लखीसराय शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा विद्यालयों का सही ढंग से अनुश्रवण एवं निगरानी नहीं करने तथा प्रधानाध्यापकों की मनमानी का खामियाजा स्कूल के बच्चे भुगत रहे हैं। जिले के कजरा शिक्षांचल अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर तथा बड़हिया टाल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तुर्केजनी के सैकड़ों की संख्या में नामांकित छोटे-छोटे बच्चे अपने माता-पिता के साथ विद्यालय प्रबंधन की मनमानी तथा पोशाक-छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित करने की शिकायत लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे। न्याय की गुहार लेकर धरना दिया और प्रदर्शन किया।
1..नवसृजित प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर में नामांकित 121 महादलित बच्चों के साथ उनके अभिभावकों की शिकायत थी कि विद्यालय में दो शिक्षिका कार्यरत हैं लेकिन बच्चों को अबतक मुफ्त पाठ्यपुस्तक, एमडीएम, पोशाक एवं छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिला है। उक्त विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक का मामला अपीलीय प्राधिकार में लटका है जिसके कारण विद्यालय के बच्चों को किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
बाईट- ललीता देवी-प्रदर्शनकारी अविभावक
2..टाल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तुर्केजनी के बच्चे हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे। बच्चों के साथ आए दिनेश महतो, राकेश साव, सुधीर महतो, शंकर कुमार आदि ने विद्यालय प्रधान मनोरमा कुमारी पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा वह विद्यालय नियमित नहीं आती हैं और लंबे समय से एमडीएम बंद है। सात लाख की लागत से बनाए गए भवन का छत फट गया है जो कभी भी गिर सकता है। बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण भी नहीं किया गया। विद्यालय के अन्य शिक्षक भी समय पर नहीं आते हैं। इसकी शिकायत कई बार बीईओ से की गई लेकिन विद्यालय नहीं गए।
बाईट- शंकर कुमार- प्रदर्शनकारी छात्र
बाईट- सीता कुमारी- प्रदर्शन कारी छात्रा
3..लखीसराय पुराना बाजार के जी0 एल0 कोठारी कन्या मध्य विधालय के छात्रों ने पोशाक राशी नहीं मिलने पर जमकर बाबाल काटा। दर्जनों कुर्सीयां और बैंच तोड डाले।
4..लखीसराय पुराना बाजार के महिला उच्च विधा मंदिर की सोनी कुमारी बाॅबी कुमारी राधिका सहित दर्जनोंछात्राओं ने भी पोशाक राशी नहीं मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय जाकर स्कुल के प्रधानाचार्य के खिलाफ जमकर बबाल किया।और इसकी शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी रामजी प्रसाद से किया।
बाईट- सोनी कुमारी, बाॅबी कुमारी- पिडित छात्रा
बाईट- विनोद कुमार विमल- प्रधानाचार्य,महिला उच्च विधा मंदिर
5..लखीसराय जिला के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के मध्य विधालय अमरपुर भिहडा के छात्र सौरव कुमार को पोशाक राशी नहीं मिलने पर वो स्कुल के प्रधानाचार्य मांग किया तो उसकी पिटाई कर दिया गया। वो सदर अस्पाताल में ईलाज करवा रहा है। जबकी उसके परिजनों ने स्कुल प्रबंधन और मुखिया के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।
बाईट- सौरव कुमार- पिडित छात्र
बाईट- सुमन कुमार- छात्र
6..जिला शिक्षा पदाधिकारी रामजी प्रसाद और ए0 डी 0 एम0 शिशिर कुमार ने छात्रों एवं उनके अभिभावकों को समझा-बुझा कर शांत किया तथा पूरे मामले की जांच करवाने तथा दोषी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बाईट-शिशिर कुमार- ए0 डी0 एम0 उपसमाहर्ता
बाईट- रामजी प्रसाद- जिला शिक्षा पदाधिकारी लखी
.png)
No comments:
Post a Comment