लखीसराय नगर भवन में नगर परिषद लखीसराय की सभापति शशि देवी पांडेय की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रशेखर नारायण एवं उप सभापति अरविंद पासवान की उपस्थिति में वार्ड पार्षदों की कार्यवाही प्रारंभ हुई। गत बैठक की संपुष्टि के बाद ...नगर विकास विभाग बिहार पटना द्वारा नगर परिषद लखीसराय की स्वीकृत होल्डिंग टैक्स के प्रस्ताव को पार्षदों ने बोर्ड की बैठक में लिए निर्णय के विपरीत बताते हुए अस्वीकार कर दिया तथा कर निर्धारण को ले शीघ्र ही विशेष बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया।
सभी ने अविलंब सभी पार्षदों को सूची देने तथा एनजीओ के क्रियाकलाप की जांच कराने की मांग की। बैठक में बीआरजीएफ योजना के तहत प्रत्येक वार्ड पार्षदों को 5-5 लाख रुपए की योजना की सूची देने को कहा गया। चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की राशि से प्रत्येक वार्ड में एक-एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके लिए पार्षदों से सरकारी जमीन खोजने को कहा गया। शहर में साफ-सफाई, रोशनी का विशेष प्रबंध करने, हर वार्ड में नियमित रूप से सफाई करने एवं कूड़ा निस्तारण का निर्णय लिया गया। शहर के अधिकांश वार्ड में जलजमाव से निबटने के लिए बैठक में किसी तरह का निर्णय नहीं लिया गया।

No comments:
Post a Comment