BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Sunday, 14 September 2014

बड़हिया में दहशत का माहौल

अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारा , डाक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर किया
On News संवाददाता। लखीसराय।  
घटना से आमलोगों में दहशत का माहौल


जिले के बड़हिया बाजार स्थित मस्जिद के पास रविवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। प्राप्त जानकरी के अनुसार अत्याधुनिक हथियारों से लैस बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े मस्जिद गली में बड़हिया के गोलभठ्ठा निवासी विशो यादव के 50 वर्षीय पुत्र इन्द्रदेव यादव को दौड़ा दौड़ाकर गोलियों से भून डालने के इरादे से अंधाधुंध फायरिंग की। गोलियों से बचने के लिए जान बचाकर भागने के क्रम में युवक को दो गोली लगी।एक गोली उसके सीने पर दांयी ओर लगी।वहीं दूसरी गोली युवक के जांघ में लगी।गोली लगने के बाबजूद युवक ने मस्जिद के पीछेवाली गली में भागकर अपनी जान बचायी।गोलीबारी के उपरान्त अपराधी मोटरसाईकिल पर सवार होकर फरार हो गये।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाईक से आये हुए अपराधी पूर्व से ही इन्द्रदेव यादव के आने का इन्तजार कर रहे थे।ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों को इन्द्रदेव यादव के वहां पहुंचने की पहले से जानकारी थी।जख्मी युवक के वहां पहुंचने के बाद अपराधियों तथा इन्द्रदेव यादव में किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई।बहस के बाद गुस्साए अपराधियों ने कमर से पिस्टल निकालकर गोली चलानी शुरू कर दी।पुलिस को दिए बयान में इन्द्रदेव यादव ने अपराधियों द्वारा पैसे की मांग करना बताया हैं। रंगदारी देने से इंकार करने पर उन्होने उसे जान से मारने की नीयत से लगभग आठ राउंड गोलीबारी की इन्द्रदेव यादव को ईलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया।जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही बड़हिया थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह,एसआई सुरेन्द्र सिंह तथा एसआई नन्दकिशोर सिंह बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचे तथा जख्मी युवक से घटना की बाबत जानकारी ली तथा उसका बयान लिया।जख्मी इन्द्रदेव यादव के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।हालांकि पुलिस अभी नामों का खुलासा करने से परहेज कर रही है।दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना से आमलोगों में दहशत का माहौल है।

No comments:

Post a Comment