लखीसराय जिला एवं पुलिस प्रशासन की उदासीनता व निष्क्रियता की वजह से बड़हिया पुलिस अंचल के अंतर्गत वीरूपुर थाना अभी तक किराए के मकान में संचालित हो रहा है। जिस कारण थाने के पुलिस कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक वीरूपुर थाना अपने स्थापना काल से ही किराए के जर्जर मकान में संचालित हो रहा है।
वर्षा-गर्मी एवं जाड़े में पुलिस कर्मी कागजातों की रक्षा करने में असमर्थ हो जाते हैं। टाल क्षेत्र के 26 राजस्व ग्रामों की सुरक्षा की व्यवस्था करने वाले वीरूपुर थाने में खुद पुलिस कर्मी ही असुरक्षित हैं। शौचालय के अभाव में थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस कर्मी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। हाजत के अभाव में अभियुक्त को पकड़ने पर उसे पेड़ या बिजली के खंभे से बांध कर रखना पड़ता है। इस संबंध में टाल क्षेत्र वासियों ने बताया कि थाना भवन के अभाव में वीरूपुर थाना भूत बंगले के सामान दिखाई पड़ता है। वीरूपुर गांव के आसपास कई एकड़ गैर मजरूआ जमीन रहने के बावजूद थाना के लिए बड़हिया अंचल द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। इस संबंध में लखीसराय के पुलिस अधीक्षक ने जमीन नहीं रहने के कारण थाना किराए के मकान में संचालित होने की बात कही। इस संदर्भ में जब पुलिस अधिक्षक ने बात किया तो कहा कि तकरीबन 5 थाना । 1 कजरा थाना । 2 चानन थाना । 3 बीरूपुर थाना । 4 पिपरिया थाना का हाल बेहाल है।

.png)
.png)
.png)
No comments:
Post a Comment