BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Tuesday, 12 November 2013

आतंकी गिरोह का भंडाफोड़

लखीसराय पुलिस को लखीसराय मुख्यालय में आई0 जी0 अनुपमा सदाशिव निलेरकर और डी0 आई0 जी0 सुधांशु कुमार के नेतृत्व में आज प्रमण्डल के सभी जिला पुलिस कप्तान की एक बैठक की गई। जिसमें मुगेंर प्रमण्डल के सभी जिला के एस0 पी0 बैठक में भाग लिये। बैठक का मुख्य उद्वेश्य यह था कि आये दिन बिहार में आतंकवादियों के बढ़ते कद को ठीक करने के लिए किया गया। ज्ञात हो कि आतंकवादियों द्वारा एच0 डी0 एफ0 सी0 बैंक और आई0 सी0 आईसी0 आई0 बैंक के द्वारा करोड़ों रूपयेकी लेन देन आतंकी गति विधि में किया गया। जिसमें पाकिस्तान के आई0 एस0 आई0 एजेंट इब्राहिम खान और मंगलौर के आयशा बानो के निर्देश पर लखीसराय के शातिर मुहम्मद फैजान और मो0 दाउद अंसारी भोले- भाले युवकों को रूपये का लोभ देकर आतंक के जाल में फंसा रहे थे। और जगह -जगह आतंक का बढावा देने की प्रयास करने बाला था । इसी कडी में चार शख्श को गिरफतार कर जेल भेजा जा चुका है। जिसमें सुर्यगढा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के गोपाल प्र0 गोयल , निस्ता गांव के विकास कुमार ,सुर्यगढा सदर बाजार प्रमुख व्यवसायी गणेश प्रसाद और लखीसराय शहर के प्रखण्ड कार्यालय के पीछे पवन कुमार गुप्ता गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है। जिससे 7 मोबाईल, 10 सीम, 20 0टी0एम0 कार्ड, 30 एच0 डी0एफ0सी0 बैंक के पासबुक , 40 अन्य बैंकों के पासबुक , 30 हजार रू0 नकद , बरामद किया गया ।जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा जो ए.एटी.एम और पासबुक बरामद किये गये है उन पासबुक खाते में पाकिस्तान तथा और अन्य भारत के अलावे बाहरी बैंको से पैसे भेजे गये है। तथा जो मोबाइल बरामद किया गया उन मोबाइल से पाकिस्तान से कई बार बात करने की भी खबर मिल रही है।

इलेक्ट्ोनिक्स सर्विलांश के आधार पर कुल 39 पाकिस्तानी आई0 एस0 आई0 ऐजेन्टों के मोबाईल नम्बर से इनलोगों का सीधा सम्पर्क रहा है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों एवं नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज हो गया है।

इस हाईप्रोफाइल मामले की मॉनीटरिंग राज्य पुलिस मुख्यालय (डीजीपी) स्तर से की जा रही है। मुख्यालय के निर्देश पर मुंगेर लखीसराय पुलिस की एक विशेष टीम झारखंड के धनबाद जिले में भेजी गई है। टीम ने धनबाद से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही पर कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पाकिस्तान में छिपा देश का सबसे बड़ा आतंकी दाउद को पकड़ने के लिए पूरे देश की एजेंसियां काम कर रही है। बावजूद उस डॉन का सुराग नही मिल पाया है। वहीं लखीसराय पुलिस ने आतंकी संगठन को आर्थिक मदद पहुंचाने वाले जिस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उसका स्थानीय स्तर संचालक भी लखीसराय बड़ी दरगाह निवासी मो. किस्तम अंसारी का पुत्र दाउद अंसारी है। जिसे पकड़ने के लिए लखीसराय पुलिस ही नहीं राज्य पुलिस मुख्यालय भी पसीना बहा रही है। और इस संदर्भ में मोबाईल के टावर लोकेशन के आधार पर बिहार - झारखण्ड , बंगाल, दिल्ली , हैदराबाद सहित कई शहरों में इससे जुडे लोगों के खिलाफ छापेमारी जारी है।

आज इसी धटना के बाद सभी जिला के पुलिस कप्तान के साथ बैठक कर संयुक्त रूप से बिहार में शान्ति व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए आतंकी संगठन से जुडे सभी तत्थों की जांच कर उसपर कार्रवाई करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक किया गया है।

बाईट- सुधांशु कुमार - डी0 आई0 जी0

No comments:

Post a Comment