BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Saturday, 20 July 2013

भटके राही

लखीसराय  जिला के उग्रवाद प्रभावित चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत  बसुआचक   रेलवे हाल्ट के पास पुलिस प्रशासन के द्वारा शान्ति-स्नेह और सद्भाव का वतावरण बनाये रखने के उददेश्य से नक्सल गतिविधियों में संलिप्त युवकों और ग्रामिणों को सही दिशा देने के लिए भटके राही नामक नुक्कड नाटक का मंचन किया गया

। ताकि इस नाटक को देखकर समाज में आपसी समन्वयता बनाकर एक -दुसरे का सहयोग कर विकास करने की सिख दिया गया । और समाज की मुख्य धारा से जुडकर नक्सलीयों और नक्सल गतिबिधियों से दुर रहने की बात बताई गई । इस नाटक के मंचन से बौखलाहट में माओवादीयों ने कई पोस्टर साटकर पुलिस वालों को अगाह कर दिया है। अगर भटके राही का मंचन करोगें तो अंजाम बुरा होगा । ज्ञात हो की यह नाटक नक्सल प्रभावित इलाकों के सभी गांव में लगातार होना है। और पुलिस चुनौती के साथ यह नुक्कड नाटक करवा रही है। और समाज में जागरूकता लाने की अथक प्रयास में जुट गई है। ज्ञात हो कि बसुआचक में नक्सलीयों द्वारा ध्वस्त किया गया सी0आर0पी0एफ0 कैम्प को आज फिर से खडा करने के लिए युद्वस्तर पर जुट गई है।
यह मालुम हो कि ....नक्सली अपने संगठन विस्तार एवं कार्ययोजना को अंजाम देने में इस  चानन थाना क्षेत्र के बसुआचक गांव स्थित गेहरौउवा पुल के पास निर्माणाधीन सीआरपीएफ कैंप  को सबसे बड़ा अवरोधक मान रहे हैं। चूंकि कैंप का निर्माण ऐसे जगह पर किया जा रहा है जो जंगल से गांव और रेल मार्ग पहुंचने का मुख्य रास्ता है। कैंप के निर्माण के बाद नक्सलियों का जंगल की तरफ से बाहर निकलना बंद हो जाएगा। ऐसे में पुलिस आसानी से कार्रवाई कर सकती है। नक्सलियों की बेचैनी इस कारण काफी बढ़ गई कि पूर्व में बन्नूबगीचा में सीआरपीएफ कैंप रहने के कारण सिमरातरी कोड़ासी की तरफ से उसकी आवाजाही प्रभावित हो रही है। ऐसे में जंगल के दो महत्वपूर्ण रास्ते की किलाबंदी हो जाने से नक्सलियों के मंसूबे आसानी से सफल नहीं हो पाएंगे।
V.01.. लखीसराय एस0डी0पी0ओ0 सुबोध कुमार विश्वास का कहना है कि पुलिस प्रशासन के द्वारा शान्ति-स्नेह और सद्भाव का वतावरण बनाये रखने के उददेश्य से नक्सल गतिविधियों में संलिप्त युवकों और ग्रामिणों को सही दिशा देने के लिए भटके राही नामक नुक्कड नाटक का मंचन किया गया ।  किसी भी सूरत में नक्सली अपने कामयाब में सफल नहीं हो सकते। बसुआचक में हर हाल में सीआरपीएफ कैंप का निर्माण होगा और पुलिस हर चुनौतियों से निबटने को तैयार है।
Byte- सुबोध कुमार विश्वास...लखीसराय एस0डी0पी0ओ0

No comments:

Post a Comment