BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Wednesday, 14 August 2013

रामेश्वरम की शिवलिंग


लखीसराय जिला के नक्सल प्रभावित चानन थाना क्षेत्र के श्रंृगारपुर गांव में पहाडी क्षेत्रों के स्थित खेतों में हल से जुताई के दौरान देवाधि देव महादेव का अद्भुत शिवलिंग निकला ।
 जिसे लोग सक्षात भगवान रामेश्वरम की शिवलिंग से तुलना कर रहे है। लोगों का कहना है। कि यह शिवलिंग ऐतिहासिक एव पौराणिक शिवलिंग है।
 जो त्रेतायुग में राजा दशरथ अपने 4 पुत्रों को इसी रास्ते लेकर श्रंृगिरिषी आश्रम ले गए थे। जहां उनका मुंडन हुआ था। तो जाने के क्रम में इसी रास्ते में सिंगार पुर गांव पडता है।

जहां वो 1 दिन विश्राम किया था। और भगवान शिवलिंग को स्थापित कर पुजा अर्चना किये थें । जो आज यहां रामेश्वरम के नाम से प्रसिद्व हो गया है।

लखीसराय अशोक घाम श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर

लखीसराय अशोक घाम श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर


अशोकधाम के इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का फुलों के लहछों से सजाया गया और फिर मंदिर के विद्वान ब्राहाम्ण के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रंृगारी पूजा किया गया आज का पूजा का विशेष महत्व है। फिर आम भक्तों के लिए सुबह 5 बजे पट खुला और भक्तों ने भी जलाभिषेक किया । लखीसराय जिले का नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या- 01 में अशोक घाम है, जो आज बिहार का देवघर कहलाता है अशोक घाम श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर सावन में काफी मनमोहक दृश्य देखा जा रहा है। भगवान श्रीराम द्वारा पुजित शिवलिंग आज सुबह 5 बजे से ही श्रावण माह का पूजा-अर्चना में भक्तगण लिन हो गये है वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे है । अशोक धाम में भगवान शिव को जलार्पण के लिए लम्बी लाईन लग गई है। पुरे बिहार के साथ-साथ पुरे देश के कावरिया यहा बाबा भेालेनाथ पर जलाभिषेक करने आते है। और बाबा उनकी मुरादे पुरी करते है।

लखीसराय जिला के इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोकधाम में 80 हजार भक्तों ने जलाभिषेक किया। शिव भक्तों का 1 किलोमीटर की लम्बी लाईन लगा है। भक्तों का आना जारी है । आज सवान की तीसरा सोमवारी के अबसर पर लाखों भक्तों के द्वारा शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का अनुमान है।
V.O 1..जिलाधिकारी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया की लगभग 1 महीने तक चलने वाले इस श्रावणी मेले की तैयारीया पुरी है। सुरक्षा के इस बार पुख्ता इंतजाम है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। जगह-जगह लाईट व्यवस्था, स्वागत के लिए तोरणद्वार, पीने के लिए दर्जनों चापाकल लगाया गया है।
बाईट - अमरेन्द्र प्रसाद सिंह.. जिलाधिकारी सह अध्यक्ष मंदिर ट्स्ट
V.O2..लखीसराय पुलिस अधिक्षक राजीव मिश्रा ने कहा की बोधगया मंदिर आतंकी हमले के बाद यहां भी पुलिस ने हाईअर्लट कर रखा है। मंदिर में भक्तों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दिया गया है। और अशोक धाम में एक चैकी भी शीध्र खोले जाने का प्रस्ताव है।
बाईट - राजीव मिश्रा ....लखीसराय पुलिस अधिक्षक
V.O3...यह मंदिर ऐतिहासिक और काफी पौराणिक धरोहर की मिशाल है यहाॅ त्रेता में भगवान श्रीराम द्वारा पुजा किया गया था तुलसी रामायण के अनुसार जब राजा दशरथ ने राम सहित सभीं राजकुमारों का पुत्रेष्ठी यज्ञोपवित संस्कार मंुडन के लिए इसी रास्ते से भगवान शिव की पुजाकर श्रृंगि रिषि के यहा गये थे जो श्रृंगि रिषि आश्रम लखीसराय से 9 किलोमिटर कि दुरी पर चानन प्रखंड में है इसलिए श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव का महत्त्व भी है लेकिन अशोकधाम की महिमा न्यारी और प्यारी है

Saturday, 10 August 2013

बिन व्याही मां

लखीसराय जिला के नक्सल प्रभावित चानन थाना क्षेत्र के पचाम गांव में लिबु मलिक की एकलौती बेटी रिंकु कुमारी को गांव के ही विपिन भगत घर में घुसकर  जबरदस्ती बलात्कार किया । बिरोध करने और समाज में हल्ला करने पर उसने शादी का प्रलोभन का आश्वासन दिया। तब उसके परिजनों ने उसे छोड दिया । बस फिर क्या थी तब वो रोज  व रोज उसके घर आना-जाना शुरू हो गया । गांव के लोग भी समझ गए । इनसे अब रिश्ता बन गया है। ठीक नौ महिना के बाद रिंकु ने एक शिशु को जन्म दिया । बच्चे का जन्म होने के बाद विपिन शादी करने से मना कर दिया । अब वो इन्साफ के लिए साल भर से दर-बे-दर की ठोकरें खाती फिर रही है। इस संदर्भ में उसने कई बार चानन थाना गई परन्तु वहां केश दर्ज नहीं किया गया । फिर एस0पी0 से न्याय की गुहार लगाई ।
तब जा के एस0 पी0 के आदेश पर अनुसुचित जन जाति थाना में मामला दर्ज किया गया । जिसका केश संख्या 03 - 2013 है। पुलिस जांच की बात कहकर 6 महीना से पिडिता को दौडा रही है। वो बिन व्याही मां बनकर अपने गोद में लाडले को लेकर न्याय की गुहार लगा रही है। लेकिन उसे न्याय नहीं मिला है। उसके बच्चे को बाप का नाम चाहिए । वो समाज में भी मुंह दिखाने लायक नहीं है। वो शरम से जी-जी कर मर रही है। बिन व्याही मां बनकर दर बेदर की ठोकर खाती रिंकु कभी थाना  तो कभी कोर्ट तो कभी समाज से न्याय की  भीख मांग रही है। बच्चे भुख रहते है। भुखी पेट बच्चा चिल्लाता रहता है। कोई देखने वाला नहीं है। आखिर ये क्या कर सकती है।
V.O 1...पिडिता रिंकु कुमारी ने बताई की सरस्वती पुजा के समय उसे बाई जबरदस्ती विपिन भगत उससे बलात्कार किया । और शादी का लोभ देकर हमारा रोज शारीरिक शोषण करता रहा । और बच्चा हो गया तो वो भाग गया है। शादी नहीं किया ।   बिन व्याही मां बन गई हुं ।
बाईट- रिंकु कुमारी - पिडिता  बिन व्याही मां
V.O 2...जब इस संदर्भ में विपिन भगत से मिडिया ने बात किया तो उसने बताया कि यह आरोप निराधार है।  रिंकु कुमारी नक्सली लडकी है। बाहर के होटलों में जाकर शरीर बेचती है। मै इसे कुछ नहीं किया हंु।
बाईट- विपिन भगत
V.O 3...गांव के सरपंच रामचन्द्र यादव ने बताया कि रिंकु कुमारी बन्धु बगिचा की मुल निवासी है। उसके परिजन यहां सब्जी और मुली बेचकर जीवन यापन के लिए आई थी । जो सिंगारी मंदिर के पास रहती है। इस संदर्भ में हम लोगो ने पंचायत किया था। कि शादी किया है। तो बच्चा रखेगा । परन्तु वो नहीं मान रहा है।
बाईट- रामचन्द्र यादव -गांव के सरपंच 

कजरा थाना का हाल बेहाल

लखीसराय जिले के कजरा थाना का हाल बेहाल है।नक्सल प्रभावित कजरा थाना के भवन बिल्कुल जर्जर है काॅग्रेस के किराये की भवन में चल रहा है। जिसका छत खप्पडैल का है दिवार सन 1950 0 में मिटटी से बना हुआ है जो कभी भी धराशाही हो सकता है।उसी जर्जर भवन में पुलिस रहने से लेकर खाना-पीना तक करते है। जब कभी अपराधी को थाना में लाया जाता है। तो उसे पेड से बाॅधकर रखा जाता है। काफी परेशानीयों के बीच यहां के पुलिस डियुटी कर रहे है। गर्मी में धुप, बरसात में पानी और संसाधन की कमी के कारण पुलिस विवस है। जिला पुलिस कप्तान का जरा भी ध्यान नही है। पूर्व के इतिहास के गलियारे में जाने के बाद भी पुलिस सोया है।आमलोगों की सुरक्षा की भरोसा दिलाकर थाना प्रभारी और सभी पुलिसकर्मी स्वंय को असुरक्षित महसुस कर रहे है। इस भवन का स्थिति ठिक नहीं रहने के कारण कई तरह के रोगों का भी शिकार होना पडता हैं। नकसली, अपराधी, सर्प और विच्छु जैसे खतरनाक डर के साये में पुलिस का डियुटी करना मजबुरी हो गया है।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से देखा जाय तो इसमें भी कजरा थाना कमजोर है। 3 साल पहले कानीमोह के जंगल में हुई मुठभेड़ में एसआइ भूलन प्रसाद यादव समेत सात पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे।इनमें बीएमपी-10 के हवलदार नर्वदेश्वर सिंह, सिपाही सतीश कुमार, राम बाबू मिस्त्री, शैलेश कुमार, कन्हैया प्रसाद सिंह एवं मोहजीदन अंसारी शामिल हैं। चार अन्य जवानों को नक्सलियों ने बंधक बना लिया था। इस दौरान नक्सली जवानों के 30 हथियार भी अपने साथ ले गए थे। चार दिनों बाद बंधक बीएमपी के अवर निरीक्षक लुकस टेटे की भी हत्या नक्सलियों ने कर दी थी। तीन अन्य बंधकों एसआइ अभय प्रसाद यादव, पीएसआइ रूपेश कुमार सिन्हा एवं बीएमपी के हवलदार मु. एहसान खान नौंवे दिन मुक्त हुए थे। कजरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच देश भर में सुर्खियों में रही इस मुठभेड़ वर्ष 2010 में 29 अगस्त को हुई मुठभेड़ में शामिल नक्सली एक-एक कर जेल से छूट रहे हैं। इस घटना के बाद नक्सलियों का मनोबल इतना बढ़ा कि पुलिस को चुनौती देते हुए सामानांतर शासन चला रहे हैं।जेल से जमानत पर छूटे नक्सली धड़ल्ले से ठेकेदारों से लेवी वसूल रहे हैं। पहाड़ और जंगल खनन पर भी इनका शासन है। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस केंद्र को टारगेट कर धमकी भरा पर्चा हाल के दिनों में भी फेंका गया। ऐसे में नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस की सुस्त कार्रवाई से संगठन का विस्तार तेजी से हो रहा है। फिर भी कजरा थाना आज काॅग्रेस कार्यालय के किराये के मकान में जैसे-तैसे चल रही है। थाना का हाल बेहाल है।

बाईट-पवन कुमार झा- कजरा थानाअध्यक्ष

Sunday, 28 July 2013

बालुघाट पर वर्चस्व... हो सकता है बालुधाट लाल

लखीसराय किउल नदी के बालुघाट पर वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट । मारपीट में वर्तमान बालु ठिकेदार सुजीत कुमार के मुंशी ब्रजेश सिंह को पूर्व बालु के ठिकेदार सह पूर्व राजद विधायक प्रहलाद यादव के गुर्गो ने की जमकर पिटाई । ब्रजेश धायल हालत में पटना के पी0एम0सी0एच0 रेफर ।
इस मामले पर पुलिस ने किया नजर अंदाज। नहीं लिया हलसी थाना केश । बालु ठिकेदार आर-पार की लडाई के मुड में है। कभी भी,  किसी भी समय फिर से हो सकती बालु नरसंहार कांड । लखीसराय बालुधाट पर रोज हो रही है गोलीबारी कभी भी बालुधाट लाल हो सकता है ।
          8 करोड की लागत से टेंडर होने के बाद दोनों के बीच काफी सह.मात के बाद लखीसराय.किउल नदी बालुधाट का संवेदक सुजीत कुमार का हुआ है। जबकी जमुई बालुधाट राजद के पुर्व विधायक प्रहलाद यादव का है।नए सत्र में 01.04.13 से 31.12.13 तक के लिए किऊल नदी बालू घाट की बंदोबस्ती के लिए तीन बार निविदा निकाली गई जो विभिन्न कारणों से रद हो गई। जिलाधिकारी ने चौथी बार निविदा प्रकाशित की । इससे पूर्व नीलामी प्रक्रिया में केम्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पटना, सुजीत कुमार बड़हिया, अरविंद कुमार पटना एवं महादेवा इनक्लेव राजस्थान द्वारा निविदा प्रपत्र खरीदा गया था !  लेकिन विभागीय नियम व शर्त पूरा नहीं हो पाने के कारण निविदा  रद होती रही।   फिर एक सप्ताह के बाद सशर्त निविदा के दरम्यान सुजीत कुमार सिंह ने बन्दोवस्ती अपने नाम करवा लिया । और उसी दिन से यादव और भुमिहार समुदायों के बीच एक नया समिकरण बनना शुरू हो गया था। रोज व रोज बालु धाट पर किसी ना किसी मामला को लेकर हाई भोल्टेज नौटंकी की शुरूआत होने लगी। बालुधाट पर बालु ढोनेबाला निरिह ड्ाईवर की मौत का डरावना खेल भी शुरू हो गया । लेकिन पुलिस केवल नजरअंदाज करने में लगी है। ज्ञात हो कि 12 मई 2002 को इसी तरह जातिय रंजिश में बालु उठाव को लेकर 14 निरिह लोगों की हत्या कर दिया गया था।  जिसमें राजद नेता प्रहलाद यादव  के मोस्ट वांटेड भाई जीवन यादव को इस बालु नरसंहार का मुख्य अभियुक्त बनाया गया था। जो अब जेल की सलाखों से छुटकर बाहर घुम रहा है। एक बार फिर उसी तरह का बालु नरसंहार होने की अशंका व्यक्त किया जा रहा है। किऊल नदी के बालू घाट की नई बंदोबस्ती के बाद बालू उठाव को लेकर लखीसराय व जमुई जिले की सीमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद विधायक प्रहलाद यादव  और बालू घाट के संवेदक सुजीत कुमार  दोनों जिले के सीमांकन को लेकर बालू घाट पर वर्चस्व की लड़ाई  है।  बालु साईड पर बालु उठाव करने वाला मजदुरों और वाहन चालकों के बीच भय और आतंक का महौल व्याप्त है। अगर पुलिस प्रशासन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो कभी भी कोई बडी धटना हो सकती है।

Tuesday, 23 July 2013

दो की मौत

लखीसराय जिला के कजरा थाना क्षेत्र के उरैन गांव में संजीत सिंह के पीकअप भान गांव से लेकर कजरा जा रहा था। पीकअप भान के अन्दर डाला पर 4 बच्चा खेल रहा था । इधर ड्ाईवर गीत-संगीत का मजा लेते हुए गाडी तेज रफतार में चल दिया । बच्चों ने काफी आवाज लगाई कि - रोकों! मुझे उतार दो। लेकिन गाना के धुन मेंनहीं सुना। बच्चों को लगा कि हमलोगों को लेकर भाग रहा है। सभी बारी -बारी से कुद ने लगा। और मौके पर ही दो की मौत हो गया जिसका नाम सचिन कुमार और राजीव कुमार है। 2 की हालत खराब है जिसका नाम सुमन और नीरज है।। जो पटना की पी0एम0सी0एच0 में जिन्दगी और मौत से जुझ रहा है । मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सडक जाम कर ड्ाईवर और गाडी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस लाश का पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजने की तैयारी मेंहै।
बाईट- आदित्य रावत- दारोगा जी
बाईट- विजय साह - पिडित परिवार
बाईट- उचित साह - पिडित परिवार  

बिहार का देवघर..लखीसराय अशोक घाम श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर

लखीसराय जिला बिहार का देवघर कहे जाने वाले   लखीसराय अशोक घाम श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में  श्रावणी मेला का उद्वघाटन सुर्यगढ़ा विधायक प्रेमरंजन पटेल, जिलाधिकारी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह,  लखीसराय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने किया । लगभग 1 महीने तक चलने वाले इस श्रावणी मेले की तैयारीया पुरी कर ली गई है।वही एसपी राजीव मिश्रा ने बताया की बोधगया मंदिर आतंकी हमले के बाद यहां भी पुलिस ने हाईअर्लट कर रखा है। सुरक्षा के इस बार पुख्ता इंतजाम है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। पुरे बिहार के साथ-साथ पुरे देश ये कावरिया यहा बाबा भेालेनाथ पर जलाभिषेक करने आते है। और बाबा उनकी मुरादे पुरी करते है।
आज  सावन का पहला दिन से ही अशोक धाम में भगवान शिव को जलार्पण के लिए लम्बी लाईन लग गई है। लखीसराय जिले का नगर परिषद क्षेत्र में श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक घाम है, जो आज बिहार का देवघर कहलाता है । अशोक घाम श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में  भक्तगण सिमरिया के उतरायण गंगाघाट से  जल भरकर पैदल 30 कि0मी0 चलकर पुजा अर्चना करने आ रहे  है।  यहा साबन का महीना में काफी मनमोहक दृश्य देखा जा रहा  है। भगवान श्रीराम द्वारा पुजित शिवलिंग आज सुबह 6 बजे से ही पूजा-अर्चना में भक्तगण लिन हो गये है । वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे है । आज  सावन का पहला दिन से ही  शिव को जलार्पण के लिए लम्बी लाईन लग गई है।  56 हजार श्रद्वालुओं नें जलाभिषेक किया जबकी अभी भी भक्तों का आना जारी है । 

यह मंदिर ऐतिहासिक और काफी पौराणिक धरोहर की मिशाल है यहाॅ त्रेता में  भगवान श्रीराम द्वारा पुजा किया गया था ।  तुलसी रामायण के अनुसार जब राजा दशरथ ने राम सहित सभीं राजकुमारों का पुत्रेष्ठी यज्ञोपवित संस्कार मंुडन के लिए इसी रास्ते से  भगवान शिव की पुजाकर श्रृंगि रिषि के यहा गये थे जो श्रृंगि रिषि आश्रम लखीसराय से 9 किलोमिटर कि दुरी पर चानन प्रखंड में है इसलिए श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव का महत्त्व भी है । लेकिन अशोकधाम की महिमा न्यारी और प्यारी है ।

V.O1..लखीसराय पुलिस अधिक्षक राजीव मिश्रा ने कहा की मंदिर में भक्तों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दिया गया है। और अशोक धाम में एक चैकी भी शीध्र खोले जाने का प्रस्ताव है। 
बाईट - राजीव मिश्रा ....लखीसराय पुलिस अधिक्षक 

Monday, 22 July 2013

चानन थाना का हाल बेहाल

लखीसराय जिला के नक्सल प्रभावित चानन थाना का हाल बेहाल है । थाना का अपना अस्तित्व नही रहने के कारण सिचाई विभाग के जर्जर भवन मे जैसे तैसे कामो का निपटारा किये जा रहे है। थाना के प्रत्येक भवन का छत बरसात आते ही चुने लगा है। जिससे बारामदा पर बैठकर काम किये जाते है  थाना के कमरो से विषैले साॅप और बिच्छु निकलते है । 1980 में यहाॅ एक बडी घटना घटी थी तभी यह मुॅगेर जिला का अंश था और उस घटना के बाद मुॅगेर डी0आई0जी0 ने आनन फानन में तत्वकालिन सिचाई विभाग के कमरा में चानन ओपी0 का कार्यालय खोल दिया गया । ज्ञात हो कभी पूर्व में यह खैरा स्टेट महाराजा का जंगली सफरखाना व रेस्ट हाउस हुआ करता था और जब लखीसराय जिला बना तो इसे थाना का दर्जा मिल गया लेकिन इसका अपना भवन नहीं बन पाया आज हालात यह है कि चारों तरफ से पहाडी व जंगली इलाका के बीच थाना का भवन जर्जर है बरसात में छत से पानी चुना और तो और रोज तरह-तरह के जंगली विषधर साप बिच्छु निकलना और नक्सलीयों की धमकी इन सारे भय और आतंक के साये में पुलिस कर्मी डियुटी करते है ।
आज से लगातार 23 एस0पी0 बदले जा चुके है लेकिन किसी ने भी नक्सल प्रभावित चानन थाना की सुध नही लिया हैं । केवल कागजों और बातकही से चानन थाना की समस्या का निराकरण होती रहती है। अब 24वां एस0पी0 राजीव मिश्रा कहते है कि सी0ओ0 साहब से जमीन की कागजात ठीक कर शीध्र नया थाना भवन का निर्माण होगी।
1 चानन थाना क्षेत्र के कुन्दर हाल्ट के पास धनवाद इन्टरसीटी एक्सप्रेस में नक्सली हमला कर 3 की हत्या कर कई हथियार लुटे है।
2 जबकी इस माह में चानन थाना क्षेत्र के बसुआचक के निर्माणाधिन सी0आर0एफ0 कैम्प को नक्सलीयों ने 6 धमका कर उडा दिया ।
3 पोस्टर साटकर पुलिस बालों को धमकी दिया है।
4 चानन थाना क्षेत्र में पुलिस गतिबिधि काम्बिंग आॅपरेशन और पुलिस जागररूकता अभियान भटके राही नुक्कड नाटक का मंचन पर भी रोक लगाने के लिए नक्सलीयों ने पोस्टर चिपकाकर पुलिस वालों को चेतावनी दे दिया है।

V.O 1.. थाना प्रभारी कहते है कि- मजबुरी है काम करना पडता है लेकिन रोज तरह-तरह के जंगली विषधर साप बिच्छु निकलना फिर भी इन सारे भय और आतंक के साये में पुलिस कर्मी को डियुटी करना पडता है ।
बाईट- Manoj Kr Sinha..SHO Canan
V.O.2...एस0पी0 राजीव मिश्रा कहते है कि सी0ओ0 साहब से जमीन की कागजात ठीक कर शीध्र नया थाना भवन का निर्माण होगी।
बाईट- Rajeev Mishra ..SP

वीरूपुर थाना अपने स्थापना काल से ही जर्जर

लखीसराय जिला एवं पुलिस प्रशासन की उदासीनता व निष्क्रियता की वजह से बड़हिया पुलिस अंचल के अंतर्गत वीरूपुर थाना अभी तक किराए के मकान में संचालित हो रहा है। जिस कारण थाने के पुलिस कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक वीरूपुर थाना अपने स्थापना काल से ही किराए के जर्जर मकान में संचालित हो रहा है।

 वर्षा-गर्मी एवं जाड़े में पुलिस कर्मी कागजातों की रक्षा करने में असमर्थ हो जाते हैं। टाल क्षेत्र के 26 राजस्व ग्रामों की सुरक्षा की व्यवस्था करने वाले वीरूपुर थाने में खुद पुलिस कर्मी ही असुरक्षित हैं। शौचालय के अभाव में थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस कर्मी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। हाजत के अभाव में अभियुक्त को पकड़ने पर उसे पेड़ या बिजली के खंभे से बांध कर रखना पड़ता है। इस संबंध में टाल क्षेत्र वासियों ने बताया कि थाना भवन के अभाव में वीरूपुर थाना भूत बंगले के सामान दिखाई पड़ता है। वीरूपुर गांव के आसपास कई एकड़ गैर मजरूआ जमीन रहने के बावजूद थाना के लिए बड़हिया अंचल द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। इस संबंध में लखीसराय के पुलिस अधीक्षक ने जमीन नहीं रहने के कारण थाना किराए के मकान में संचालित होने की बात कही। इस संदर्भ में जब पुलिस अधिक्षक ने बात किया तो कहा कि तकरीबन 5 थाना । 1 कजरा थाना । 2 चानन थाना । 3 बीरूपुर थाना । 4 पिपरिया थाना का हाल बेहाल है।