लखीसराय चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ व्रतियों के घरों एवं बाजारों में बजते छठ मइया के गीतों से वातावरण पूरी तरह छठमय होता जा रहा है।लोक आस्था का पवित्र पर्व छठ पूजा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। शहर की एक लाख आबादी मुख्य रूप से किऊल नदी के विभिन्न घाटों पर छठ के दौरान अर्घ्य अर्पित करते हैं। नदी घाटों पर अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक घाटों एवं तालाबों का निरीक्षण कर प्रत्येक घाटों की सफाई का पूरा दावा किया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा इसके लिए हर रोज एक जेसीबी मशीन से पांच-छह घंटे तक घाटों की सफाई में हो रही है तथा 50 से अधिक सफाई मजदूर हर रोज सफाई कार्य में लगे हैं। लेकिन किऊल नदी स्थित घाटों पर फैली गंदगी व शहर की सड़कों पर बदबू देते कूड़े-कचरे की ढेर नगर परिषद के हर दावे की पोल खोल रहा है। प्रशासन को इससे कोई मतलब नहीं दिख रहा है। ।
आज अष्टघाटी पोखर, दिनकर घाट और विधापीठ चैक स्थित हनुमान घाट पर स्वंयसेवी संस्था के सदस्यों ने नगर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और साफ-सफाई के लिए जुट गए।
आज अष्टघाटी पोखर, दिनकर घाट और विधापीठ चैक स्थित हनुमान घाट पर स्वंयसेवी संस्था के सदस्यों ने नगर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और साफ-सफाई के लिए जुट गए।

No comments:
Post a Comment