BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Monday, 4 March 2013

मसाला व्यवसायी राजू की हत्या


लखीसराय  बाजार समिति स्थित अपने घर से मसाला बेचने निकला  व्यवसायी राजू कुमार गत 27 फरवरी से रहस्यमय ढंग से गायब है। वह हलसी थाना क्षेत्र के तेतरहाट बाजार गया था। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए कबैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बाजार समिति स्थित गली नंबर चार निवासी हीरा साव का पुत्र राजू कुमार मसाला का व्यवसाय करता है। 27 फरवरी की सुबह आठ बजे वह मसाला बेचने हलसी थाना क्षेत्र के तेतरहाट बाजार निकला, जो वापस नहीं लौटा। छानबीन में उसका मोबाइल भी स्विच आफ मिला। तब परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर अपहृत राजू की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।
  एसडीपीओ सुबोध कुमार विश्वास के नेतृत्व में आधा दर्जन थानाध्यक्ष व भारी संख्या में पुलिस शव बरामदगी के लिए रवाना हो गई है ।
रहस्यमय ढंग से गायब मसाला व्यवसायी  राजू की हत्या  हो गई है ।   विरोध में लोगो ने लखीसराय बाजार बंद किया ! मुख्य सडक जाम है । आवागमन ठप्प है ।  
सुबह छानबीन के दौरान पुलिस को नक्सल प्रभावित श्रृंगीऋषि धाम के पास जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी है ।

No comments:

Post a Comment