BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Thursday, 5 December 2013

पुलिस की कांम्बिंग आपरेशन

लखीसराय जिला के नक्सल प्रभावित इलाका में माओवादीयों की धर-पकड के लिए कजरा थाना क्षेत्र के शीतला कोडासी, हनुमान थान, कानीमोड और चानन थाना क्षेत्र के श्रंृगिरिषी , जल्लपा स्थान , के पहाडी एवं जंगली क्षेत्रों में पुलिस की कांम्बिंग आॅपरेशन शुरू है
       लखीसराय जिला  के कजरा थाना क्षेत्र के पहाडी इलाके में हनुमान थान रामतली गंज के कानी मोड सिमरातल्ली  के दुर्गम जंगल में पुलिस  द्वारा काम्बिंग आपरेशन चलाया जा रहा है।
      ज्ञात हो कि बेखौफ हो चुके नक्सलियों ने शनिवार की शाम 30 Nov जमालपुर और रतनपुर के बीच पाटम स्थित सुरंग के पास साहबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला बोल दिया। इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए और 17 जून लखीसराय और जमुई जिला के सीमावर्ती इलाका कुंदर रेलवे हाल्ट के पास धनबाद.पटना इंटरसिटी ट्रेन पर नक्सली हमले में तीन जवान शहीद हो गए एवं औरंगाबाद नक्सल हमला के पश्चात
   उग्रवादियों की बढ़ती सक्रियता को लेकर साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी ट्रेन पर नक्सली हमले के बाद लखीसराय में सघन कांबिंग की गई। जिले में कजरा, पीरी बाजार एवं चानन थानों की पुलिस ने जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कांबिंग की। इस अभियान का नेतृत्व एएसपी (अभियान) राजीव कुमार एवं लखीसराय के एसडीपीओ एसके विश्वास ने किया।
         आज  डीआईजी मुंगेर सुधांशु कुमार जिले के अधिकारियों के साथ बैठक किया । जिसमें नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस की सक्रियता को बढाकर नक्सल गतिबिधि पर रोक लगाने के लिए निर्णायक भुमिका निभाने का निर्देश दिया है।
    जिले स्थित किउल, तेतरहट एवं बन्नु बगीचा में शीघ्र ही नये थाना गठित किये जायेंगे पुलिस कप्तान ने तमाम थाना अध्यक्षो से जिले में अमन-चैन कायम रखने के लिए रात्रि गष्ती जारी रखने पर बल दिया।
        जिसमें पुलिस सर्तकता बरतते हुए दर्जनों नक्सल प्रभावित इलाकों में चैकसी बढा दिया है।  सर्तकर्ता के कारण नक्सली भी मौके की तलाश में है। जो कभी भी किसी भी समय  चोरी.छिपे अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकती है।

बाईट..सुधांशु कुमार...डीआईजी मुंगेर
   

No comments:

Post a Comment