लखीसराय।।
जिले के हलसी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में संयम समाजिक सेवा संस्थान के
तत्वधान में पर्यावरण को प्रदुषण से मुक्त करने के लिए एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
किया गया जिसमें संयम संस्था के सचिव श्रीमति शशिवाला भदानी ने कहा की पर्यावरण संरक्षण
के लिए पौधारोपण कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है क्योंकि वृक्षारोपण
एक मानवीय धर्म है। आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। पर्यावरण
पर मंडरा रहे संकट मानव जीवन पेड़-पौधे पर आधारित है। पर्यावरण को बचाने एवं आमजन को
जागरूक करने के साथ-साथ प्रत्येक मनुष्य को पौधारोपण कर उसे संरक्षित करने की जरूरत
है । हर घर के एक सदस्य अपने-अपने हाथों
से पौधारोपण कर उसे संरक्षित करने का संकल्प ले तब पर्यावरण को प्रदुषण से मुक्त किया जा सकता
है।इस मौके पर उच्च विद्यालय , एवं मध्य विद्यालय प्रतापपुर
परिसर में नीम, पाखर, आम, कदम, सेमल, अड़हूल आदि के दर्जन भर पौधे लगाए गए। कार्यक्रम
में अरविन्द कुमार, रंजीत राणा, प्रवीण् कुमार, सुरेन्द्र साव, नन्दकिशोर साव, राजीव
कुमार , मनोज कुमार,विष्णुदेव साव सहित अन्य लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण
कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया।
No comments:
Post a Comment