BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Wednesday, 13 March 2013

मैट्रिक की परीक्षा


लखीसराय जिला में कुल 16718 छात्र मैट्कि परिक्षा में शामिल हुआ है। टोटल 23 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिसमें 1208 शिक्षक डियुटी पर तैनात है। जबकी नियोजित शिक्षकों ने डियुटी नहीं करने का मन बना लिया है। और इस परीक्षा का बहिष्कार किया है। बहीं राजेश्वर लाल महाविघालय के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी कलम बंद हडताल कर परीक्षा के अन्दर डियुटी करने से इन्कार कर दिया है।

                मैट्रिक की परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक में चहल-पहल है। इधर, परीक्षार्थियों के कारण जिला मुख्यालय के अधिकांश छोटे-मोटे  होटलों में जगह नहीं है। परीक्षा केंद्रों के आसपास के होटल संचालकों ने खाने-पीने को लेकर अपनी-अपनी तैयारी कर रखी है। परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण ग्रामीण क्षेत्र में भी कई जगहों पर मकान मालिक भाड़े वसूल रहे हैं। आवास उपलब्ध कराये हैं। परीक्षा 13 से 19 मार्च तक चलेगी। इसके कारण दूर दराज के परीक्षार्थी घर से भोजन सामग्री, वर्तन, गैस चूल्हा, बिस्तर के साथ 'डेरा' पर पहुंचे हैं। शहर में मोटरी बांधकर आने वाले परीक्षार्थियों का तांता लगा रहा। परीक्षा केंद्र के आसपास अपने अस्थायी डेरा पर जाने के लिए  सुबह से ही परीक्षार्थियों का हुजूम चल पड़ा। इसके कारण मुख्यालय स्थित बस पड़ाव, रेलवे स्टेशन पर दिन भर भीड़ लगी रही।

No comments:

Post a Comment