Naxal Combing Opration
.लखीसराय जिला के नक्सल प्रभावित कजरा थाना क्षेत्र के अंर्तगत पुनाडीह गांव के पास राजघाट पहाड के किनारे माओवादीयो ने दिन दहाडे आधा दर्जन ट्ैक्टरों को रोककर उनके चालकों को बन्धक बना लिया । और देर रात सभी ट्ैक्टर चालकों से चाबीयां और मोबाईल छिन कर रिहा कर दिया लेकिन ट्ैक्टर को अपने कब्जे में रखकर पुलिस को चुनौती दे दिया। नक्सलीयों ने सभी ट्ैक्टर मालिक को उन मोबाइल से बात कर एक-एक लाख रू0 लेबी की मांग किया है।
एक तरफ जहां राज्य सरकार विकास का दावा करती है! वहीं दूसरी तरफ नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहने के बावजूद लखीसराय जिले के कजरा थाना में पुलिसकर्मियों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है ! नक्सलियों का मनोबल इतना बढ़ा कि वह समूह में कजरा चानन एवं पीरी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस को चुनौती देते हुए सामानांतर शासन चला रहे हैं। जेल से जमानत पर छूटे नक्सली धड़ल्ले से ठेकेदारों से लेवी वसूल रहे हैं। पहाड़ और जंगल खनन पर भी इनका शासन है। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस केंद्र को टारगेट कर धमकी भरा पर्चा हाल के दिनों में भी फेंका गया। ऐसे में नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस की सुस्त कार्रवाई से संगठन का विस्तार तेजी से हो रहा है।
आज लखीसराय के ए0एस0पी0 आॅपरेशन अभियान मो0 सुहैल अहमद , एस0डी0पी0ओ0 सुबोध कु0 विश्वास, और एस0टी0एफ0 कप्तान- चन्द्रमणी के नेतृत्व में 6 सौ पुलिस जवान जंगल और पहाडी इलाकों में काम्बिंग आॅपरेशन कर सभी ट्ैक्टर को कब्जे में ले लिया है। और अभी भी इन पहाडीयों में नक्सलीयों के धर-पकड के लिए अभियान जारी है।
बाईट - मो0 सुहैल अहमद ..ए0एस0पी0 आॅपरेशन अभियान
बाईट - सुबोध कु0 विश्वास - एस0डी0पी0ओ0
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
No comments:
Post a Comment