लखीसराय बाजार समिति स्थित अपने घर से मसाला बेचने निकला एक व्यवसायी राजू कुमार (19) गत 27 फरवरी से रहस्यमय ढंग से गायब है। वह हलसी थाना क्षेत्र के तेतरहाट बाजार गया था। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए कबैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।लखीसराय कबैया थाना क्षेत्र के गरम मसाला व्यवसायी हीरा साव की 19 बर्षीय सुपुत्र राजु कुमार लापता है। यह मामला आज प्रकाश में आया जब पिडित परिवार ने मिडिया को बताया कि कबैया थाना में दिनांक 27 02 13 को गुमशुदगी का मामला दर्जकर अपने सगे-संबधीयों के यहां पता लगाया तो वो कहीं नहीं मिला । वो लगातार 4 दिनो से लापता है। पुलिस इस मामले में कोई खोज विन नहीं कर रही है। आज अहले सुबह पिडित परिजन एस0 पी0 साहिबा एस0 प्रेमलता से मिलकर राजु की अपहरण करने की बात बतलाया । उसे किसी व्यक्ति पर अपहरण करने की आशंका व्यक्त कर उसे गिरफतार कर पुछताछ करने की गुहार लगा रही है। पुलिस कुछ भी नहीं किया । यहां की पुलिस विल्कुल संवेदहीन हो गईहै। तब को एस0 पी0 कार्यालय का घेराव कर पिडिता की मां गीता देवी और अन्य पडोसी महिलाओं के साथ खडी है।
V.O 1...इस संदर्भ में एस0 डी0पी0ओ0 सुबोध कुमार विश्वास से बात किया तो उन्होने बताया कि यह मामला गुमशुदगी की है। अपहरण का मामला नहीं है। फिर भी पुलिस अपनी तरफ से खोजबीन कर रही है।
बाजार समिति स्थित गली नंबर चार निवासी हीरा साव का पुत्र राजू कुमार मसाला का व्यवसाय करता है। 27 फरवरी की सुबह आठ बजे वह मसाला बेचने हलसी थाना क्षेत्र के तेतरहाट बाजार निकला, जो वापस नहीं लौटा। छानबीन में उसका मोबाइल भी स्विच आफ मिला। तब परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर अपहृत राजू की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। परिजनों को आशंका है कि कहीं अपराधी राजू की हत्या न कर दें।
रविवार सुबह छानबीन के दौरान पुलिस को कजरा थाना क्षेत्र में नक्सल प्रभावित श्रृंगीऋषि धाम स्थित हनुमान मंदिर के पास जंगल में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीपीओ सुबोध कुमार विश्वास के नेतृत्व में आधा दर्जन थानाध्यक्ष व भारी संख्या में पुलिस शव बरामदगी के लिए रवाना हो गई है। एसडीपीओ ने कहा, शव की शिनाख्त करने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। कबैया थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा, छानबीन चल रही है। इधर, शव बरामदगी की सूचना से राजू के परिजन सहमे हैं। उन्हें आशंका है कि कहीं बरामद शव उनके पुत्र राजू का तो नहीं है।
No comments:
Post a Comment