ठंड की भी छूटी कंपकंपी
Lakhisarai se Ranjit Kumar ki Report
लखीसराय जिलाभर में कडाके की ठंड से देर रात अबतक 9 लोगों की मौत हुई ! घना कोहरा की फुहार के बाद ठंड और बढ़ गई है । । अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही घना कोहरा अठखेलियां कर रहा है । घना कोहरा रिमझिम फुहार तकरीबन दो से तीन घंटे तक हुई, जिसके कारण ठंड और भी बढ़ गई। शीत लहर का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। पछुआ हवा के साथ बढ़ी ठंड ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी है। लोग ठंड से परेशान है। तथा आमजन जीवन अस्त-व्यस्त दिख रहा है।
जबकि सुबह और देर रात घना कोहरा छाया रहा । कोहरे की मार के कारण रेल परिचालन अस्त-व्यस्त रहा । कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार !
घने कोहरे दिनभर छाए रहे। तथा भगवान भाष्कर का दर्शन तक नहीं हो सका। बाजार में भी भीड़ भाड़ काफी कम रही। प्रशासन के अलाव की व्यवस्था भी उंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। कई लोगों ने अलाव व्यवस्था में खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है।
कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिसका असर विभिन्न विद्यालय या फिर अन्य सरकारी कार्यालय में उपस्थिति पर भी पड़ा है। बीते एक सप्ताह से अधिक दिनों से छाये कुहासा के कारण दिन में सूर्यदेव का दर्शन तक दुर्लभ हो गया है। ठंड से लोग परेशान हैं। तापमान का पारा गिरकर 10 डिग्री सेल्यियस पर पहुंच गया है। जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई। सड़कों पर भी लोग कम ही नजर आये। सुबह से ही छाये रहे कोहरे के कारण बाजार के कई दुकान भी बंद देखा गया। सभी आफिस दुकान, रिक्शा स्टैंड, बस स्टैंड के चास आग तापते लोग देखे गये।


No comments:
Post a Comment