BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Wednesday, 5 December 2012

वर्दी वाला गुण्डा


लखीसराय जिला के किउल रेलवे जंक्शन पर आज 2 दर्जन यात्रीयों ने जी0आर0पी0 थाना का घेराव कर दिया। ज्ञात हो कि हाबडा राजगीर पैसेन्जर ट्ेन में आज जी0आर0पी0 के दर्जनों सुरक्षाकर्मीयों ने यात्रीयों से टिकट चेकिंग फोटो पहचान पत्र मांगने लगे। जो भी यात्री फोटो पहचान पत्र नहीं दिया उनसभी यात्री से हथियार का भय दिखाकर उनके रूपया को छिन लिया। तकरीबन 26 यात्रीयों से 50 हजार रू0 की अबैध बसुली कर लिया। ये सभी यात्री कहलगांव एन0टी0पी0सी0 से कामकर अपने घर बनारस जा रहे थे कि जमालपुर -किउल रेलमार्ग पर डियुटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने यात्रीयों के साथ जमकर मारपीट और उनके रूपया को लुट लिया। ये सभी किउल जी0 आर0पी0 में मामला दर्ज करवा दिय है। किउल जी0आर0पी0 में अभी रेल डी0आई0जी0, डी0एस0पी0 और थानाप्रभारी डी0एन0 पासवान मामले की तफतीश में जुट गए है। हलांकी यह पहली घटना नहीं है। ऐसा रोज हो रहा है। लेकिन किसी ने पुलिस  के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कर पाता था। आज पहली बार इतने लोगों ने एक साथ इन  वर्दी वाला गुण्डा के खिलाफ अवाज बुलंद किया है। अब देखना है कि रेल पुलिस क्या करती है।

No comments:

Post a Comment