लखीसराय।।
परिवहन विभाग द्वारा
अबैध बसुली जारी
जिले के परिवहन विभाग का तमाम आदेश और कार्रवाई
के बावजूद प्रतिबंधित जुगाड़ गाड़ी का परिचालन पूरे जिले में चरम पर है। समान ढोने के
साथ-साथ नई तकनीक की यह गाड़ी सवारियों को भी ढो रही है। आम आदमी भी जान की परवाह किए
बगैर इसकी सवारी कर रहे हैं। अब नए जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह पर सबकी निगाहें टिकी
है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे डीएम जुगाड़ गाड़ी को रोक पाएंगे? न लाइसेंस,
न परमिट और न प्रशासन का खौफ, जैसे मन हो ओवरलोडिंग कर चिकनी सड़क पर मौत की सवारी बनकर
जुगाड़ गाड़ी दौड़ रही है।
जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट
ने पूरे राज्य में जुगाड़ गाड़ी के परिचालन पर प्रतिबंध लगा रखा है। मुंगेर के तत्कालीन
प्रमंडलीय आयुक्त ललन सिंह ने गत वर्ष जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जुगाड़ गाड़ी के परिचालन
को बंद करने का आदेश दिया था।
तत्कालीन डीएम मनीष कुमार के कार्यकाल में इस दिशा
में थोड़ी पहल जरूर हुई लेकिन उनके जाते ही इस दिशा में आदेश फाइलों में ही बंद होकर
रह गया। जिले में फिलहाल करीब हजार से अधिक जुगाड़ गाड़ी सड़कों पर दौड़ लगा रही है। आश्चर्य
नया बाजार बड़ी दुर्गा स्थान के पास मुख्य सड़क पर, सूर्यगढ़ा बाजार, मेदनी चौकी, कजरा
में जुगाड़ गाड़ी का अवैध पड़ाव चलता है। जहां से ओवरलोड सवारी को हर रोज ढोया जाता है।
लेकिन परिवहन विभाग द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
परिवहन विभाग प्रत्येक माह जुगाड़ गाडी मालिक से 5000 रू0 की अबैध बसुली
कर रहे है। जिसमें कई पदाधिकारीयों का हिस्सा होता है । तकरीबन प्रत्येक माह जुगाड़ गाडी से कुल 5 लाख रू0 की अबैध बसुली की जा
रही है । जिसका पदाधिकारीयों के बीच बन्दरबांट होता हैँ।
एक दिन पूर्व बुधवार को
जमुई मार्ग में सैकडों जुगाड़ गाडी को पकडा गया । और उसे हिदायत दी गई की जिला परिवहन से लाईसेन्स निर्गत करवा लो । प्रति जुगाड़ गाडीयों से 5000 रू0 की अबैध
बसुली कर विना कोई लाईसेन्स के ही छोड़ दिया गया।
ज्ञात हो कि जुगाड़ गाडी
आज भी दो लोगों को जख्मी कर दी। जबकी विगत माह महिसोना गांव के पास जुगाड़ गाड़ी व सूमो
विक्टा की टक्कर में जुगाड़ गाड़ी चालक पप्पू राम की मौत की घटना पर हो गई । कई लोग धायल
हो गए थे। इससे पूर्व भी जिले के विभिन्न हिस्सों में जुगाड़ गाड़ी
दर्जनों बार लोगों को मौत की नींद सुला चुकी है। बावजूद न तो जुगाड़ गाड़ी के परिचालन
में कोई कमी आई और न ही उस पर सफर करने वाले लोग ही माने।
No comments:
Post a Comment