बिहार शिक्षा परियोजना परिषद इम्प्लाइज यूनियन बिहार राज्य कमेटी के आह्वान पर छह सूत्री मांगों को लेकर 20-21 फरवरी को संविदा पर बहाल सभी कर्मचारी हड़ताल की । इस दौरान बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय में कार्य बंद है ।सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय परिसर में लखीसराय जिले के कर्मचारियों की हड़ताल है।
विभागीय मंत्री पी.के. शाही तथा राज्य परियोजना निदेशक राजेश भूषण द्वारा दिए जा रहे आश्वासन से थक हार कर संघ ने आंदोलन का निर्णय लिया है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मध्याह्न भोजन योजना कर्मी एवं संसाधन शिक्षकों की सेवा नियमित करने, राज्य में संविदा पर बहाली बंद करने, संविदा कर्मियों की सेवा नियमित करते हुए सरकारी सुविधा बहाल करने, सभी कर्मियों को कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ देने, छठा वेतन आयोग की अनुशंसा लागू करने, भत्ता, प्रोन्नति, ग्रेच्यूटी, पेंशन आदि का लाभ देने, महंगाई पर रोक लगाने की मांग की।
.png)
No comments:
Post a Comment