BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Wednesday, 13 March 2013

हर-हर महादेव"

लखीसराय .....
हर-हर महादेव"
बोल-बम का नारा हैँ,
भोला एक सहारा हैँ॥
बिहार धार्मिक न्यास परिसर बोर्ड के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल ने कहा है कि भगवान के मंदिर में सबका मान बराबर है। भगवान और भक्त के बीच किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो इसका ख्याल रखें। क्योंकि मंदिर में भगवान के बाद भक्त का ही स्थान सर्वोपरि है। अशोकधाम मंदिर को सरकार द्वारा पर्यटक स्थल के रूप में घोषित किया जाएगा। लेकिन धर्म से जुड़े लोगों को इस मंदिर को पर्यटक के बदले तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास करना चाहिए ताकि देश का हर शिव भक्त यहां आकर बाबा की पूजा अर्चना करे। आचार्य कुणाल रविवार को श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोकधाम में शिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पूर्व श्री कुणाल ने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी रामरूप सिंह, उपाध्यक्ष सह एसडीओ विनय कुमार राय एवं सचिव डा. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह की उपस्थिति में मंदिर परिसर में करीब 40 लाख की लागत से बने मंदिर प्रशासनिक भवन एवं संग्रहालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद श्री कुणाल शंकर एवं पार्वती मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य कुणाल ने कहा कि अशोकधाम मंदिर निर्माण में भूमिदाता से लेकर जो भी व्यक्ति जुड़े हैं वे प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने मंदिर की भव्यता पर कहा कि अशोकधाम मंदिर भी देश के दस महत्वपूर्ण शिव मंदिरों में से एक है जहां बाबा भोलेनाथ का विशाल शिवलिंग विराजमान है। उन्होंने मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह के लिए लगे होडिंग को हटाने का निर्देश देते हुए कहा अपना प्रचार भूलकर भगवान के घर में सच्ची सेवा करें तथा मंदिर को एक तीर्थ स्थल के रूप में कैसे विकसित हो इसका ख्याल रखें। आचार्य कुणाल एवं जिलाधिकारी को चादर देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्कमल नयन पांडेय ने किया। वेद विद्यालय लखीसराय के प्राचार्य के नेतृत्व में छात्रों ने वंदना की तथा सीताराम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

No comments:

Post a Comment