BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Saturday, 24 November 2012

दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर - टला एक बड़ा हादसा


लखीसराय : किऊल गया रेल खंड पर शुक्रवार को दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर होते-होते बची और एक बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार लखीसराय के केबिनमैन की लापरवाही के कारण हावड़ा से मोकामा जाने वाली 53049 अप पैसेंजर ट्रेन किऊल- मोकमा रेलखंड के बजाय किऊल-गया रेलखंड की पटरी दौड़ने लगी.
उसी ट्रैक पर विपरीत दिशा से 53624 डाउन गया-किऊल डीएमयू पैसेंजर ट्रेन भी आ रही थी. लेकिन हावड़ा मोकामा ट्रेन में विद्युत चलित इंजन था और किऊल गया रेलखंड का विद्युती करण नहीं हुआ है. इससे पावर नहीं मिलने के कारण हावड़ा-मोकामा ट्रेन कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद स्वत: खड़ी हो गयी.
इसी दौरान हावड़ा-मोकामा पैसेंजर ट्रेन को किऊल गया रेलखंड में जाती देख केबिनमैन आनंदी पासवान ने अचानक प्वाइंट बदलने का प्रयास किया. इस कारण ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया. दूसरी तरफ हावड़ा-मोकामा पैसेंजर के ड्राईवर अरविंद कुमार द्वारा आपातकालीन ब्रेक लगया गया. इससे ब्रेक भी क्षतिग्रस्त हो गया.
बाद में लाइट इंजन द्वारा हावड़ा मोकामा पैसेंजर ट्रेन को किऊल-मोकामा रेल खंड पर लाया गया. तब जाकर ट्रेन मोकामा की ओर बढ़ी. इस क्रम में किऊल-गया और किऊल-मोकामा रेलखंडों पर परिचालन लगभग तीन घंटे तक ठप रहा.
इस संबंध में केबिनमैन आनंदी पासवान ने बताया कि उन्होंने किऊल गया डीएमयू ट्रेन को आगे बढ़ने का सिगनल दिया गया था. लेकिन सिगनल लाल होने के बाद भी हावड़ा मोकामा ट्रेन को ड्राइवर ने खोल दिया, इससे रूट बदल गया.
उधर किऊल के स्टेशन प्रबंधक एनके ठाकुर ने बताया कि पहले हावड़ा मोकामा पैसेंजर का सिगनल दिया गया था. लेकिन उस ट्रेन के दस मिनट तक नहीं खुलने के कारण बाद में उसका सिगनल लाल कर दिया गया. इस कारण उसका रूट परिवर्तित नहीं किया जा सका.
- टला एक बड़ा हादसा
किऊल-गया व किऊल-मोकामा रेलखंडों पर परिचालन लगभग तीन घंटे तक ठप रहा
अचानक ब्रेक लगाने से ट्रैक व ब्रेक क्षतिग्रस्त

No comments:

Post a Comment