BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Thursday, 23 January 2014

किराये के भवन में चल रहा है केन्द्रीय विघालय


..  किराये के भवन में चल रहा है केन्द्रीय विघालय

सूबे के 14 जिलों में स्थित केंद्रीय विद्यालय बंद हो सकते हैं। ऐसे विद्यालयों को स्थापना के बाद भी जिला प्रशासन भूमि उपलब्ध नहीं करा सका है। किराए के भवन में आधारभूत संरचना के अभाव में ये विद्यालय दशकों से संचालित हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षिक सत्र 2013-14 से नामांकन पर रोक लगाते हुए विद्यालय बंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। लखीसराय केंद्रीय विद्यालय बंद होने का असार है

 

गौरतलब है कि लखीसराय में 1987 में तत्कालीन सांसद केंद्रीय मंत्री कृष्णा शाही के प्रयास से केंद्रीय विद्यालय खुला था। स्थापना काल से ही श्री दुर्गा बालक उच्च विद्यालय के निचले भवन में विद्यालय संचालित हो रहा है। विद्यालय को स्थायी भवन एवं आधारभूत संरचना के विकास के लिए दस एकड़ भूमि की दरकार है। इतने लंबे सफर के बावजूद सत्ता के भागीदार रहे मंत्री, सांसद एवं विधायक की इच्छाशक्ति के अभाव एवं जिला प्रशासन की उदासीनता से विद्यालय के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं सकी। अब केंद्रीय विद्यालय संगठन ने विद्यालय के स्थानीय प्रबंधन को पहली कक्षा में नामांकन बंद करने का नोटिस थमा दिया है। इससे विद्यालय के भविष्य पर तलवार लटकने लगी है।

केंद्रीय विद्यालयों में संगठन ने नामांकन पर रोक

विद्यालय सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दे रखा है, बिना भूमि भवन के कोई भी केंद्रीय विद्यालय संचालित नहीं होगा। इस कारण लखीसराय समेत राज्य के 14 केंद्रीय विद्यालयों में संगठन ने नामांकन पर रोक लगा दिया है। विद्यालय प्रबंधन ने नामांकन पर रोक लगा देने संबंधित जानकारी विद्यालय के चेयरमैन जिलाधिकारी, लखीसराय अमरेन्द्र प्रसाद सिंह को दे दी है।

इससे पूर्व भी कई स्थानों पर डीएम ने जमीनों का चयन किया गया था।

मगर, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कम जमीन रहने के कारण उन्हें अस्वीकार कर दिया। इस कारण जमीन उपलब्ध कराने में प्रशासन को देरी हो रही है।

लखीसराय केंद्रीय विद्यालय लखीसराय में नए शैक्षिक सत्र में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा नामांकन पर रोक लगाने तथा अबतक विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण विद्यालय बंद होने की आशंका को लेकर शहर के प्रबुद्धजन, शिक्षा प्रेमी, विद्यालय के छात्र-छात्राओं में घोर निराशा है तथा हर कोई इसके लिए सरकार प्रशासन को दोषी मान रहा है। राजनीतिक दिग्गजों का क्षेत्र रहने के बावजूद जमीन खोजने में पहल नहीं करने को लेकर लोगों में काफी क्षोभ है। अब जबकि विद्यालय को अपनी जमीन की तलाश है ऐसे में जिला प्रशासन की सुस्ती विद्यालय के बंद होने के लिए काफी है।

 

V.O 1..जिला पदाधिकारी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया, जमुई मार्ग में शरमा गांव स्थित श्री बाबा ढेरनाथ महादेव सेवायत मठ की जमीन स्थानीय ट्रस्टी ने केंद्रीय विद्यालय के लिए देने का प्रस्ताव दिया है। जिसके महंत खेवन गिरि उनके शिष्य गोविन्द गिरि  भी  धार्मिक न्यास परिषद से स्वीकृति लेने का प्रयास किया है। केन्द्रीय विधालय संगठन पटना संभाग के उपायुक्त एम एस चैहान दिनांक 24 जनवरी को प्रस्तावित जमीन का स्थल निरीक्षण करने के बाद उसपर निर्णय लिया जायेगा।

बाईट- अमरेन्द्र प्रसाद सिंह-- जिला पदाधिकारी

क्या कहते हैं लोग

V.O 2..प्रबुद्ध व्यवसायी छात्रों के अविभावक अनील कुमार कहते हैं कि वर्तमान स्थिति के लिए प्रशासन और स्थानीय नागरिक भी जिम्मेदार हैं। किसी भी शिक्षण संस्थान से सबका फायदा है। केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। जनप्रतिनिधि को तो इससे मतलब ही नहीं है।

बाईट- अनील कुमार- छात्रों के अविभावक

V.O 3..छात्रों के अविभावक मिथलेश कुमार कहते हैं कि पांच वर्ष पूर्व भी विद्यालय बंद होने की खबर पर हमलोगों ने एक कमेटी बनाई थी। जमीन भी देखी गई लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा कभी सार्थक प्रयास नहीं किया गया। जिसके कारण आजतक जमीन नहीं मिली। विद्यालय का अस्तित्व बना रहे इसके लिए सभी की जिम्मेदारी बनती है।

बाईट- मिथलेश कुमार - छात्रों के अविभावक

कजरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट


लखीसराय कजरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट क्षेत्रीय लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। बहीं कजरा थर्मल पावर के जमीनदाताओं के लिए अभिशाप बन गया है।

किसानों आरोप लगाया कि जिला प्रशासन जमीन की एल0पी0सी0 और शपथ पत्र लेने के नामपर प्रति लोगों से हजारों रू0  अबैध तरीके से बसुल रही है। जो सभी किसानों के लिए दुखदायी है। एक तो सरकार जमीन ले रही है उसपर उचित दाम भी नहीं दे रही है। और तो और जिला प्रशासन के मिलीभगत से कर्मचारी कागजात के नामपर लुटने में लगी है। खुलेआम किसानों से रूपया लिया जा रहा है। जबकी मात्र 10 रू0 लेकर एल0पी0सी0 सहित सभी कागजात बनाकर किसानों को जमीन की वाजिव मुआवजा दिये जाने के लिए सरकार का आदेश है। फिर भी लुट बदस्तुर जारी है।

स्टींग आपरेशन - हल्का कर्मचारी, अंचलाधिकारी एवं अंचल निरीक्षक अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर भू-स्वामित्व को एल पी सी देना है। यहां 1000 रू0 से लेकर 2000 हल्का कर्मचारी, अंचलाधिकारी एवं अंचल निरीक्षक के द्वारा अबैध बसुली जारी है।

 

कजरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट हेतु अधिग्रहण किए गए 1,050 एकड़ भूमि का 745 भू-धारियों के बीच 115 करोड़ रुपए मुआवजा दिसंबर तक वितरित किया जाना था। इसके तहत विशनपुर, महरथपुर, बरियारपुर एवं घोघी के भू-धारियों को रैयती जमीन का मुआवजा दिया जाएगा। प्रमंडलीय आयुक्त ने सूर्यगढ़ा के अंचलाधिकारी को उक्त क्षेत्र में शिविर लगाकर 30 दिसंबर तक हर हाल में उक्त प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहण किए गए जमीन का संबंधित भू-धारियों को एलपीसी देने का निर्देश दिया था कि 30 दिसंबर  तक भू-धारियों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा सके। विदित हो कि इसके पूर्व उक्त प्रोजेक्ट हेतु अधिग्रहण की गई जमीन की मुआवजा राशि का भुगतान किए जाने की जानकारी मिलते ही नक्सली संगठन भाकपा (एमएल) विरोध शुरू कर दिया था। इस कारण जिला प्रशासन द्वारा गुप्त तरीके से 300 भू-धारियों के बीच लगभग 40 करोड़ रुपए मुआवजा की राशि वितरित की गई थी। कजरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट निर्माण के मद्देनजर अर्जित की जाने वाली भूमि के भू-स्वामी को मुआवजा भुगतान करने को ले भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु शिविर की तिथि निर्धारित कर दी गई है।

 

लखीसराय जिला के महिसोना, रामगढ, पिपरिया, सुर्यगढा, हलसी,बडहिया, चानन आदि क्षेत्रों में सरकार करोडों रू0 की लागत से जमीन खरीदी है जो जिला के बिकास को बढावा देने के लिए तत्पर है। कजरा पावर प्लांट, रामगढ खडगबारा पावर प्लांट , के लिए भुदाताओं को सरकारी दर के अनुसार चेक दिया जाना था। लेकिन अधिकारीयों द्वारा प्रति किसानों से 1 लाख रू0 काटकर दिये जाने से लाभान्वित व्यक्तियों के बीच काफी आक्रोश है।

जमीनदाता मुकेश सिंह,नवलकिशोर सिंह,श्यामसुन्दर सिंह,विजय प्रसाद,शिवदानी महतो,गायत्री देवी, पवन कुमार आदि किसानों ने आरोप लगाया कि जिला भु अर्जन पदाधिकारी रामेश्वर पाण्डेय के द्वारा प्रति किसानों की 1 लाख रू0 नाजायज तरीके से रखकर मुआवजा राशि वितरण करते है।

 

 

जिलाधिकारी  की मानें तो कजरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट हेतु अधिग्रहण की गई रैयती जमीन का मुआवजा भुगतान हेतु 6,958 रुपए प्रति डिसमिल मूल्य निर्धारित किया गया है। स्वेच्छा से  जमीन देने वाले रैयतों को शपथ पत्र देने के बाद 2.4 गुणा राशि का भुगतान किया जा रहा है। जमीन संबंधी कागजात दिखाने के पश्चात कुल मुआवजा राशि का 80 फीसद भुगतान तुरंत कर दिया जाएगा।हल्का कर्मचारी, अंचलाधिकारी एवं अंचल निरीक्षक अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र देंगे

Wednesday, 1 January 2014

नववर्ष 2014 का जश्न

नववर्ष का जश्न

नवबर्ष को यादगार बनाने के लिए जिले के विभिन्न जगहों पर युवा युवति और बुर्जगों के द्वारा पिकनिक मनाया गया। लखीसराय शहर के लाली पहाडी, अशोक धाम, सूर्यगढा स्थित जीवन ज्योति बाटिका , नक्सल प्रभावित चानन प्रखण्ड के  श्रृंगिरिषी आश्रम, जलल्पा स्थान, कानीमोड जंगल, और नक्सल प्रभावित कजरा थाना क्षेत्र के टाली झरना, छोटकी झरना आदी जगहों पर नववर्ष का जश्न को लेकर उत्साह अपने चरम पर दिखा। नया साल मुबारक हो । हैप्पी न्यू ईयर 2014 की गूंज से जंगली और पहाडी ईलाकों का महौल खुशनुमा बना रहा।

प्राकृतिक छटा काफी मनोरम
ऐतिहासिक श्रृंगिरिषी आश्रम की प्राकृतिक छटा काफी मनोरम है। पहाडों की कन्द्राओं से निकला अविरल जल स्त्रोत की झरना से बहता पानी में लोग डुबकियां लगाकर लोग प्रसन्नचित हो रहे थे ।
 सबसे बडी खासयित यह है कि यहां की पानी पाचन क्रिया को ठीक रखता है। किसी भी तरह की गरीष्ठ भोजन खाने के बाद भी यहां आधा धण्टा में भुख लग जाती है। यहां लोग सप्ताह भर रहकर जंगल में मंगल मनाते है।
पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व
ज्ञात हो कि... बाल्मिकी रामायण और रामचरित्र मानस के अनुसार इस श्रंृगीरिषी आश्रम में त्रेतायुगिन राजा दशरथ के चारो पुत्र श्री राम, लक्षमण, भरत, शत्रुधन का मुंडन संस्कार हुआ था। यहां भगवान श्री राम अपने मुंहबोली बहन शांता के साथ महीनों रहकर इस मनोरम छटा का आनंद लिया था। शांता को राजा दशरथ ने गोद लिया था। और वो अंग राज के प्रतापी ब्राहमण के श्रंृगिदेव से विवाह रचाई थी । जो लखीसराय जिला के चानन थाना क्षेत्र के एक आश्रम में रहती थी। आज श्रृंगिरिषी  आश्रम के नाम से प्रसिद्व है। यहां के पौराणिक एवं ऐतिहासिक जगह का प्रमाण स्वरूप को देखकर प्रफुल्लित हो रहे है।
उत्साह अपने चरम पर
 नया साल 2014 के आगमन पर लोगों में उमंग चरम पर है। शहर के लाली पहाडी और काली पहाडी पर हर कोई हिन्दी भोजपुरी गीतों की रसफुहार, गुलाबी मौसम , तो कहीं युवा और युवतियों का अद्भूत नृत्य से मस्ती  में डुबने को तैयार है। सभी  एक दुसरे से मिलकर नया साल का बधाई देने मशगुल है। रंग-विरंगे विभिन्न डिजाइनों के ग्रीटिंगस के माध्यम से अपने मित्रों और प्रियजनो को शुभकामनाऐं देते रहे। खासकर छोटे-छोटे बच्चों को उत्साह अपने चरम पर है। गले से गले मिलकर तो कोइ हाथ से हाथ मिलाकर शुभकामनाऐं देने में जुटे रहे। 
----------------------------------------------------------------------------------------------
आतिशबाजी के साथ नवबर्ष का स्वागत
स्थानीय डी एल पी एंड क्लब लखीसराय के द्वारा सामुहिक रूप से नवबर्ष का स्वागत की तैयारी की गई। के0 आर0 के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  संध्या 5 बजे से नववर्ष 2014 को यादगार बनाने के लिए उत्साह से लबरेज होकर क्लब के सदस्यों ने रंग-विरंगे आतिशबाजी की । आतिशबाजी से आकाश में अद्भुत दृश्य का नाजारा बना रहा । धण्टों तक आतिशबाजी का सिलसिला चलता रहा। और इस क्रम में लोगों ने एक दुसरे से गले मिलकर मिठाईयां खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाऐं दी। डीजे साउण्ड पर हिन्दी गीत संगीत नृत्य का दौर शुरू हुआ जहां लोगों ने जमकर थिरके और मजे किये । संध्या 7 बजे से गायिका मंजु भारती के द्वारा गीतों की रसमंजरी सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक जारी रहेगा ।
क्लब के संरक्षक शैलेन्द्र कुमार ने सभी जिलाबासीयों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि नया साल का जश्न अपने अपने तरीके से जरूर मनाऐं लेकिन यह ध्यान रहे कि सद्भाव का वातावरण बना रहे जिससे आनेवाला दिन किन्तु परन्तु से उपर उठकर देश और समाज में शान्ति और स्नेह का महौल बने। इसी उदाहरण के साथ 2014 को यादगार बनाया जा सके।
 डीएलपी एण्ड क्लब के सदस्यों ने नववर्ष के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की तथा डीजे की धुनों पर थिरकते रहे।
 इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष नवनीत कुमार , सचिव मि0 मंडे शर्मा, डा0 नबाव, नगरपरिषद उपसभापति अरविन्द पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष सुदामा देवी, सहित शहर के सभी राजनैतिक , समाजिक , व्यवसायिक और पत्रकारगण उपस्थित थे।

शराब की खूब बिक्री हुई।

 नववर्ष 2014 का पहला दिन जिला वासियों ने पूरे उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के बीच शांतिपूर्वक मनाया। लजीज खाने और डीजे की धुन पर थिरकते युवा तथा जिले के सभी धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा-अर्चना कर नए साल के पहले दिन की शुरूआत की। नगर परिषद अंतर्गत प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर लोगों ने भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। उधर अपने परिवार, दोस्तों के साथ खूब मस्ती की तथा लजीज खाने का स्वाद लिया। शहर स्थित हसनपुर पहाड़, लाल पहाड़ी पर दोपहर बाद बड़ी संख्या में शहर वासी जमकर पिकनिक मनाया। मीट, मछली और मुर्गा बाजार उदास रहा। लेकिन शराब की खूब बिक्री हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने देर शाम तक जाम से जाम टकराकर नए साल का स्वागत किया। श्रृंगीऋषि धाम में भी खूब भीड़ जुटी और स्नान के बाद पूजा और फिर पिकनिक मनाया गया। यहां काफी संख्या में दूर दूर से लोगों ने पहुंचकर कुंड में स्नान किया और फिर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।