BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Wednesday, 16 January 2013

व्यापक पैमाने पर कच्चे तेल की चोरी


भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं खनिज मंत्रालय के अंतर्गत हल्दिया से बरौनी के बीच मनकट्ठा रेलवे पुल के पास पाइप लाइन के क्रूड मेन लाइन के पाइप को काटकर व्यापक पैमाने पर कच्चे तेल की चोरी का राज खुलने के बाद भी रहस्य व सस्पेंस बरकरार है। इंडियन आयल कॉपोरेशन लिमिटेड बरौनी द्वारा प्रतिदिन क्रूड मेन लाइन की नौ घंटे की कड़ी पेट्रोलिंग एवं जिला पुलिस के ठोस दावे के बावजूद जमीन के नीचे पाइप बिछाकर तेल की चोरी होती रही और किसी को पता नहीं चला।

 भारत सरकार की इतनी बड़ी परियोजना पर आईओसी की कड़ी निगरानी करने के दावों के बावजूद बरौनी पाइप लाइन में किसने लगाई सेंध तथा किस गिरोह ने बेखौफ होकर घटना को दिया अंजाम। इसको लेकर रहस्य गहराता जा रहा है। हालांकि पुलिस अधीक्षक एस. प्रेमलता ने उक्त जमीन के मालिक से जब पूछताछ की तो कई राज खुलकर सामने आए। एसपी ने जमीन के मालिक रामचरित्र मंडल और विदेशी यादव से पूछताछ की तो उन दोनों ने पुलिस को बताया कि मकदमपुर का सुरेन्द्र मंडल ने विदेशी यादव से सात कट्ठा तथा उमा देवी की पांच कट्ठा जमीन पट्टा पर सब्जी लगाने की बात कहकर लिया था। इसके लिए सुरेन्द्र मंडल ने विदेशी यादव को 15 हजार तथा उमा देवी को एक माह पूर्व पांच हजार नकद रुपए दिए थे। पुलिस ने जब सुरेन्द्र मंडल के बारे में उसके पिता रामचरित्र मंडल से पूछताछ की तो उसने सुरेन्द्र के बख्तियारपुर में रहने की जानकारी दी। पुलिस को शक है कि सुरेन्द्र मंडल पट्टा पर खेत लिया और बगैर फसल उगाए उसने खेत मालिक को बीस हजार रुपए दे दिया। कहीं न कहीं उसकी भूमिका संदिग्ध हो सकती है।
उधर सूत्र बताते हैं कि कच्चे तेल के खेल में एक अंतर राज्यीय तेल माफिया गिरोह शामिल है जो स्थानीय कुछ लोगों को रुपए का लोभ देकर करोड़ों रुपए का कच्चा तेल की चोरी की। उधर आईओसी कंपनी के सीनियर प्रबंधक रामाशीष सिंह की मानें तो कंपनी द्वारा अप्रैल 2011 से लगातार पाइप लाइन की निगरानी प्रति दिन नौ घंटे की जा रही थी। घटना स्थल मनकट्ठा से गंगासराय तक आठ किलोमीटर पाइप लाइन की पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी पेट्रोल मेन राजाराम पोद्दार के जिम्मे थी। पेट्रोल मेन श्री पोद्दार की मानें तो घटना स्थल पर खेत की जुताई के बाद पटवन तथा कीटनाशक के छिड़काव को देख तेल चोरी की भनक नहीं लग पाई। बहरहाल इस मामले में पुलिस कार्रवाई पर नजरें टिकी हुई है।
पारादीप हल्दिया-बरौनी पाइपलाइन की मेन क्रूड लाइन को काटकर बड़े पैमाने पर कच्चा तेल चुराया जा रहा है। मनकट्ठा रेलवे स्टेशन के निकट पुलिया के पास मुख्य पाइप में वॉल्व जोड़कर तेल की चोरी हो रही है। घटनास्थल समेत आसपास के खेतों की खुदाई के बाद मेन पाइपलाइन को काटकर जोड़े गए करीब तीन सौ फीट की दूरी तक ढाई इंच के मोटे सेक्शन पाइप एवं उसमें लगे बड़े-बड़े वॉल्व बरामद हुए हैं। अनुमान है, कोई बड़ा गिरोह सुनियोजित ढंग से कच्चे तेल की चोरी कर रहा था। आइओसी बरौनी, बेगूसराय की टीम ने रविवार को पहुंच कर इसकी जांच की। आइओसी बरौनी, बेगूसराय के उप प्रबंधक (प्रचालन) अमरेंद्र कुमार ने लखीसराय थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

No comments:

Post a Comment