BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Monday, 10 December 2012

हिन्दी साहित्य पत्रकारिता समाज का आईना


लखीसराय जिला सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान में आज प्रखर निर्भिक व साहसी पत्रकार कमल कुमार की नौवी पुण्यतिथि के अबसर पर स्थानीय प्रेस क्लब में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दी-साहित्य सांस्कृति पत्रकारिता समाज का आईना बिषय पर परिचर्चा रखा गया जिसमें दर्जनों कवियो और पत्रकारों ने कमल कुमार की लेखनी , और पत्रकारिता को निर्भिक और साहसी बताया।
पत्रकार रंजीत कुमार सम्राट ने कहा कि- कमल जी को हिन्दी साहित्य व पत्रकारिता जगत का पुरोधा बताया । वो प्रिन्ट मिडिया में दैनिक जागरण, कल, और इलेक्टोनिक मिडिया मेंए एन0 आई0, और दुरदर्शन में अहम भुमिका निभाई थी।

 इस अबसर पर मगही के मुर्धन्य कवि दशरथ जी ने कहा कि-- पत्रकारिता के माध्यम से समाज की अन्तिम व्यक्ति को मदद किया जा सकता है। उसके हक और हुकुक की आवाज को बुलंद कर प्रशासन या नेताओं से इंसाफ दिलाया जा सकता है।

  कवि राजेश्वरी सिंह ने कहा कि-- रोटी कपडा और  मकान के लिए जुझते हर व्यक्ति को इसी हिन्दी साहित्य सांस्कृतिक और पत्रकारिता गतिविधि से हर समस्या की निदान किया जा सकता है।
प्रखर निर्भिक पत्रकार कमल कुमार की नौवीं पुण्यतिथि पर हिन्दी साहित्य पत्रकारिता एक आईना पर सेमिनार का आयोजन में दर्जनों कवि,लेखक और पत्रकारों ने भाग लिया !!

No comments:

Post a Comment