लखीसराय जिला समाहरणालय पर भारतीय किसान संघ ने बिहार सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा किसानों की समस्या को निदान करने में विफल रहने के कारण एक दिबसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसमें राज्य सरकार और जिला प्रशासन की नाकामीयों के बारें में जमकर आलोचना किया। सरकार द्वारा धोषित कृर्षिरोड मैप किसानों को उचित लाभ नहीं दिला पा रहा है। फसल का लाभकारी मुल्य नहीं मिल पा रहा है। जबकी लागत पुंजी बढती जा रही है। धान खरीद केन्द्र हाथी का दांत सावित हो रहा है। धरना के माध्यम से संघ के कृषक नेताओं ने कई मांग रखा है
1 किसानों को कृर्षि रोड मैप के तहत समुचित लाभ प्रदान करना ।
2 किसानों को कृर्षिकार्य हेतू नियमित बिजली आपूर्ति करवाना ।
3 मनरेगा योजना को कृर्षि से जोडने
4 कृर्षि उत्पादन में लागत के अनुरूप सही मुल्यांन कर उचित दाम दिलवाना
5 बीज ,पानी, ससमय आपूर्ति करना ।
6 नहर की समुचित व्यवस्था करना
7 रसायनिक खाद , कीटनाशक दवा, एवं कृर्षि उपकरण के किमतों में लगातार मुल्यबृद्वि पर रोकने और उसपर सरकारी अनुदान पर मुहैयया करना ।
8 कृर्षि योग्य भुमि पर उघोग धंघों के लिए अधिकृत नहीं करनेकी मांग की है।

.png)
No comments:
Post a Comment