BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Monday, 11 February 2013

नक्सल काम्बिंग आॅपरेशन



Naxal Combing Opration
.लखीसराय जिला के नक्सल प्रभावित कजरा थाना क्षेत्र के अंर्तगत पुनाडीह गांव के पास राजघाट पहाड के किनारे माओवादीयो ने दिन दहाडे आधा दर्जन ट्ैक्टरों को रोककर उनके चालकों को बन्धक बना लिया । और देर रात सभी ट्ैक्टर चालकों से चाबीयां और मोबाईल छिन कर रिहा कर दिया लेकिन ट्ैक्टर को अपने कब्जे में रखकर पुलिस को चुनौती दे दिया। नक्सलीयों ने सभी ट्ैक्टर मालिक को उन मोबाइल से बात कर एक-एक लाख रू0 लेबी की मांग किया है।


एक तरफ जहां राज्य सरकार विकास का दावा करती है!  वहीं दूसरी तरफ नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहने के बावजूद लखीसराय जिले के कजरा थाना  में पुलिसकर्मियों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है ! नक्सलियों का मनोबल इतना बढ़ा कि वह समूह में कजरा चानन एवं पीरी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस को चुनौती देते हुए सामानांतर शासन चला रहे हैं। जेल से जमानत पर छूटे नक्सली धड़ल्ले से ठेकेदारों से लेवी वसूल रहे हैं। पहाड़ और जंगल खनन पर भी इनका शासन है। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस केंद्र को टारगेट कर धमकी भरा पर्चा हाल के दिनों में भी फेंका गया। ऐसे में नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस की सुस्त कार्रवाई से संगठन का विस्तार तेजी से हो रहा है।


             आज लखीसराय के ए0एस0पी0 आॅपरेशन अभियान मो0 सुहैल अहमद , एस0डी0पी0ओ0 सुबोध कु0 विश्वास, और एस0टी0एफ0 कप्तान- चन्द्रमणी के नेतृत्व में 6 सौ पुलिस जवान जंगल और पहाडी इलाकों में काम्बिंग आॅपरेशन कर सभी ट्ैक्टर को कब्जे में ले लिया है। और अभी भी इन पहाडीयों में नक्सलीयों के धर-पकड के लिए अभियान जारी है।
बाईट - मो0 सुहैल अहमद ..ए0एस0पी0 आॅपरेशन अभियान
बाईट - सुबोध कु0 विश्वास - एस0डी0पी0ओ0

Sunday, 10 February 2013

कजरा थाना का हाल बेहाल


लखीसराय एक तरफ जहां राज्य सरकार विकास का दावा करती है!  वहीं दूसरी तरफ नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहने के बावजूद लखीसराय जिले के कजरा थाना  में लगभग 15 वर्षो से काॅग्रेस कार्यालय के जर्जर भवन में चल रहा है   जिस कारण पुलिसकर्मियों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है ! नक्सल प्रभावित कजरा थाना का हाल बेहाल है ।
 दर्जनो थाना प्रभारी और एस0 पी0 के लाख कोशिश के बाद भी विगत 15 बर्षो से काॅग्रेस कार्यालय के जर्जर आश्रम मे जैसे तैसे चल रहा है थाना । इतने लबे समय बीत जाने के बावजूद में सुविधाओं का घोर अभाव है!  केंद्र में पेयजल चहारदिवारी शौचालय व बैरक का अभाव रहने के कारण पुलिस कर्मियों को परेशानियां हो रही हैं !  वर्तमान में पुलिस केंद्र में 30 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं ण्जर्जर भवन रहने के कारण बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है !
लखीसराय जिले के कजरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच वर्ष 2010 में 29 अगस्त को हुई मुठभेड़ देश भर में सुर्खियों में रही इस मुठभेड़ के दो वर्ष बाद भी गिरफ्तार 22 नक्सलियों के खिलाफ पुलिस साक्ष्य नहीं जुटा सकी है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस से लूटे गए 30 हथियारों का पता भी पुलिस अब तक नहीं लगा सकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इनमें रामबली मांझी, सरयुग कोड़ा, जलधर कोड़ाए धर्मेद्र उर्फ धारो, सिताबी राय, पोलिस हेंब्रम प्रदीप कोड़ा एवं भारत भूषण उर्फ विभीषण बिंद शामिल हैं जो फिलहाल जेल में है।
इस घटना के बाद नक्सलियों का मनोबल इतना बढ़ा कि वह समूह में कजरा चानन एवं पीरी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस को चुनौती देते हुए सामानांतर शासन चला रहे हैं। जेल से जमानत पर छूटे नक्सली धड़ल्ले से ठेकेदारों से लेवी वसूल रहे हैं। पहाड़ और जंगल खनन पर भी इनका शासन है। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस केंद्र को टारगेट कर धमकी भरा पर्चा हाल के दिनों में भी फेंका गया। ऐसे में नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस की सुस्त कार्रवाई से संगठन का विस्तार तेजी से हो रहा है।
 पुलिस सुत्रों के अनुसार इस जर्जर भवन में सैकडों विच्छु बिषैला सांप  नाग निकल चुका है। और तो और नक्सलीयों का भी भय अक्सर रहता है कि कभी भी किसी भी समय में वो थाना पर चढाई कर सकता है। क्योकि यह थाना जंगली और पहाडी इलाकाई क्षेत्र के गोद में है। जहां से बार-बार नक्सली अपनी गोला-बारूद की गुंज छोड कर थाना को सदैव अर्लट रखता है। सप्ताहांत मेंजंगल की कन्द्राओं में घुसकर कजरा थाना पुलिस और सी0आर0एफ0,एस0टी0एफ0 के जावानों के साथ मिलकर नक्सल आॅपरेशन में भी शरीक रहते है। दिनभर थकने के बाद थाना मे आने के पश्चात आराम करने की जगह नहीं है। भय और आतंक  के साये में कजरा थाना के पुलिस डियुटी पर तैनात रहती है। जिला पुलिस कप्तान को इसके सुख-सुविधा का तनीक ख्याल नहीं है।
बाईट- पवन कुमार झा- कजरा थाना प्रभारी
बाईट- संजय दुबे- सिपाही
बाईट- सुशील कुमार- डियुटी पर तैनात जवान

Friday, 8 February 2013

पोशाक राशी नहीं मिलने पर जमकर बाबाल


लखीसराय  शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा विद्यालयों का सही ढंग से अनुश्रवण एवं निगरानी नहीं करने तथा प्रधानाध्यापकों की मनमानी का खामियाजा स्कूल के बच्चे भुगत रहे हैं। जिले के कजरा शिक्षांचल अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर तथा बड़हिया टाल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तुर्केजनी के सैकड़ों की संख्या में नामांकित छोटे-छोटे बच्चे अपने माता-पिता के साथ विद्यालय प्रबंधन की मनमानी तथा पोशाक-छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित करने की शिकायत लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे। न्याय की गुहार लेकर धरना दिया और प्रदर्शन किया।
1..नवसृजित प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर में नामांकित 121 महादलित बच्चों के साथ उनके अभिभावकों की शिकायत थी कि विद्यालय में दो शिक्षिका कार्यरत हैं लेकिन बच्चों को अबतक मुफ्त पाठ्यपुस्तक, एमडीएम, पोशाक एवं छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिला है। उक्त विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक का मामला अपीलीय प्राधिकार में लटका है जिसके कारण विद्यालय के बच्चों को किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

 बाईट- ललीता देवी-प्रदर्शनकारी अविभावक
2..टाल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तुर्केजनी के बच्चे हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे। बच्चों के साथ आए दिनेश महतो, राकेश साव, सुधीर महतो, शंकर कुमार आदि ने विद्यालय प्रधान मनोरमा कुमारी पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा वह विद्यालय नियमित नहीं आती हैं और लंबे समय से एमडीएम बंद है। सात लाख की लागत से बनाए गए भवन का छत फट गया है जो कभी भी गिर सकता है। बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण भी नहीं किया गया। विद्यालय के अन्य शिक्षक भी समय पर नहीं आते हैं। इसकी शिकायत कई बार बीईओ से की गई लेकिन विद्यालय नहीं गए।
बाईट- शंकर कुमार- प्रदर्शनकारी छात्र
बाईट- सीता कुमारी- प्रदर्शन कारी छात्रा
3..लखीसराय पुराना बाजार के  जी0 एल0 कोठारी कन्या मध्य विधालय के छात्रों ने पोशाक राशी नहीं मिलने पर जमकर बाबाल काटा। दर्जनों कुर्सीयां और बैंच तोड डाले।
 4..लखीसराय पुराना बाजार के महिला उच्च विधा मंदिर की सोनी कुमारी बाॅबी कुमारी राधिका सहित दर्जनोंछात्राओं ने भी पोशाक राशी नहीं मिलने पर  जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय जाकर स्कुल के प्रधानाचार्य के खिलाफ जमकर बबाल किया।और इसकी शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी रामजी प्रसाद से किया।
बाईट- सोनी कुमारी, बाॅबी कुमारी- पिडित छात्रा
बाईट- विनोद कुमार विमल- प्रधानाचार्य,महिला उच्च विधा मंदिर
5..लखीसराय जिला के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के मध्य विधालय अमरपुर भिहडा के छात्र सौरव कुमार को पोशाक राशी नहीं मिलने पर  वो स्कुल के प्रधानाचार्य मांग किया तो उसकी पिटाई कर दिया गया। वो सदर अस्पाताल में ईलाज करवा रहा है। जबकी उसके परिजनों ने स्कुल प्रबंधन और मुखिया के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।
बाईट- सौरव कुमार- पिडित छात्र
बाईट- सुमन कुमार- छात्र
6..जिला शिक्षा पदाधिकारी रामजी प्रसाद और ए0 डी 0 एम0 शिशिर कुमार ने छात्रों एवं उनके अभिभावकों को समझा-बुझा कर शांत किया तथा पूरे मामले की जांच करवाने तथा दोषी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बाईट-शिशिर कुमार- ए0 डी0 एम0 उपसमाहर्ता
बाईट- रामजी प्रसाद- जिला शिक्षा पदाधिकारी लखी

इन्दिरा आवास योजना की सफलता पर ग्रहण


लखीसराय जिले के सभी हरिजन मुहल्ला में इन्दिरा आवास का अभाव है । जिला प्रशासन का दावा है । सभी गरीब मुहल्ला में इन्दिरा आवास की व्यवस्था गई है ।राज्य सरकार ने अब समुह मे इंदिरा आवास के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर लाभुको मे एक उम्मीद की किरण जगाने का कारगर प्रयास किया!  इसी के तहत राज्य के सभी प्रखंडो मे इंदिरा आवास आवंटन का शिविर लगाकर लाभुको के बीच पासबुक का वितरण किया !लखीसराय इंदिरा आवास योजना के तहत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य की शत.प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर चुका लखीसराय जिले में योजना की राशि लेने के बाद भी आवास नहीं बनाने तथा कागजी प्रतिवेदन का खेल लंबे समय से चला आ रहा है। नवंबर 2012 की रिपोर्ट के आधार पर जिले में 4.674 लाभुकों ने राशि लेने के बाद भी आवास नहीं बनाया है।

हालांकि सरकारी आंकड़ें को छोड़ दें तो यह संख्या छह हजार से भी अधिक है। हकीकत है कि सरकारी आदेश के बावजूद जिले के विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ एवं कार्यालय सहायक के तालमेल से हर माह तैयार होने वाला प्रगति प्रतिवेदन में बिना भौतिक सत्यापन किए ही योजना पूर्ण और अपूर्ण की रिपोर्ट जिला से लेकर राज्य मुख्यालय तक भेजी जा रही है। इस योजना की हकीकत है कि राशि लेने के बाद भी बड़ी संख्या में लाभुक मकान नहीं बनाकर अन्य मद में राशि खर्च कर देते हैं। हालांकि उप विकास आयुक्त सुरेश चौधरी की मानें तो आवासों की जांच करने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया गया है। इंदिरा आवास योजना की सतत निगरानी एवं अनुश्रवण करने की हिदायत दी गई। राशि प्राप्त करने के बाद भी मकान निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले लाभुकों को लाल.पीला नोटिस देनेए प्राथमिकी दर्ज करने का भी आदेश दिया गया लेकिन इस जिले में अबतक किसी लाभुक के विरूद्ध कार्रवाई नहीं की गई। मतलब यहां सबकुछ ठीक.ठाक है। विभाग ने सभी बीडीओ को प्रथम किस्त की राशि स्थल जांच कर लाभार्थी तथा लिंटर तक बनाए गए मकान की संयुक्त फोटोग्राफी वसुधा केंद्र के माध्यम से कराने का आदेश छह माह पूर्व दिया था। जनवरी माह में डीएम ने जब इस योजना की समीक्षा की तो पाया कि वसुधा केंद्र के माध्यम से फोटोग्राफी नहीं की जा रही है। इधर सरकार ने 28 मिइ तक प्रथम किस्त के लाभार्थी को दूसरे किस्त की राशि देने का आदेश दे रखा है । स्थिति यह है कि प्रखंडों से बीडीओ द्वारा डीडीसी को उपलब्ध कराई गई लाभार्थी की सूची को दूसरे किस्त की राशि देने की तैयारी विभाग कर रहा है। प्रथम किस्त प्राप्त लाभार्थी लिंटर तक मकान बनाया या नहीं देखने की फुर्सत किसी को नहीं है। योजना के प्रति पदाधिकारी कितना सजग हैं इसका उदाहरण यह है जिले के 43 लाभार्थी को तीन डिसमिल जमीन के अभाव में योजना का लाभ नहीं मिल सका जिसमें 40 लाभुक बड़हिया तथा तीन लखीसराय प्रखंड के हैं। प्रमंडलीय आयुक्तए जिलाधिकारी एवं डीडीसी स्तर पर विगत दस महीने से संबंधित बीडीओ और सीओ को जमीन खोजकर अधिग्रहण करने का आदेश दिया जाता रहा लेकिन चालू वर्ष बीतने को है पदाधिकारी को न जमीन मिली और न ही लाभुकों को मकान मिला। ऐसे में योजना की सफलता पर ग्रहण लग गया है।

योजना की स्थिति पर नजर
01.04.2012 तक जिले में 2.800 योजना लंबित
2012.13 में 3.467 लाभुकों को मिली स्वीकृति
3.467 लाभुकों के बीच 10 करोड़ 40 लाख 10 हजार प्रथम किस्त मिला
प्रखंडवार योजना की स्थिति
लखीसराय प्रखंड लक्ष्य .506 पूर्ण आवास .107
बड़हिया प्रखंड लक्ष्य .296 पूर्ण आवास .406
पूर्व की योजना शामिल
पिपरिया प्रखंड लक्ष्य . 77 पूर्ण आवास . 66
चानन प्रखंड लक्ष्य . 537 पूर्ण आवास . 48
रामगढ़ चौक प्रखंड लक्ष्य .421 पूर्ण आवास . 88
सूर्यगढ़ा प्रखंड लक्ष्य .1.152 पूर्ण आवास .543
हलसी प्रखंड लक्ष्य . 521 पूर्ण आवास .325
 लखीसराय जिला में इन्दिरा आबास के लाभुकों के साथ विभाग के अधिकारीए बिचैलिया के कारण मिलनेबाली राशि की हो रही है लुट । 100 में 60प्रतिशत रू0 की राशि का बीच में ही हो रहा है बन्दरबांट ।  विभिन्न बैंकों के माध्यम से प्रथम किस्त की राशि भुगतान किया जाना था। लेकिन परंतु अधिकांश ऐसे लाभुक हैं जिन्हें बैंकों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। गरीबों का हाल बेहाल है !
VO1. इंदिरा अबास के नामपर आज भी मुखिया 2000 हजार रू0 माॅगता है जिसके पास 2000 हजार रू0 ना होगा और ना कुछ मिलेगा
बाईट. तनिक साहु.
बाईट..रेखा देवी
बाईट..सविता देवी
बाईट..एस0 डी0 प्रसाद- चानन बी0डी0ओ0
बाईट. विनय कुमार राय. सदर एस0 डी0 ओ0 लखीसराय

महेश हत्याकांड की अभियुक्तों की गिरफतारी के लिए गुहार


आज लखीसराय जिला पुलिस कार्यालय में महेश हत्याकांड की अभियुक्तों की गिरफतारी के लिए एस0पी0 साहिबा प्रेमलता से मृतक की पिडिता पत्नी रीता देवी ने गुहार लगाई। एस0 पी0 ने बात को टाल दिया तो वो कार्यालय के समक्ष धण्टों बबाल किया। और पुलिस प्रशासन की दोहरी रवैया से परेशान होकर आत्मदाह करने का कसम खाई है। इस पर एस0डी0पी0ओ0 सुबोध कुमार विश्वास ने काफी समझाया वो नहीं मानी। अभियुक्त कुख्यात बब्लु सिंह और गोरेलाल तांती उन्हे केश उठाने की धमकी देता रहता है। इससे बैचैन होकर वो आज एस0 पी0 साहिबा के कार्यालय के समक्ष गुहार लगा रही है।

V.O 1- मृतक महेश की विधवा पत्नी रीता देवी पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाई की मोटी रकम लेकर अपराधीयों को खुली छुट दे रखी है इधर अपराधी के श उठा लेने की धमकी दे रही है । लखीसराय महेश अपहरणकांड के मुख्य अभियुक्त उमाकान्त तांती सहित सभी अन्य अभियुक्तो से मोटी रकम लेकर पुलिस खुलेआम छोड दिया है यह आरोप मृतक की पत्नी रीता ने लगाई।  महेश नरकंकाल पुलिस तो ला दी लेकिन अभियुक्तों को पकड पाने में असफल है । 19 Mahina के बाद भी पुलिस अपहर्ता को भी नहीं पकड पाया और अपहर्ताओं से महेश को छुडाने में नाकामयाव रही है
बाईट—1.. रीता देवी .... मृतक महेश की विधवा पत्नी.


V.O2 - लखीसराय जिला के एस0डी0पी0ओ0 सुबोध कुमार विश्वास ने बताया कि महेश हत्याकांड के अभियुक्त कर्नाटका राज्य में है पता लगने के बाद ही पकडा जा सकेगा । जांच प्रक्रिया में है वो भी हो ही जायेगी ।
बाईट 2--एस0डी0पी0ओ0 ...सुबोध कुमार विश्वास
News Story...महेश निराला तारीख 21 जून 11, समय शाम के चार बजे। स्थान कबैया ओपी क्षेत्र अंतर्गत दालपट्टी। हाफ टी-शर्ट व जिंस पहनकर घर से निकले महेश कुमार निराला ने शहर के राज स्टूडियो में अपना फोटो बनवाया। अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को ले अपने पुराने मित्र नंदनामा निवासी उमाकांत तांती के साथ बेगूसराय के लिए निकल पड़ा। जाने से पूर्व अपनी पत्‍‌नी शिक्षिका रीता देवी से यह कह कर विदा लिया कि नौकरी पक्की कर वापस लौटूंगा। पर कुदरत को यह मंजूर नहीं था। तरह-तरह की आशंका के बावजूद निराला के लौट आने की आस पत्‍‌नी रीता देवी एवं परिजनों को थी। उधर अपहरण की प्राथमिकी के बावजूद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अलावा पुलिस कुछ हासिल नहीं कर सकी। जबकि निराला के साथ ही मुख्य अभियुक्त बने उसके साथ गए करीबी दोस्त उमाकांत तांती का भी कोई सुराग नहीं मिला। निराला की पत्‍‌नी रीता ने अनशन की और जब दबाव पड़ी तो 62 दिन के बाद निराला तो नहीं कुछ नर कंकाल लाने में पुलिस सफल हुई। बताया जाता है कि मामले के मुख्य अभियुक्त उमाकांत का बहनोई बेगूसराय के नुनपुर निवासी रामचन्द्र तांती का संबंध रेलवे के कथित संगठित गिरोह व बड़े ठेकेदार बबलू सिंह से जुड़ा है। जिसके यहां उमाकांत अपने बहनोई के माध्यम से रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए निराला को 21 जून को ले गया था। अब वहां कौन सी परिस्थिति बनी कि निराला को नौकरी के बदले मौत मिली यह सवालों के घेरे में है।
महीना के काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सबकुछ पता लगाया और अगवा महेश का कपड़ा में छिपा कर नर कंकाल एक बोरा में बरामद किया। ज्ञात हो कि महेश कुमार निराला की पत्नी रीता कुमारी 3 बार सूबे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दरवार में गुहार लगा चुकी है 2 बार  बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कु0मोदी की जनता दरवार में गुहार लगा थक कर पिडित रीता देवी जिलाधिकारी के समक्ष आमरण-अनशन पर बैठी महेश कुमार निराला पे0 बृजनंदन साव ग्राम $ पो0 - नन्दनामा थाना - रामगढ़ चैक लखीसराय का निवासी था जिसे गांव के ही शातीर अपराधी उमाकांत तांती और पप्पू तांती 21 जून को उसके ससुराल कवैया थाना क्षेत्र के दालपटट्ी मुहल्ले से बाढ़ के NTPC में नौकरी दिलाने के नाम पर ले गया था। ज्ञात हो कि सूबे बिहार के लखीसराय भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा और जदयू के बोगो सिंह ने कवैया पुलिस के द्वारा गिरफतार किये गये अपराधी रामचन्द्र तांती को छोड़ने की सिफारिश की थी लेकिन कवैया पुलिस ने उनकी एक नही सुनी और उन्हें गहन पुछताछ के लिए रिमांड पर रखकर जेल भेज दिया था।
बेगुसराय जिले के बरौनी रेलवे केबिन के पास डोभा मे अगवा महेश का कपड़ा में छिपा कर नर कंकाल एक बोरा में पड़ा पाया गया जिसे लखीसराय पुलिस ने रेलवे के शातीर नशा खुरानी गिरोह के अपराधी गोरेलाल महतो उर्फ अमित] रुबी देवी को पकड़े जाने के बाद बरामद किया गया ! पुलिस बरौनी स्थित रेलवे केबिन के डोभा से उसके कपड़े और नरकंकाल बरामद कर पिडित परिजनों को पहचान करने के बाद स्पष्ट हो गया कि अगवा महेश की हत्या अपहरण करने के ठिक दो तीन दिन के बाद ही कर दिया गया था। दो महीना के काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सबकुछ पता लगाया और बरामद किया। इन दो महीनों में अगवा महेश की बरामदगी के लिए रोड जाम धरना पदर्शन और लगातार पाॅच दिनों तक पिडित रीता देवी जिलाधिकारी के समक्ष आमरण-अनशन पर बैठी रहीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधिक्षक के 15 दिनों के अन्दर अगवा महेश को बरामद लेने की समय लेकर जुस पिलाकर अनशन तोडवाया। पुलिस पिड़ित परिवार को बुलाकर अगवा महेश के निशानदेही करवाया गया परिवार वालों ने उसके कपड़े देखकर पहचान लिया है। और पुलिस उसके नरकंकाल को जाॅच के लिए भागलपुर भेजा  है। अगवा महेश का हत्या अपहरण कि 3 या 4 दिन बाद ही कर दिया गया था जिसका नरकंकाल एक बोरा में पाया गया उसके पहने हुए टी सर्ट का पहचान के बाद मामला साफ हो गया लखीसराय कवैया थाना कांड संख्या 256/11 के अपहरित महेश कुमार निराला का 24/06/2011 का मूलधारा – 364(A) 34, 364 /302 / 201 /120 B /34 भा0 द0 वि0 का परिवर्तित धारा लगाया गया है।

कौन दिन क्या हुआ
INDEX...25 Jun 2011...ko Apharan kes Darj
               27 Jun..2011.. ko Apharan Mamla me 1 Giraftar
               03 Julai..2011..ko...Roadjaam
               04 August..2011..ko..45Din koi Surag Nahi
               18 August..2011..ko..Aamaran Anshan
               20 August.2011...ko Anshan me Halat Bigri
               21 August..2011..ko Teachers ka Samarthan & Pardarshan, Mashal Julus
22 August ..2011.. Bazar Bandi & Pardarshan
                        DM & SP ne Juspilakar Anshan Todvaya
24 August ..2011.. Narkankaal aur kapde Bramad
24 August .2011...Agwa Mahesh ki Hattya2 Giraftar,SP pc

Wednesday, 6 February 2013

मुर्तिकार का हाल बेहाल


आगामी 15 फरवरी को आयोजित होने वाली विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा के मद्देनजर सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न पूजा समितियों द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।  विभिन्न पूजा समितियों द्वारा आर्थिक सहायता हेतु लोगों से संपर्क साधा जाने लगा है। बहीं मुर्तिकार इस मंहगाई में गरीबी और मुफलिशी में कर्जा लेकर सरस्वती की प्रतिमा बनाने में दिनभर एक कर रहा है।

 परन्तु इस मंहगाई में मुर्ति का दाम बनाते बनाते अधिक पडने से नहीं बिकने का भय से संशकित है।

 कहीं कर्जा चुकाने में घर ना बिक जाये । फिर भी कुम्हार जाति के परम्परागत तरीके से मुर्ति बनाने का काम दिन रात कर रहा है। मुर्तिकार का हाल बेहाल है।

Sadak Hadsha 2 ki Mout 2Ghayal


लखीसराय जिला के सुर्यगढा थाना क्षेत्र चननियां गांव के पास एन0एच0-80 पर तेज रफतार क्वालिश टोयाटा गाडी आगे से जा रही बालु से लदा ट्ैक्टर में जोरदार धक्का मारा ।


 जिससे धटना स्थल पर ही 2 व्यक्ति की मौत हो गई है जबकी 2 व्यक्ति की हालत काफी गंभीर है जिसका बेहतर ईलाज के लिए मुंगेर के सदर अस्पाताल भेजा गया है। ज्ञात हो उक्त गाडी और आदमी सभी मुंगेर जिला के फरदा गांव के निवासी है। अभी सुर्यगढा के पुलिस ने लाश को गाडी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाईट- ए0 के0 अकेला- सुर्यगढा थाना प्रभारी
बाईट- कुन्दन कुमार- प्रत्यक्षदर्शी

Monday, 4 February 2013

लखीसराय गौरव सम्मान

लखीसराय सांस्कृतिक मंच के संस्थापक अध्यक्ष कन्हैया जी को संस्था के पदाधिकारी और सदस्यों ने15 बर्षगांठ के अबसर पर लखीसराय गौरव सम्मान से सम्मानित किया। कन्हैया जी लखीसराय न्यायालय में प्रधान सहायक के पद पर रहकर जिला में शान्ति-स्नेह और सद्भाव को कायम करने के लिए हिन्दी साहित्य सांस्कृति गतिबिधि में 15 साल तक सेवा दिया। वोलखीसराय के विकासउन्मुखी युवाओं को प्रोत्साहित कर लखीसराय सांस्कृतिक मंच का निर्माण कर जिला भर में गीत-संगीत के माध्यम से एक दुसरे से प्रेम मुहब्बत की रस-फुहार से लोगों का दिल जीत लिया । आज वो सरकारी सेवा से अवकाशप्राप्त होने के बाद अपने गृहजिला छपरा को रवाना होने लगे तो संस्था के महामंत्री रणजीत सम्राट और उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने उनका भव्य स्वागत कर भावभीनी विदाई दिया। विदाई के पूर्व वो अपने पद को उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार को सौंपा और जिन्होने सहर्ष स्वीकार कर संस्था को आगे चलाने के लिए संकल्प लिया। इस अबसर पर सभी ने एक दुसरे से गले मिलकर बधाई दिया।  

हम दो हमारे दो


 Family Planing Nasbandi
लखीसराय  जिला  के सदर अस्पाताल में फैमिली प्लानिंग के तहत सप्ताहिक नसबन्दी योजना का  शुभारम्भ हो गया है । जिसमें लगभग 5000 महिला और पुरूषों का नसबन्दी करने का लक्ष्य है । बिहार सरकार द्वारा हम दो हमारे दो के फार्मुला के तहत जिला के सभी सदर अस्पाताल में फैमिली प्लानिंग नसबन्दी योजना चल रही है। जिसमें लखीसराय जिला सदर अस्पाताल में अबतक मात्र 300 महिला का बन्ध्याकरण किया गया है।


 और अभी 235 महिला का नसबन्दी जारी है। जबकी पुरूष को भी नसबन्दी करने के लिए प्रचार-प्रसार की जरूरत है। यहां आज तक एक भी पुरूष नसबन्दी नहीं करवाया गया है। जबकी बर्ष2011-2012 का लक्ष्य भी पुरा नहीं हो सका है। ज्ञात हो कि सदर अस्पाताल में मात्र एक ही एम0एस0 डा0 अशोक कुमार सिंह है। बाकी प्रशिक्षु कर्मचारी ही चीर-फाड कर आॅपरेशन कर रहे है। कभी भी किसी भी रोगी के साथ कुछ भी हो सकता है।

Aabaidh Namepaletअबैधरूप से वाहन में पुलिस और प्रेस


लखीसराय जिला में आज कल आये दिन रोज सडकों पर अबैधरूप से अपनी वाहन में पुलिस और प्रेस लिखकर लोग चल रहे है। इस संदर्भ में आन  न्युज ON news  नजर दौडाया तो पाया कि लोग अपने चाचा, भाई, जीजा जी के पद का दुरूपयोग कर रहे है।

 ज्ञात हो कि चाचा,भाई,जीजा के पद के अनुरूप लोग अपने मोटर बाईक में पुलिस और प्रेस लिखकर आमलोगों को धौस देने से भी नहीं चुकते। इस संदर्भ में मै जब जिला परिवहन पदाधिकारी और एस0डी0ओ से बात किया तो उन्होने जांचकर कार्रवाई करने की बात कही।

Juaabaz Nasha Khoro ka Aadda


लखीसराय जिला के सरकारी शिक्षण संस्थान के0आर0 के0 उच्च विधालय के मैदान में आज कल जुआ खेलनेबालों का अडडा बन गया है। जहां प्रति दिन छोटे-छोटे बच्चों की सहारा लेकर बडे से बडे दाव लगाई जाती है। जहां ताश के पते से लेकर लक्की सेवन का बिसात लगाकर 10 रू0 से500 और 500 सौ रू0 से लेकर 50000 हजार रू0 की जुआ खेली जाती है।के0 आर0 के0 उच्च विधालय के मैदान आज अबैध कारनामों के लिए फेमश हो चुका है।

 यहां अबैध रूप से जुआबाज, नशाखोरों, अबैध दुकानदारी, और तो और खुलेआम वैश्यावृति, गांजा, अफिम का करोबार हो रहा है।  जिला के अधिकारी देखकर ,जानबुझकर भी मौन है। जबकी जिला शिक्षा पदाधिकारी रामजी प्रसाद का कार्यालय भी यहां ही है। फिर भी खुले आंख से देखने के बाद चुप  रहते है। यह मैदान स्कुल का है।  जिला प्रशासन जानबुझकर इस खेल को रोकने में नाकाम है। क्योंकि इस खेल में थाना , स्थानीय स्कुल प्रशासन और जिला प्रशासन के कई अधिकारी के मिलीभगत से जुआ हो रही है। जिसे कोई रोकने बाला नही है। सबसे बडी बात हैकि कम उम्र के बच्चों की सहारा लेकर जुआ करवाया जा रहा है। पढने लिखने की उम्रमें जुआ खेलने की लत लगाया जा रहा है। आम समाजिक लोग परेशान है। लेकिन विवश है। कबैया थाना क्षेत्र के पुलिस गाहे -बेगाह आकर खदेडता है। और फिर कुछ ठिकेदारों से मोटी रकम मिलने के बाद वो भी चुप हो जाता है। आम लोग और खिलाडी इससे काफी परेशान रहते है।

Sunday, 3 February 2013

जेल के अन्दर चल रहा है दुकान


लखीसराय जिला मंडलकारा में सुबह 7 बजकर 20 मिनट में जिलाधिकारी ,एस0 डी0 ओ0, आरक्षी उपाधीक्षक सहित सभी थाना के प्रभारी के साथ 2 घण्टा तक लगातार छापामारी किया । छापामारी गुप्त सुचना के आधार जेल में देशी कटटा,  मोबाईल फोन और मादक पदार्थ पाए जानें कि सुचनां मिलने पर किया गया था । 2 घण्टा तक लगातार छापामारी के बाद लखीसराय मंडलकारा से भारी मात्रा में खैनी, 7 चिलम, 1 किलो गांजा , 1000 पाउच शिखर, पान पराग गुटका 18 मोबाईल फोन, सैकडोंचार्जर, और लाईफवाय, डब साबुन, अन्य कं0 का साबुन, नंगा बिजली का 1000मीटर तार, चाकु, कटर मिला है।

जिला के दुर्दान्त अपराधी के पास से तेज धारदार चाकू मिला । बहीं कई अपराधी जेल के अन्दर से अपना वर्चस्व कायम कर रखा है मोबाईल से शहर के कददावर सेठ लोंगो को धमकी देकर फिरौती की मांग भी करते है।एक अपराधी के वेडसीट से17000 रू0 पकडे गए । जो जेल के अन्दर सें शहर में अपना घमकी  जमाकर हजारों रूपया लुट रहा है।ज्ञात हो के जेल के अन्दर अपराधीयों के द्वारा धडल्ले से दुकान चल रहा था। इसी सुचना के आधार पर छापेमारी किया गया  और लाखों रू0 की समान बरामद किया गयां।

सडक जाम

लखीसराय  जिला  के  पुलिस द्वारा अबैध बसुली के दौरान ट्क ड्ाईवर के द्वारा रूपया नहीं दिये जाने के कारण पुलिस ने किया पिटाई । ड्ाईवर घायल।


 उग्रसभी गाडी वालों ने लखीसराय मुख्य सडक समाहरणालय के सामने सडक जाम किया ।लगभग 3 धण्टा से सडक जाम है। यहां पुलिस की मनमानी के कारण रोज सडक जाम की समस्या बनी रहती है। 

पैक्स अध्यक्ष चुनचुन सिंह को गोंली मार कर हत्या।

 हत्या : लखीसराय जिले के बड़हिया थाना अतंर्गत लक्ष्मीपुर गांव में देर रात्री अज्ञात अपराधी ने पैक्स अध्यक्ष चुनचुन सिंह उर्फ मुनचुन को गोली मार कर हत्या कर दिया । मृतक चुनचुन सिंह के पिता रामेश्वर ंिसंह से मिली जानकारी के मुताबिक चुनचुन रोज की तरह अपने काम को कर देर रात्री अपने धर आ रहा था रास्ते में पहले  धात लगाये पांच अपराधीयों ने इनका मोटर साईकिल को रोका और छीना झपटी करने लगा इसी दरम्यान गाडी का हवा निकाल दिया गया । थोडी देर में कुछ और अपराधी आये और इन्हें गोली मार कर हत्या कर दिया ।
V.O1.. चुनचुन के पिता रामेश्वर ने यह भी बताया कि पहले कुछ दिनों गांव के डीलरी को लेकर कहां सुनी हुयी थी इसी को लेकर लगता है कि इनकी हत्या की गयी है।
बाईट- रामेश्वर सिंह- मृतक के पिता  
V.O 2...ग्रामीण शैलेन्द्रसिंह का कहना है कि यह बहुत ही  नेक और सामाजसेवी आदमी थे। गांव के हर नौजवान और महिला को जो काम पड़ता था चाहे वह  जाति प्रमाण पत्र को हो या किसी और काम का हर काम में लोगो की मदद करते थे।
बाईट- शैलेन्द कुमार-- पडोसी।
VO 3- बड़हिया थाना प्रभारी  सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि देर रात्री यह अपने धर जा रहे थे अपराधीयों ने गोली मार कर हत्या कर दिया है पुलिस अनुसंधान में लगी है फिलहाल जो इनके साथ मोटर साईकिल से जा रहे थें उन्हें गिरफतार कर पुलिस के द्धारा पुछताछ चल रहा है जल्द ही अपराधी को गिरफतार कर लिया जायेगा।
बाईट- सुरेन्द्र सिंह-- थाना प्रभारी 

Thursday, 24 January 2013

बिहार प्रदेश जद यु के व्यवसायिक महा सम्मेलन


लखीसराय नया बजार धर्मशाला में बिहार प्रदेश जद यु के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के  महा सम्मेलन मे पटना, लखीसराय,जमुई,शेखपुरा के हजारों व्यवसायीयों की सम्मलेन का आयोजन किया गया ।
जिसमें बिहार के वैश्य बनिया व्यवसाय से जुडेसभी समुदायों को एक जुटता का परिचय दिया । व्यवसायीयों के 56 जातियां है। आज सभी शान्ति-स्नेह और सद्भाव के साथ आपसी एकता और अखण्डता को बरकारर रखते हुए जिला के अन्दर घुसखोर पदाधिकारीयों को बिना कोई घुस दिये स्वतंत्र रूप से व्यवसाय करने की सलाह दिया। और अपराधी तत्वों को भी करारा जबाब देने के लिए इस संगठन को मजबुत करने पर बल दिया । और अपने हक और हुकुक की लडाई में आगे रहने की संकल्प लिया ।

 इस अबसर पर बिहार प्रदेश जदयु0 के प्रदेश अध्यक्ष ललन श्राफ , ओ0पी0 साह, प्रदेश के प्रधान महासचिव अनील कु0साहुसहित सभी चारों जिला के अध्यक्ष और  व्यवसायी उपस्थित हुए।

कजरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट



 लखीसराय: कजरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट क्षेत्रीय लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। आज कजरा थर्मल पावर के जमीनदाओं ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन जमीन की एल0पी0सी0 और शपथ पत्र लेने के नामपर प्रति लोगों से हजारों रू0  अबैध तरीके से बसुल रही है। जो सभी किसानों के लिए दुखदायी है। एक तो सरकार जमीन ले रही है उसपर उचित दाम भी नहीं दे रही है। और तो और जिला प्रशासन के मिलीभगत से कर्मचारी कागजात के नामपर लुटने में लगी है। खुलेआम किसानों से रूपया लिया जा रहा है। जबकी मात्र 10 रू0 लेकर एल0पी0सी0 सहित सभी कागजात बनाकर किसानों को जमीन की वाजिव मुआवजा दिये जाने के लिए सरकार का आदेश है। फिर भी लुट बदस्तुर जारी है। कजरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट हेतु अधिग्रहण किए गए 1,050 एकड़ भूमि का 745 भू-धारियों के बीच 115 करोड़ रुपए मुआवजा दिसंबर तक वितरित किया जाना है। इसके तहत विशनपुर, महरथपुर, बरियारपुर एवं घोघी के भू-धारियों को रैयती जमीन का मुआवजा दिया जाएगा। प्रमंडलीय आयुक्त एस.एम. राजू ने सूर्यगढ़ा के अंचलाधिकारी को उक्त क्षेत्र में शिविर लगाकर  हर हाल में उक्त प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहण किए गए जमीन का संबंधित भू-धारियों को एलपीसी देने का निर्देश दिया है। जिससे कि भू-धारियों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा सके। विदित हो कि इसके पूर्व उक्त प्रोजेक्ट हेतु अधिग्रहण की गई जमीन की मुआवजा राशि का भुगतान किए जाने की जानकारी मिलते ही नक्सली संगठन भाकपा (एमएल) विरोध शुरू कर दिया था। इस कारण जिला प्रशासन द्वारा गुप्त तरीके से 300 भू-धारियों के बीच लगभग 40 करोड़ रुपए मुआवजा की राशि वितरित की गई थी। कजरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट निर्माण के मद्देनजर अर्जित की जाने वाली भूमि के भू-स्वामी को मुआवजा भुगतान करने को ले भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु शिविर की तिथि निर्धारित कर दी गई है।


V.O1...जिलाधिकारी  की मानें तो कजरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट हेतु अधिग्रहण की गई रैयती जमीन का मुआवजा भुगतान हेतु 6,958 रुपए प्रति डिसमिल मूल्य निर्धारित किया गया है। स्वेच्छा से  जमीन देने वाले रैयतों को शपथ पत्र देने के बाद 2.4 गुणा राशि का भुगतान किया जा रहा है। जमीन संबंधी कागजात दिखाने के पश्चात कुल मुआवजा राशि का 80 फीसद भुगतान तुरंत कर दिया जाएगा।हल्का कर्मचारी, अंचलाधिकारी एवं अंचल निरीक्षक अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र देंगे

सी एफ एल बल्ब में घोटाला उजागर


लखीसराय नगर परिषद लखीसराय अंतर्गत 33 वार्डो वाले लखीसराय शहर की हर गलियों को सीएफएल बल्ब लगाकर रौशन करने का बोर्ड में लिए गए निर्णय के आलोक में काफी हद तक प्रयास भी हुए। लाखों रुपए खर्च कर सीएफएल बल्ब भी खरीदे गए। शहर के चौक चौराहों एवं गलियों में लगे खंभे पर बल्ब के सेट भी लगाए गए लेकिन लाखों रुपए खर्च के बाद भी शहर की गलियों में अंधेरा कायम रहा। हालांकि नगर परिषद के हाकिम के आशियाने बल्ब की रौशनी से जरूर रौशन हुए।


लखीसराय नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी राजेश्वर झा एवं तत्कालीन मुख्य पार्षद सीमा देवी ने वित्तीय वर्ष 2011-12 में शहर के 33 वार्डो के लिए अजंता कंपनी का 85 वाट का 765 सीएफएल बल्ब सेट नेशनल अक्षय उर्जा एजेंसी से 2,100 रुपए प्रति सेट की दर से खरीदा । इसके लिए नगर परिषद द्वारा एजेंसी को 16 लाख छह हजार रुपए पांच सौ रुपए का भुगतान किया गया।

 आश्चर्य यह है कि वित्तीय वर्ष 2012-13 में वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रशेखर नारायण एवं सभापति शशि देवी पाण्डेय ने शहर के 15 वार्डो के लिए उसी अजंता कंपनी का 85 वाट का सीएफएल बल्व स्थानीय बाजार स्थित बालाजी इंटर प्राईजेज से 600 रुपए की दर से प्रति बल्ब एक हजार रुपए प्रति सेट का क्रय किया। मतलब एक ही कंपनी के सीएफएल बल्ब खरीदे गए लेकिन इसकी कीमत में काफी अंतर पाया गया।


 बताया जाता है कि इसे खरीदने के नाम पर एक बड़ी राशि का कमीशन का खेल खेला गया। इधर शहर की स्थिति यह है कि दर्जन भर से अधिक वार्डो एवं शहर की गलियों में लगे सीएफएल बल्ब की रोशनी बुझ गई।
V.01..स्थानीय वार्ड पार्षद गौतम कुमार, सुनील कुमार की मानें तो पूर्व के पदाधिकारियों ने सीएफएल बल्ब की खरीददारी में लाखों रुपए की गड़बड़ी की है। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।
बाईट- वार्ड पार्षद ...गौतम कुमार

V.O2..बहीं वार्ड पार्षद शंकर राम, पप्पु साह और जदयु नेता नरेश मंडल ने भी बिहार सरकार से जांच करने की मांग की है।
बाईट-  शंकर राम....वार्ड पार्षद
बाईट- वार्ड पार्षद पप्पु साह और जदयु नेता नरेश मंडल

V.O3..लखीसराय के वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी ने पूर्व में सी0एफ0एल0 बल्ब की खरीदारी हुए अनियमितता की जांच करने की बात कही है। और कहा कि नगर में लगभग सभी योजनाओं में काफी गडबडीयां हुई है।
बाईट- चन्द्रशेखर नारायण - नगर परिषद पदाधिकारी
बाईट- रजनीश कुमार-दुकानदार
बाईट- सुरेश चौधरी- जिला उपविकास आयक्त

डस्टवीन घोटाला


लखीसराय नगर परिषद में सबसे बडा डस्टवीन घोटाला हुआ है।  6 माह के बाद भी अधिकारीयों ने जांच रिर्पोट देने में आना.कानी कर रहे है। 1 करोड 50 लाख रू0 की कुडादान खरीददारी में लुट हुई है ।  बिहार नगर विकास विभाग के नोटिश के बाद भी जांच में देर हो रही है ।  कौन है दोषी ।


 नगर परिषद लुट का बना अडडा  बन कर रह गया है। ज्ञात हो कि पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी राजेश्वर झा और निवर्तमान नगर परिषद के अध्यक्ष के मिलीभगत से एक निजि डस्टवीन कं0 से 1 करोड 50 लाख रू0 की सौदा तय हुआ। जिसमें बडा डस्टवीन कुडादान का कीमत-1लाख 98 हजार रू0 और छोटा डस्टवीन का कीमत-46 हजार 900रू0 तय किया गया। जिसमें50 प्रतिशत कमिशन काटकर एडभांस के रूप में चोरी-छिपेपूर्व कार्यपालक पदाधिकारी राजेश्वर झा और निवर्तमान नगर परिषद के अध्यक्ष को दिया गया। और मामुली प्लास्टिक और पतला लोहे की चदरा से डस्टवीन बनाकर शहर के कईमुख्य स्थलों पर रख दिया गया।


 जो मात्र 6 माह में ही सड कर टुटने की कगार में है। जबकी एक टैक्टर की मजबुत हाइड्ोलिक टाॅली का  कीमत-75 हजार रू0 में हो जाता है। एक नैनों कार 1लाख 50 हजार में मिल जाता है। फिर भी ना जाने कमजोर प्लास्टिक का डस्टवीन क्यों खरीदा गया । सभी वार्ड पार्षद सवाल उठाये तो अधिकारी अपना ट्ान्र्सफर करवा कर फुर्र हो गया है। और नगर विकास विभाग नये अधिकारी को भेज कर मामला दवाने की प्रयास कर रही है।

Saturday, 19 January 2013

सुशासन की धज्जियां

लखीसराय नया बाजार दालपटटी मुहल्ला में गोलीबारी हुई जिसमें अपराधीयों ने 4 चक्र गोलीबारी कर हीरा जेनरल बुक गिफट स्टोर पर हाकी और बैट से दुकान में जमकर उत्पात मचाया। । कबैया थाना क्षेत्र से महज आधा किलोमीटर की दुरी पर शहर के बीचोंबीच दिनदहाडे सुशासन की धज्जियां उडाई गई। और आम लोग इस फिल्मी स्टाईल कियेगए गुण्डागर्दी को देखता रह गया।


 गोलीबारी में हिन्दुस्तान के फोटोग्राफर मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल है । । धटना स्थल पर पुलिस पहुंची । मामले की छानबीन में जुटी। ज्ञात हो कि उक्त दुकान भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री हीरा साह की है। उसी समय हिन्दुस्तान दैनिक समाचार पत्र के फोटो ग्राफर मनोज कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर कवरेज करने लगे तभी अपराधीयों ने उन्हे क्रिकेट के बैट से पीटना शुरू कर दिया जो गंभीर रूप से घायल हो गए । धटना स्थल पर लखीसराय के डी0एस0पी0 सुबोध कु0विश्वास और कबैया थाना के दर्जनोंपुलिस धटना स्थल पर मामले की जांचकर दोषी अपराधी को पकडने के लिए छापेमारी में जुट गई है।

Wednesday, 16 January 2013

व्यापक पैमाने पर कच्चे तेल की चोरी


भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं खनिज मंत्रालय के अंतर्गत हल्दिया से बरौनी के बीच मनकट्ठा रेलवे पुल के पास पाइप लाइन के क्रूड मेन लाइन के पाइप को काटकर व्यापक पैमाने पर कच्चे तेल की चोरी का राज खुलने के बाद भी रहस्य व सस्पेंस बरकरार है। इंडियन आयल कॉपोरेशन लिमिटेड बरौनी द्वारा प्रतिदिन क्रूड मेन लाइन की नौ घंटे की कड़ी पेट्रोलिंग एवं जिला पुलिस के ठोस दावे के बावजूद जमीन के नीचे पाइप बिछाकर तेल की चोरी होती रही और किसी को पता नहीं चला।

 भारत सरकार की इतनी बड़ी परियोजना पर आईओसी की कड़ी निगरानी करने के दावों के बावजूद बरौनी पाइप लाइन में किसने लगाई सेंध तथा किस गिरोह ने बेखौफ होकर घटना को दिया अंजाम। इसको लेकर रहस्य गहराता जा रहा है। हालांकि पुलिस अधीक्षक एस. प्रेमलता ने उक्त जमीन के मालिक से जब पूछताछ की तो कई राज खुलकर सामने आए। एसपी ने जमीन के मालिक रामचरित्र मंडल और विदेशी यादव से पूछताछ की तो उन दोनों ने पुलिस को बताया कि मकदमपुर का सुरेन्द्र मंडल ने विदेशी यादव से सात कट्ठा तथा उमा देवी की पांच कट्ठा जमीन पट्टा पर सब्जी लगाने की बात कहकर लिया था। इसके लिए सुरेन्द्र मंडल ने विदेशी यादव को 15 हजार तथा उमा देवी को एक माह पूर्व पांच हजार नकद रुपए दिए थे। पुलिस ने जब सुरेन्द्र मंडल के बारे में उसके पिता रामचरित्र मंडल से पूछताछ की तो उसने सुरेन्द्र के बख्तियारपुर में रहने की जानकारी दी। पुलिस को शक है कि सुरेन्द्र मंडल पट्टा पर खेत लिया और बगैर फसल उगाए उसने खेत मालिक को बीस हजार रुपए दे दिया। कहीं न कहीं उसकी भूमिका संदिग्ध हो सकती है।
उधर सूत्र बताते हैं कि कच्चे तेल के खेल में एक अंतर राज्यीय तेल माफिया गिरोह शामिल है जो स्थानीय कुछ लोगों को रुपए का लोभ देकर करोड़ों रुपए का कच्चा तेल की चोरी की। उधर आईओसी कंपनी के सीनियर प्रबंधक रामाशीष सिंह की मानें तो कंपनी द्वारा अप्रैल 2011 से लगातार पाइप लाइन की निगरानी प्रति दिन नौ घंटे की जा रही थी। घटना स्थल मनकट्ठा से गंगासराय तक आठ किलोमीटर पाइप लाइन की पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी पेट्रोल मेन राजाराम पोद्दार के जिम्मे थी। पेट्रोल मेन श्री पोद्दार की मानें तो घटना स्थल पर खेत की जुताई के बाद पटवन तथा कीटनाशक के छिड़काव को देख तेल चोरी की भनक नहीं लग पाई। बहरहाल इस मामले में पुलिस कार्रवाई पर नजरें टिकी हुई है।
पारादीप हल्दिया-बरौनी पाइपलाइन की मेन क्रूड लाइन को काटकर बड़े पैमाने पर कच्चा तेल चुराया जा रहा है। मनकट्ठा रेलवे स्टेशन के निकट पुलिया के पास मुख्य पाइप में वॉल्व जोड़कर तेल की चोरी हो रही है। घटनास्थल समेत आसपास के खेतों की खुदाई के बाद मेन पाइपलाइन को काटकर जोड़े गए करीब तीन सौ फीट की दूरी तक ढाई इंच के मोटे सेक्शन पाइप एवं उसमें लगे बड़े-बड़े वॉल्व बरामद हुए हैं। अनुमान है, कोई बड़ा गिरोह सुनियोजित ढंग से कच्चे तेल की चोरी कर रहा था। आइओसी बरौनी, बेगूसराय की टीम ने रविवार को पहुंच कर इसकी जांच की। आइओसी बरौनी, बेगूसराय के उप प्रबंधक (प्रचालन) अमरेंद्र कुमार ने लखीसराय थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Tuesday, 15 January 2013

संक्रांति मिलन समारोह


लखीसराय विधान सभा क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक सदैव संघर्षरत रहेंगे तथा केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं को अधिक से अधिक लखीसराय विधान सभा क्षेत्र की जमीन पर उतारने का प्रयास करेंगे। उक्त बातें जिला भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा कार्यकर्ताओं के बीच मकर संक्रांति मिलन समारोह में बोल रहे थे।

Sunday, 13 January 2013

शताब्दी समारोह


लखीसराय  अपने अतीत और ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा मुंगेर प्रमंडल का पुराना राजकीयकृत बड़हिया उच्च विद्यालय अपने स्थापना काल के सौ वर्ष का सफर पूरा कर लिया है। विद्यालय का दो दिवसीय शताब्दी  समारोह को भव्य आयोजन किया गया ।   बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री पीके शाही  शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया गया  । इस अबसर पर मंत्री जी ने शिलान्यास का फीता काटकर सभा स्थल पर पहुंचे और बहां उन्होने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत कर दिया।


विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह विधायक विजय कुमार सिन्हा एवं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सचिव रामनरेश सिंह की अगुवाई में समारोह  किया गया है।। इस मौके पर दर्जनों गणमान्य लोग इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनें । जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिला प्रशासन ने बड़हिया-पटना जिला के सीमा पर विशेष सुरक्षा दस्ता के रूप में पुलिस अनि. नीरज पांडेय एवं श्याम सुंदर पांडेय को तैनात किया है। समारोह को लेकर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय प्रबुद्धजनों में काफी उत्साह है।शताब्दी समारोह केस्मारिका पुस्तक का विमोचन करने के बाद सभी पूर्ववर्ती छात्रों को सम्मानित किया गया। लगातार 2दिनोंतक शताब्दी समारोह का आयोजन में विभिन्न कलाकारों ने अपनी-अपनी कला से दर्शकों का मनमोह लिया कार्यक्रम काफी भव्य हो गया।

कम्बल वितरण


लखीसराय जिलाके सुर्यगढा प्रखण्ड में समाजसेवी शैलेन्द्र कु0सिंह ने 2000हजार गरीबों निसहायों के बीच कम्बल वितरण कर हाड कंपा देनेवाली ठंड से निजात दिलाने की प्रयास किया है। जबकी जिला प्रशासन केबल खानापुर्तिके लिए मात्र 109 कम्बल अपने अधिनस्थ कर्मचारी बौर चपरासीयों के परिजनों के बीच कम्बल बितरण किया। आम लोग के लिए कुछ नहीं किया गया। जबकी जिलाभर में ठंड से रोज कोई ना कोई मौत के शिकार हो रहे है।ठंड से बीते एक सप्ताह में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मगर सरकारी आंकड़ों की मानें तो अभी तक ठंड से एक भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

तापमान में गिरावट का असर जनजीवन पर साफ रूप से दिखाई दिया। लोग दुबके नजर आए। सर्द हवा चलेगी और तापमान कमी आएगी। हालांकि इस दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 10 और 5 डिग्री रहने की संभावना है। ठंड का यह कहर न केवल बुजुर्गो बल्कि युवाओं पर भी भारी पड़ सकता है। ऐसे में लापरवाही बरतने से बेहतर है कि लोग अपनी सुरक्षा खुद करें और बचाव की राह पर चलें। सभी को शरीर को पूरी तरह ढक कर रखना चाहिए, जहां तक संभव हो घर से बाहर निकले से पहले मौजा, दस्ताना, स्कार्फ जरूर पहनें। बुजुर्ग व बच्चे सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से बचें और बीमार लोग अपने क्तचाप की जांच सुबह के समय जरूर कराएं कड़ाके की सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।

मकर संक्रांति


मकर संक्रांति के मौके पर तिल का सेवन करना परम्परा रही है। वैज्ञानिक कारणों व धार्मिक आस्था से तिल जुड़ा है। मकर रेखा पर सूर्य के जाने के कारण संक्रमण काल की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में तिल शरीर में सामंजन क्षकता प्रदान कर हमें उस संक्रमण से निपटने की ताकत प्रदान करता है। इस समय शीतकाल उष्ण परिस्थिति की ओर अग्रसर होता है। ऐसे परिवर्तन से मानव शरीर को समायोजित करने के लिए वसायुक्त तिल का सेवन जरुरी होता है। तिल सेवन के धार्मिक कारण भी हैं। तिल संतृप्त वसा है उसमें उष्णता नहीं होती है। भगवान सूर्य को तिल अर्पण प्रिय माना जाता है। भगवान विष्णु और सूर्य को अक्षत नहीं तिल अर्पण करना धार्मिक आस्था है। उन्हें अक्षत चढ़ाना वर्जित होता है। सूर्य जब मकर रेखा पर पहुंचते हैं तो तिल दान करना एवं गंगा स्नान करना अवरोही क्रम में फलदायक माना जाता है। तिल के बारे में ऐसी भी मान्यता है कि मां या घर की बुजुर्ग महिला अक्षत, गुड़ और तिल मिश्रित प्रसाद अपने बच्चों के हाथों में देती है। अपेक्षा रखती है कि अंतिम क्षण तक हमें सहयोग और सेवा प्राप्त हो। यही कारण है कि मकर संक्रांति पर तिल का अत्यधिक सेवन किया जाता है और इस त्योहार को लोग तिल सकरात कहते हैं।


मकर संक्रांति पर खरीदारी को लेकर रविवार को बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। चूड़ा-तिलकुट एवं सब्जी की दर्जनों नई दुकानें खुल गई थी। रविवार होने के बावजूद बाजार की रौनक काफी बढ़ी हुई थी। इस त्योहार पर हर घर में आलूदम बनाए जाने की परम्परा है। इसको लेकर सब्जी के दाम बढ़ रहे। दही व तिलकूट की दुकानों का भी वही हाल था। कई लोग पूजन सामग्री की खरीदारी भी करते दिखे।आज लखीसराय जिला के ऐतिहासिक महाराजा इन्द्रदुघ्मन की किला लाली पहाडी और काली पहाडी पर मकर संक्रान्ति का मेला लगता है। लोग नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना करते हैं। इधर खोवा युक्त तिलकूट की काफी बिक्री रही। बाजारों में कई प्रकार के तिलकूट बिक रहे हैं।

Thursday, 10 January 2013

गणतंत्र दिवस के मौके पर झांकी


लखीसराय  26 जनवरी 2013 को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से एवं उत्सवी माहौल में मनाने की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। जिला समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में मुख्य समारोह होगा। इसके लिए जिलाधिकारी रामरूप सिंह ने कार्यक्रमों को अंतिम रूप देते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समय पर सारी तैयारी पूरी करने का आदेश दिया है।

 गणतंत्र दिवस के मौके पर गांधी मैदान में विकास की झांकी निकाली जाएगी। इसके लिए सिविल सर्जन लखीसराय, कृषि विभाग, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सीडीपीओ लखीसराय एवं हलसी, पीएचइडी एवं उत्पाद अधीक्षक लखीसराय द्वारा एक दर्जन झांकी निकाली जाएगी। झांकियों में संबंधित विभाग के चलाए जा रहे कार्यक्रम और योजनाओं को समाहित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण लखीसराय एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को गांधी मैदान में परेड स्थल, झंडोत्तोलन स्थल एवं अगल-बगल के स्थानों की सफाई कार्य पूरा करने का आदेश दिया है।

जहरीली महुआ शराब

बिहार में जहरीली शराब से लगातार मौत के बाद उत्पाद विभाग के सचिव के निर्देश पर आज दो दिनो से लगातार जिला के दर्जनों अबैध शराब बनाने बाली भटठीयों और अबैध शराब बेचने वालों के खिलाफ बिशेष अभियान के तहत छापेमारी जारी है  जिसमें आज छापेमारी में कुल 5000 हजार के0जी कच्चा जावा महुआ,नकली शराब बनानेबाली हजारो उपकरण, 15 जहरीली शराब बनानेबाली भटटठीयों को घ्वस्त किया गया।

 स्प्रीट, नौसादर, और कच्चा जावा महुआ का तैयार जहरीली शराब को बर्बाद कर तालाब में गिराया गया। भारी मात्रा में जहरीली शराब सेकी अबैध फैक्ट्ीयों में छापेमारी के बाद शराब माफियाओं के बीच हडकंप मच गया है ।  जबकी अबैध फैक्ट्ी   मालिक भागने में सफल हो गया। अभी दर्जनों जगहों पर छापेमारी जारी है ! 

हाड़ कंपा देने वाली ठंड

आज लखीसराय हाथ-पैर सुन्न कर देने वाली ठंड की चपेट में है। कड़ाके की ठंड का असर लखीसराय जिले में कहर बनता जा रहा है। तापमान में लगातार कमी और ठंडी हवाओं के बीच बढ़ी कनकनी से लोगों की जिंदगी ठहर सी गई है। दिनभर घने कोहरे व बादल की चादर से पूरा आसमान ढका रहा। सुबह के बाद जैसे-जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ी मानो ठंड और कनकनी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी। शहर के मुख्य बाजार, स्टेशन किनारे, बाजार समिति सहित शहर के चौक चौराहों एवं प्रखंड क्षेत्रों में दुकानदार व गरीब तबके के लोग कागज, प्लास्टिक को जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। जिला प्रशासन ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की जो व्यवस्था की थी वह कहीं भी नजर नहीं आया। एक सप्ताह तक खुशनुमा मौसम तथा खिले धूप के बाद  से ही बदले मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। उधर बिजली की आंख मिचौनी के कारण घर में रखे रूम हीटर भी दगा दे रहा है। लोग लकड़ी खरीद कर ठंड से बचाव में जुटे हैं। रहे। उधर दैनिक मजदूर, ठेला, रिक्शा, टमटम चालक खासे परेशान हैं।ठंड का यह कहर न केवल बुजुर्गो बल्कि युवाओं पर भी भारी पड़ सकता है।

                                                                                              ऐसे में लापरवाही बरतने से बेहतर है कि लोग अपनी सुरक्षा खुद करें और बचाव की राह पर चलें। सभी को शरीर को पूरी तरह ढक कर रखना चाहिए, जहां तक संभव हो घर से बाहर निकले से पहले मौजा, दस्ताना, स्कार्फ जरूर पहनें। बुजुर्ग व बच्चे सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से बचें और बीमार लोग अपने क्तचाप की जांच सुबह के समय जरूर कराएं कड़ाके की सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ठंड से बीते एक सप्ताह में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मगर सरकारी आंकड़ों की मानें तो अभी तक ठंड से एक भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।





Wednesday, 2 January 2013

पुस्तक मेला


लखीसराय जिला के किउल रेलवे मैदान में पुस्तक मेला का आयोजन किया गया है। जहां ज्ञानवद्र्वक पुस्तक , चिकित्सा पुरक पुस्तक का शिविर लगाया गया है।

 इस शिविर का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ किउल आश्रम के द्वारा लगाया गया है। जोइस पुस्तक मेला के माध्यम से समाज की विकृत मानसिकता को सही करने की पहल कर रही है। और समाज में शान्ति-स्नेह सद्भाव का वाताबरण बना रहे इसके लिए एक प्रयास किया गया है।

Tuesday, 1 January 2013

NEW YEAR 2013


बीते साल की विदाई और नये साल के आगमन पर न्यु इयर का जश्न ..शान्ति -स्नेह का संकल्प..प्यार और अपनत्व के साथ .मिलन.आपके सुखद, सफल, दीर्घायु, रोग-रहित, लाभ-सहित और हानि-रहित जीवन की कामना हम ईश्वर से करते हैं।

Before the First Golden Sun of 2013 Rise ,Let me decorate each of the Rays with Wishes of Success and Happiness for U $ 4 ur Family* HAPPY NEW YEAR 2013

नववर्ष सबके लिए सुख-संमृद्धि एवं वैभवपूर्ण हो, और आशा करता हूँ कि
नववर्ष आप सभी के लिए मंगलमय एवं लक्ष्य प्राप्ति से भरपूर हो साथ ही
नववर्ष में आशानुरूप सफलता की प्राप्ति लिए कामना करता हूँ।