लखीसराय के एस0एफ0आई और ए0आई0एस0एफ0 के सैकडों छात्रों ने शहर के आर0लाल0काॅलेज से मुख्यमार्ग होते हुए गैंगरेप पिडिता दामिनी की मौत के बाद सडक पर उतर कर आक्रोश मार्च निकाला जो लखीसराय रेलवे स्टेशन स्थित शहीद द्वार पर जुटकर भारत सरकार से दोषीयों को सरेआम फांसी देने की मांग किया ।
ज्ञात हो कि वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता के जीते-जी भले ही आरोपियों को फांसी दिए जाने को लेकर कानूनी अड़चनें रही हों, मगर पीड़िता की मौत के बाद फांसी की सजा को लेकर अड़चन अब समाप्त हो गई है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की मौत के बाद अब पुलिस द्वारा आरोपियों पर हत्या का आरोप भी दर्ज हो गया है, ऐसे में अगर अदालत इस मामले में दुर्लभतम श्रेणी का अपराध मानती है तो आरोपियों को फांसी की सजा दी जा सकती है। सामूहिक दुष्कर्म घटना मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 365, 394, 307, 376 (2जी), 377 व 201 के तहत मारपीट, लूटपाट, सामूहिक दुष्कर्म, कुकर्म और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया था । चूंकि पीड़िता कि मौत हो गई है वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से ही देशभर में इस बात की पुरजोर मांग उठने लगी थी कि आरोपियों को फांसी दी जानी चाहिए, Lakhisarai se Ranjit Kumar ki Report

No comments:
Post a Comment