BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Wednesday, 24 September 2014

फर्जी कंपनियों पर लगाम लगाने का निर्देश


आर्थिक अपराध इकाई के भेजे गए सूची में अल्टरूइस्टिक एग्रो फूड प्रोसेसिंग लिमिटेड, जीवन समृद्धि मेडिकल मार्केटिंग लिमिटेड, प्रतिज्ञा हाउसिंग फाइनेंस एण्ड कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड, शारदा प्लीजर एण्ड एडवेंचर लिमिटेड, शारदा म्यूचुअल वेनिफीट (निधि) लिमिटेड, गंगा सागर एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड शामिल है।
======
- छह कंपनियों की सूची जारी कर बीबीआइडी एक्ट के तहत कार्रवाई करने का निर्देश
- जिला प्रशासन ने कार्रवाई के लिए शुरू की पहल
आर्थिक अपराध इकाई ने फर्जी कंपनियों पर लगाम लगाने का निर्देश जिला प्रशासन को देते हुए इसकी सूची सौंपी है। पटना आर्थिक अपराध की इकाई ने ऐसे छह कंपनियों की सूची जिला प्रशासन को दी है जिसके द्वारा लोगों को अत्यधिक लाभ देने का प्रलोभन देकर असंवैधानिक रूप से धन संग्रह किया जा रहा है। आर्थिक अपराध इकाई ने बताया कि इन कंपनियों की प्रतिभूति तो किसी स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है और ही इन्हें आम जनता से प्रतिभूति निर्गत करने या किसी अन्य योजनाओं के तहत धन संग्रह करने के लिए पंजीकृत या अधिकृत किया गया है।

आर्थिक अपराध इकाई के भेजे गए सूची में अल्टरूइस्टिक एग्रो फूड प्रोसेसिंग लिमिटेड, जीवन समृद्धि मेडिकल मार्केटिंग लिमिटेड, प्रतिज्ञा हाउसिंग फाइनेंस एण्ड कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड, शारदा प्लीजर एण्ड एडवेंचर लिमिटेड, शारदा म्यूचुअल वेनिफीट (निधि) लिमिटेड, गंगा सागर एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड शामिल है। इकाई ने जिले में कार्यरत ऐसे कंपनियों के विरूद्ध बिहार प्रोटेक्शन ऑफ इंटरेस्ट ऑफ डिपोजिट्री एक्ट 2002 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने प्रखंड, अंचल थानाध्यक्षों को इस प्रकार के कंपनियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की पहल कर रही है। इन कंपनियों में कई के जिले में भी संचालित होने की सूचना है।

No comments:

Post a Comment