BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Wednesday, 1 May 2013

पलायान


लखीसराय जिला के सैकडों मजदुर काम के अभाव में बिहार प्रदेश को छोड कर अन्य राज्यों में मजदुरी के लिए पलायान कर रही है ।
आज लखीसराय रेलवे स्टेशन पर जब मिडिया ने कुछ मजदुरों से मुखातिब हुआ तो बताया कि वो बिहार सरकार की व्यवस्था से खुश नहीं है । उन्हे काम नहीं मिल पा रहा है ।
 इसलिए वो पुरे परिवार बाल-बच्चों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मुबई के लिए ट्ेन पकडने आया है। क्योंकि बिहार में रहकर उन्हे तीनो पहर खाने को अनाज तक मयस्सर नहीं हो पा रहा है ।
 जबकी बिहार सरकार कोरा कागज के पन्नों पर विकास की बात करते है । महादलितों और अतिपिछडा के नाम पर अरबों-खरबों रू0 आफिसर और नेताओं के बीच बन्दरबांट कर लिया गया है। लेकिन धरातल पर कहीं किसी गरीबों के साथ न्याय नहीं मिली है। एक तरफ बिहार सरकार मजदुरों को काम देने की लम्बी-चैडी भाषण देते है। बिहार में काम की कमी नहीं है। पलायन रूक गया है। लेकिन बिहार के सभी रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन सैकडों मजदुरों का पलायान जारी है।
आज मजदुर दिवस है। फिर भी सरकार केबल भाषण तो दे रही है। लेकिन मजदुरों को राशन मुहैया कराने में विफल है।

No comments:

Post a Comment