BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Wednesday, 24 September 2014

बदसलुकी

डीएम ने धरना दे रही महिलाओं के साथ की बदसलुकी
 लखीसराय।

कलेक्ट्रेट पुलिस छावनी में तब्दिल
जिले के समाहरणालय परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर लखीसराय महिला मोर्चा एवं राजग गठबंधन के द्वारा महाधरना का आयोजन किया गया था दिनभर धरनास्थल में धरना देने के बाद महिलाओं ने देर शाम तेज और मुसलाधार वारिस से बचने के उददेश्य से डी एम कार्यालय कक्ष् के समक्ष पहुंच गई डी एम कार्यालय कक्ष के सामने पहुंची महिलाओं को देख डीएम गुस्से से आगबबुला हो गएजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह कार्यालय कक्ष से निकल कर भददी-भददी गालीयों का प्रयोग करते हुए जुतों से मारने लगें इतने में डी एम साहब का गार्ड भी महिलाओं के साथ जमकर लाठी-डंडा से पिटाई कर दिया आक्रोशित महिलाओं ने चिल्ला-चिल्लाकर डीएम कक्ष के सामने नारेबाजी करने लगे उन्होने बताया कि गरीब लोगो के पास न तो इंदिरा आवास है न ही खादय सुरक्षा अधिनियम का कार्ड और न ही शिक्षा व्यवस्था क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में राजग कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय पर जमकर बवाल काटा। 

महाधरना के क्रम में वार्ता के लिए एक शिष्टमंडल को बुलाया गया लेकिन लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने काफी संख्या में समर्थकों के साथ कार्यालय आना चाहा, जिसे रोक दिया गया। इसलिए बेबुनियाद आरोप लगा कार्यकर्ताओं से हंगामा करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को क्षेत्रीय सांसद वीणा देवी, लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों राजग कार्यकर्ता समाहरणालय पर महाधरना कार्यक्रम में मौजूद थे। क्षेत्रीय सांसद एवं लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महाधरना कार्यक्रम के बीच में ही चले गए। डीएम के समाहरणालय से बाहर रहने के कारण क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में राजग कार्यकर्ता डीएम को ज्ञापन सौंपने के लिए उनके इंतजार में महाधरना कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। दिन के करीब तीन बजे डीएम श्री सिंह समाहरणालय पहुंचे। इसके बाद विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएम से मिलने उनके कार्यालय में प्रवेश करना चाहा जिसे रोक दिया गया। इस पर सभी समाहरणालय के बरामदा पर ही बैठ गए। इसके बाद जिला पदाधिकारी के गार्ड ने बरामदा खाली कराना चाहा। जिस पर विवाद बढ़ गई।  जब इसकी भनक भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा को लगी तब राजग गठबंधन के लोग प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और डीएम के खिलानारेबाजी करने लगे डीएम के द्वारा पिटने के बाद महिलाओं ने अपनी व्यथा लखीसराय भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा को सुनाने लगी  मामला धीरे धीरे इतना बढ गया और पुरा कलेक्ट्रेट पुलिस छावनी में तब्दिल हो गयी। देर रात तक प्रदर्शनकारीयों ने डी एम अबास का घेरे रखा । पुरे समाहरणालय परिसर में तनाव का महौल कायम है।
डीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि समाहरणालय परिसर में धरना देना गैर कानूनी है इसलिए धरना दे रहे लोगो को हटाया गया मै इस संबंध में कोई साई नही देना चाहता हुं
पीडिता सुमित्रा देवी ने बताया कि हमलोग विभिन्न् मामलों को लेकर समाहरणालय आये थे और हमलोग धरना दे रहे थे कि अचानक वरिश आ जाने के कारण हमलोग डीएम साहब के चैम्बर के नजदीक पहुंच गए थे वारिश से बचने के खातिर आ गये इतने में डीएम साहब भी पहुंच गये तब हमलोगों ने अपनी मांग रख दी डीएम साहव  आगबबुला हो गए और भददी-भददी गाली देने लगे और लात –मुक्कों से मारपीट करने लगे अभ्रद्र व्यवहार करते हुए कई महिलाओं को साड़ी भी खिंच कर बदसलुकी करने का प्रयास किया गया

विधायक विजय कुमार सिन्हा ने डीएम की इस कार्रवाई की घोर निन्दा करते हुए कहा कि ऐसे औरंगजेबी प्रशासक को किसी भी जिला में रहने का अधिकार नहीं है । उन्होने डीएम से मिलकर महिलाओं समस्या निदान के लिए चर्चा किया और कहा अगर इस तरह की हरकत रहा तो जनता उन्हे माफ़ नहीं करेगी।

No comments:

Post a Comment