लखीसराय 26 जनवरी 2013 को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से एवं उत्सवी माहौल में मनाने की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। जिला समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में मुख्य समारोह होगा। इसके लिए जिलाधिकारी रामरूप सिंह ने कार्यक्रमों को अंतिम रूप देते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समय पर सारी तैयारी पूरी करने का आदेश दिया है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर गांधी मैदान में विकास की झांकी निकाली जाएगी। इसके लिए सिविल सर्जन लखीसराय, कृषि विभाग, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सीडीपीओ लखीसराय एवं हलसी, पीएचइडी एवं उत्पाद अधीक्षक लखीसराय द्वारा एक दर्जन झांकी निकाली जाएगी। झांकियों में संबंधित विभाग के चलाए जा रहे कार्यक्रम और योजनाओं को समाहित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण लखीसराय एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को गांधी मैदान में परेड स्थल, झंडोत्तोलन स्थल एवं अगल-बगल के स्थानों की सफाई कार्य पूरा करने का आदेश दिया है।

No comments:
Post a Comment