BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Friday, 30 August 2013

जलमग्न

फिर से बढ़ा नदियों का जलस्तर .... बड़हिया प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र में गंगा एवं हरूहर नदी का जलस्तर दोबारा बढ़ने से एक बार फिर टाल एवं दियारा क्षेत्र के अलावा नगर पंचायत क्षेत्र जलमग्न हो गया है।
ज्ञात हो कि विगत एक सप्ताह पूर्व जितना क्षेत्र प्रभावित हुआ था उससे अधिक क्षेत्रों में बाढ़ का पानी फैल गया है। टाल क्षेत्र के पाली, ऐजनीघाट एवं गिरधरपुर पंचायत के सभी गांव में जाने वाला संपर्क पथ बाढ़ का पानी आ जाने से बंद हो गया है। वहीं खुटहा पूर्वी पंचायत एवं खुटहा पश्चिमी पंचायत जाने वाली सड़क पर जैतपुर गांव के बाहर लगभग दो फीट पानी हो जाने से दियारा क्षेत्र जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं। जैतपुर, रामनगर, गंगासराय, डुमरी पाटन पर, लक्ष्मीपुर, आदर्श लक्ष्मीपुर गांव के चारों ओर बाढ़ का पानी फैल गया है। खुटहा चेतन टोला एवं खुटहा डीह के कई घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। वहीं मालपुर गांव में भी कई घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बीएनएम कालेज जाने वाली सड़क पर भी बाढ़ का पानी लगभग दो फीट हो गया है। कालेज परिसर, बोधी टोला, खुशहाल टोला के सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। सैकड़ों परिवार कालेज घाट की तरफ जाने वाली सड़क पर अपना मवेशी एवं खुद का ठिकाना बनाए हुए हैं। गढ़ टोला, गोल भट्ठा गांव भी बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। गोल भट्ठा के दर्जनों घरों में भी पानी प्रवेश कर गया है। टाल एवं दियारा क्षेत्र के लोगों का प्रखंड मुख्यालय आने, मरीज को अस्पताल लाने का एकमात्र सहारा नाव ही रह गया है। पहले से लगभग डेढ़ फीट पानी बढ़ गया है। 

No comments:

Post a Comment