BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Sunday, 13 January 2013

शताब्दी समारोह


लखीसराय  अपने अतीत और ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा मुंगेर प्रमंडल का पुराना राजकीयकृत बड़हिया उच्च विद्यालय अपने स्थापना काल के सौ वर्ष का सफर पूरा कर लिया है। विद्यालय का दो दिवसीय शताब्दी  समारोह को भव्य आयोजन किया गया ।   बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री पीके शाही  शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया गया  । इस अबसर पर मंत्री जी ने शिलान्यास का फीता काटकर सभा स्थल पर पहुंचे और बहां उन्होने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत कर दिया।


विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह विधायक विजय कुमार सिन्हा एवं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सचिव रामनरेश सिंह की अगुवाई में समारोह  किया गया है।। इस मौके पर दर्जनों गणमान्य लोग इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनें । जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिला प्रशासन ने बड़हिया-पटना जिला के सीमा पर विशेष सुरक्षा दस्ता के रूप में पुलिस अनि. नीरज पांडेय एवं श्याम सुंदर पांडेय को तैनात किया है। समारोह को लेकर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय प्रबुद्धजनों में काफी उत्साह है।शताब्दी समारोह केस्मारिका पुस्तक का विमोचन करने के बाद सभी पूर्ववर्ती छात्रों को सम्मानित किया गया। लगातार 2दिनोंतक शताब्दी समारोह का आयोजन में विभिन्न कलाकारों ने अपनी-अपनी कला से दर्शकों का मनमोह लिया कार्यक्रम काफी भव्य हो गया।

No comments:

Post a Comment