आरा में नकली देशी दारू पीने से 16 की मौत होने के बाद बिहार उत्पाद विभाग के सचिव के आदेशानुसार जिले के दर्जनों नकली शराब बनानेबाली अबैध भटटठीयों में जिला उत्पाद अधिक्षक पराशर शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी कर सवा एक लाख रू0 की नकली दारू0 बरामद कर लिया गया है।लखीसराय जिला उत्पाद विभाग ने लखीसराय थाना क्षेत्र के गंगटा कुरौता एवं ओरैया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी व महुआ शराब एवं जावा महुआ बरामद करते हुए उक्त तीनों गांवों से 2000 लीटर देसी शराब 200 लीटर महुआ शराब 2000 किलो जावा महुआ एवं शराब बनाने का उपकरण बरामद किया है। इस दौरान ओरैया निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अभी गिरफतार नकली शराब निर्माता संजय मंडल को जेल भेजने की तैयारी किया जा रहा है। जबकि पांच व्यक्ति भागने में सफल रहे।

No comments:
Post a Comment