BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Tuesday, 3 December 2013

नक्सलियों के हमला बोल

बेखौफ हो चुके नक्सलियों ने  साहबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला बोल दिया। पाटम स्थित सुरंग के पास हुए इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए और एक अन्य घायल हो गया। हमले के दौरान नक्सली जीआरपी के जवानों के असलहे भी लूट ले गए। घटना शाम लगभग साढ़े छह बजे की है। सूचना मिलने पर रेलवे और सिविल पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और जमालपुर में जवानों की लाश को उतारकर उनकी शिनाख्त कराई जा रही है। इस घटना के बाद से ट्रेन के यात्री काफी डरे सहमे हुए है।

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला उस समय हुआ, जब भागलपुर से पटना जा रही 3235 अप ट्रेन पाटम स्थित सुरंग में प्रवेश कर रही थी। अमूमन सुरंग में प्रवेश के दौरान ट्रेन की गति धीमी कर दी जाती है। यह ट्रेन भी जैसे ही धीमी हुई, अचानक सुरंग के पास पहाड़ियों से नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां ट्रेन की अंतिम बोगी पर चलाई गईं थी। यह बोगी विकलांगो और महिलाओं के लिए थी। इस पर कुछ सामान्य यात्री भी थे और पुलिस के पांच जवान भी थे।
इधर नक्सलियों की फायरिंग होने पर इस बोगी में रहे जवानों ने भी मोर्चा संभाला तब तक ट्रेन रुक चुकी थी। जवानों ने भी जवाबी फायर किए। इस बीच नक्सलियों ने इन जवानों को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग की और तीन जवानों के शहीद होते ही पुलिस वालों की ओर से फायरिंग बंद हो गई तो नक्सली फरार हो गए। इस दौरान उस बोगी के लोग कोई सीट के नीचे तो कोई कहीं दुबक गया। फायरिंग रुकने पर इसकी सूचना गार्ड और चालक ने अपने उच्चधिकारियों को देने के साथ ही जमालपुर स्टेशन को दी।
सूचना पर जमालपुर से फोर्स पहुंची और ट्रेन को जमालपुर स्टेशन लाया गया। जमालपुर स्टेशन पर उस बोगी में तीनों जवानों की लाशें पाई गईं और एक अन्य घायल पड़ा था। पांचवें जवान का पता नहीं चल सका और न ही इन जवानों के असलहे बोगी में मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि नक्सली हमले के दौरान जवानों के शहीद होने पर नक्सलियों ने उनके असलहे भी लूट लिए। इधर घायल जवान को तत्काल अस्पताल भेजा गया। यात्री इतना डरे सहमें है कि वे कुछ बोल भी नहीं पा रहे हैं। जमालपुर स्टेशन पर जीआरपी के अनुसार ट्रेन पर अशोक कुमार हवलदार जीआरपी की मौत हो गई है। दो अन्य शहीद जवानों की शिनाख्त कराई जा रही है। इस ट्रेन पर भागलपुर से भोलाकुमार ठाकुर, अशोक कुमार, उदय कुमार इम्तियाज अली और विनय कुमार एस्कार्ट पार्टी में थे। पुलिस के आलाधिकारी मामले की जांच के साथ यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था में लगे हुए हैं।
बाईट- प्रत्यक्षदर्शी यात्री
बाईट- अधिकारी 

No comments:

Post a Comment