BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Friday, 16 November 2012

रोटी कपडा और मकान


लखीसराय में बासफोड जाति की स्थिति फटेहाल है । सुप मौनी और डालिया बनाकर जीवन बसर करने बाले इन बासफोडों का पूरा परिवार छठ पूजा के पहले से कारिगरी में जुट जाता है और दिन रात काफी मेहनत कर नेम धर्म लोकआस्था का महापर्व में बास की सुप को खरिददारी करने बालों की जब भीड उमडी तो एक आस जगी है कि अब मेरा दिन फिरने बाला है । महंगे दामों में बास खरीदकर कम मुनाफा लेकर सुप मौनी और डालिया बेच रहे है । खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने बाले इन बासफोडों की जिन्दगी नरक बनी रहती है एक तरफ बिहार सरकार महा दलितों के लिए काफी सुबिधा देने की लम्बी-चैडी भाषण देते रहते है फिर भी इन्हे कोई लाभ नही मिला है । अब - जब छठ पुजा का दिन आने से पहले आखों में चमक लौटी है । सरकार या जिला प्रशासन लाख दावा करले परन्तु इन जातियों के लिए अन्य दिनों रोटी कपडा और मकान के लिए दर-बेदर की ठोकरें खानी पडती है । बास फोडों का हाल बेहाल रहता है। बास की कराची से बनाते है छठ पूजा के लिए सुप मौनी और डालिया बाजार में कम दाम मिलते है । स्थिति फटेहाल है । फिर भी संतोष है ।

No comments:

Post a Comment