लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र में ठेका के मजदूरों से सफाई कराने के विरोध में दैनिक सफाई मजदूर संघ द्वारा नगर परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में सफाई मजदूर संघ के दर्जनों सफाई मजदूरों ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक सफाई मजदूर दैनिक मजदूरी पर कार्यरत हैं। जबकि जुलाई 12 में प्रत्येक वार्ड में एक-एक दैनिक सफाई मजदूर नगर परिषद की बैठक कर रखा गया है।
इधर सरकारी निर्देश के आलोक में ठेके पर नगर परिषद की सफाई कराने की प्रक्रिया की जा रही है जिससे दैनिक सफाई मजदूर बेकार हो जाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित मजदूरों ने कार्यपालक पदाधिकारी से ठेके पर नगर परिषद की सफाई कराने पर रोक लगाने एवं लंबित मजदूरी का भुगतान करने की मांग कर रहे थे।
सरकार ने अब ठेके पर नगर परिषद की सफाई कराने का निर्णय लिया है। मार्च से ठेके पर ही सफाई कराई जाएगी। इसे लेकर दैनिक सफाई मजदूर संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना दिया ।
.png)
.png)
No comments:
Post a Comment