BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Monday, 24 December 2012

शीत लहर का प्रकोप



लखीसराय घने कोहरे में सुर्य आकाश से गायब हैं । लखीसराय जिला में 3 दिनों से लगातार कोहरा से जन-जीवन ठहरा हैं। सडक पर तेज रफतार गाडी का रोज हो रहा है एक्सीडेन्ट । कोहरा के कारण रेल सेवा समय से नहीं चल पा रही है  दानापुर रेल मंडल से गुजरने बाली कई ट्रेनें विलंब से चल रही है. जिस कारण ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है. इस रेल खंड से गुजरने बाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लगभग चार घंटे,  से पांच घंटे अनिश्चित सहित लंबी दुरी तक चलने बाली ट्रेन विलंब से परिचालन हो रहा है कोहरा के कारण सडक पुरा अंधेरा हो गया है। और शीतलहर बह रही है। शहर में जगह- जगह लोग जैसे तैसे अपनी व्यवस्था कर अलाव जलाकर कडकडाती ठंड से निजात पाने की अथक प्रयास कर रहे है। जिला प्रशासन अभीतक अलाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर पाई है। लोग ठंड से काम-काज बन्द कर दिया है। जिन्दगी ठहर सा गई है। आदमी तो आदमी जानवर भी ठंड से परेशान है। .




शीत लहर का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। गोगरी में पछुआ हवा के साथ बढ़ी ठंड ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी है। लोग ठंड से परेशान है। तथा आमजन जीवन अस्त-व्यस्त दिख रहा है। घने कोहरे दिनभर छाए रहे। तथा भगवान भाष्कर का सोमवार को दर्शन तक नहीं हो सका। बाजार में भी भीड़ भाड़ काफी कम रही। दुकानें काफी देर से खुली। सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम दिखी। प्रशासन के अलाव की व्यवस्था भी उंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है।  कई लोगों ने अलाव व्यवस्था में खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है।

कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिसका असर विभिन्न विद्यालय या फिर अन्य सरकारी कार्यालय में उपस्थिति पर भी पड़ा है। बीते एक सप्ताह से अधिक दिनों से छाये कुहासा के कारण दिन में सूर्यदेव का दर्शन तक दुर्लभ हो गया है।

 ठंड से लोग परेशान हैं। तापमान का पारा गिरकर 10 डिग्री सेल्यियस पर पहुंच गया है। जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई। सोमवार को सड़कों पर भी लोग कम ही नजर आये। सुबह से ही छाये रहे कोहरे के कारण मानसी बाजार के कई दुकान भी बंद देखा गया। सभी आफिस दुकान, रिक्शा स्टैंड, बस स्टैंड के चास आग तापते लोग देखे गये।

No comments:

Post a Comment