आम्रपाली ग्रुप के सीएमडी सहित चार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
लखीसराय।
जिले के बालिका विद्यापीठ के मंत्री डा. कुमार शरदचंद हत्याकांड के मामले में सीजेएम इंचार्ज कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप के सीएमडी अनिल शर्मा सहित चार अभियुक्तों के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इनमें आम्रपाली ग्रुप के सीएमडी अनिल शर्मा के अलावा बालिका विद्यापीठ द्वारा संचालित विद्यालय विद्या भवन की तत्कालीन प्राचार्या अनिता सिंह, ट्रस्ट सदस्य राजेन्द्र सिंघानिया एवं कर्मचारी राधेश्याम सिंह शामिल हैं। सीजेएम कोर्ट ने लखीसराय थाना कांड संख्या 443/14 के उक्त चारों अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार देर शाम वारंट जारी किया। ये सभी अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। शरदचंद हत्याकांड में सात को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो शुटर को गिरफ्तार भी किया है। दोनों शुटर बड़ा रौशन एवं छोटा रौशन जेल में है। एक नामजद आरोपी डा. प्रवीण कुमार सिन्हा घटना के बाद ही गिरफ्तार हुए और मंडल कारा में बंद हैं। लखीसराय थाना पुलिस ने वारंट हासिल कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है। जबकी घटना में शामिल दो अन्य आरोपी ट्रस्टी डा. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह एवं लोक अभियोजक शंभू शरण सिंह की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने तत्काल रोक लगा रखी है।
No comments:
Post a Comment