कहते हैं कि भगवान के मंदिर में भक्त अपनी मुराद पूरा करने के लिए पूजा-अर्चना करते हैं। मन्नतें पूरी होने पर धार्मिक स्थलों की ओर आस्था खींच ले जाती है। जिले के प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोकधाम में श्रावणी मेला 2012 को लेकर भू-राजस्व विभाग द्वारा उपलब्ध दस लाख रुपए का खर्च एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र से संबंधित व्यय की गई राशि का अभिश्रव उपलब्ध कराने की मांग 12.04.12 को की थी। समाहर्ता सह लोक सूचना पदाधिकारी लखीसराय ने 07.11.12 को अपने पत्रांक 1157 दिनांक 7.11.12 के माध्यम से जानकारी दी है कि श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोकधाम एवं सूर्यगढ़ा प्रखंड के श्रृंगिऋषि धाम में श्रावणी मेला, महाशिव रात्रि मेला एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा के लिए करीब 50 लाख रुपए की राशि का आवंटन संबंधित प्रखंड के अंचल अधिकारियों को किया गया । लेकिन लखीसराय जिले में आस्था के नाम सरकारी राशि की लूट कर ली गई है।
आरटीआई के तहत इसका खुलासा हुआ है। अशोकधाम व श्रृंगिऋषि धाम में कागजों कुल 50 लाख रुपए महाशिव रात्रि एवं श्रावणी मेला के अवसर पर खर्च किए गए जिसका कोई अभिश्रव नहीं है।
V.O 1....आरटीआई कार्यकर्ता रवि शंकर सिंह ने जिले के प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोकधाम में श्रावणी मेला 2012 को लेकर भू-राजस्व विभाग द्वारा उपलब्ध दस लाख रुपए का खर्च एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र से संबंधित व्यय की गई राशि का अभिश्रव उपलब्ध कराने की मांग 12.04.12 को की थी। समाहर्ता सह लोक सूचना पदाधिकारी लखीसराय ने 07.11.12 को अपने पत्रांक 1157 दिनांक 7.11.12 के माध्यम से जानकारी दी है कि श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोकधाम एवं सूर्यगढ़ा प्रखंड के श्रृंगिऋषि धाम में श्रावणी मेला, महाशिव रात्रि मेला एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा के लिए करीब 50 लाख रुपए की राशि का आवंटन संबंधित प्रखंड के अंचल अधिकारियों को किया गया।
बाईट - ...रवि शंकर सिंह .... आरटीआई कार्यकर्ता
खर्च राशि का वर्षवार ब्योरा
अशोकधाम मंदिर, लखीसराय (2011-12)
श्रावणी मेला एवं महाशिव रात्रि मेला - 15 लाख 75 हजार रुपए खर्च
अशोकधाम मंदिर, लखीसराय (2012-13)
श्रावणी मेला में 10 लाख रुपए एवं महाशिव रात्रि मेला एवं कार्तिक पूर्णिमा पर 12 लाख 81 हजार रुपए खर्च
श्रृंगिऋषि धाम, सूर्यगढ़ा
महाशिव रात्रि मेला एवं कार्तिक पूर्णिमा पर 12 लाख 76 हजार रुपए खर्च
तीन दिन में खर्च हुए दस लाख
जिला प्रशासन द्वारा अशोकधाम एवं श्रृंगिऋषि धाम मंदिर में महाशिव रात्रि एवं माघी पूर्णिमा के अवसर श्रद्धालुओं की सुख सुविधा के नाम पर तीन दिनों में करीब दस लाख रुपए खर्च किए गए। अशोकधाम मंदिर में मंदिर ट्रस्ट द्वारा अधिकांश व्यवस्था की जाती रही है। वहीं श्रृंगिऋषि धाम मंदिर में महाशिव रात्रि एवं माघी पूर्णिमा के नाम पर जिस मद में राशि खर्च की गई, वहां वैसी व्यवस्था थी ही नही। दी गई सूचनाधिकार में खर्च राशि का अभिश्रव भी नहीं उपलब्ध कराया गया है।
V.O 2...मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट अशोकधाम के सचिव डा. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह इस संदर्भ में कैमरा के सामने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया । जबकी कहते हैं कि श्रावणी मेला, शिवरात्रि मेला एवं अन्य मौके पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा हर व्यवस्था की जाती रही है। सरकार द्वारा उपलब्ध राशि का खर्च प्रशासन करता है। किस मद में कितनी राशि खर्च की गई इसकी जानकारी ट्रस्ट को नहीं है।
बाईट - डा. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह ...मंदिर ट्रस्ट के सचिव
V.0 3...लखीसराय के जिलाधिकारी रामरूप सिंह ने कहा कि सावन की महिना में खर्च तो हुआ हैखैर जो भी अनियमितता हुई है उन मामला की जांच हो रही है जो भी दोषी होगें उन पर कार्रवाई की जायेगी।
बाईट -रामरूप सिंह ....लखीसराय के जिलाधिकारी
V.O 4..प्रभारी राजस्व विभाग के पदाधिकारी इस संदर्भ में कैमरा के सामने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया । बिना कैमरा के उन लोगों ने कई राज का खुलासा भी किया । कहा कि धार्मिक स्थलों पर खर्च राशि राजस्व विभाग द्वारा मेला प्राधिकार के तहत प्राप्त हुआ जो संबंधित प्रखंड के अंचलाधिकारी द्वारा खर्च किया गया है। किस मद में कितनी राशि खर्च की गई है यह हमारे प्रभार लेने से पहले का मामला है।
मेला के नाम पर कागजी व्यवस्था
अशोकधाम व श्रृंगिऋषि धाम में क्लोज सर्किट टीवी, अस्थायी शौचालय, प्रतिदिन साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, कुर्सी-टेबल, दरी, वाटर प्रूफ पंडाल, जेनरेटर, कीटनाशक दवा, बैनर, होडिंग, घेराबंदी एवं प्रकाश की व्यवस्था के नाम पर करीब दस लाख रुपए का बिल पास हो गया।
बाईट गुरूदेव राय समाजिक कार्यकर्ता
बाईट अरविन्द कुमार - पूर्व नगर परिषद उपसभापति
.png)
.png)
No comments:
Post a Comment