छठ के लिए घाटों की साफ-सफाई में अनियमितता हो रही है। कहने को शहर में 33 नगर पार्षद हैलेकिन किसी ने व्याप्त गंदगी से निजात दिलाने की प्रयास तक नहीं कर रहे हैजिससे आम लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। आज सुर्यनाराण घाट के लोगों ने जमकर नगर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया ।सफाई को घाटों पर व्याप्त गंदगी को साफ कराने, जमीन समतलीकरण करने की मांग कर रहे है । शहर की सारी गंदगी इसी किउल नदी के घाटों पर नगर प्रशासन फेंकवाता है और तो और शहर के सभी नालों का गंदा पानी इसी किउल नदी के सभी घाटों पर बह रहा है। इस अवस्था में कैसे छठ हो पायेगा। अभी तक नगर विभाग कुछ नहीं कर रही है। मिडिया ने नगर परिषद लखीसराय के लगभग सभी घाटों का जायजा लिया तो पाया कि छठ पूजा के मद्देनजर शहर के करीब डेढ़ दर्जन वार्ड किऊल नदी स्थित घाटों का सफाई विद्यापीठ चौक घाट, प्रखंड कार्यालय के सामने महावीर घाट, पथला घाट, छग्गन माहेश्वरी घाट, सूर्यनारायण घाट सहित अन्य घाटों को जाकर देखा ! लोग स्वंय साफ-सफाई करेंगे तभी कुछ हो सकता है वरना घाट गंदा ही रह जायेगा।

No comments:
Post a Comment