BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Monday, 30 September 2013

सनसनी

नवीनगर के दिनेश साव का पुत्र विक्रम की हत्या से पुरे गांव में सनसनी फैल गया । उसके दोस्त उसे झांसा मारकर ले गया और दुसरे ही दिन उसकी हत्या कर दिया । इसकी सुचना हलसी थाना को दे दिया गया है। अपराधी का नाम बताया गया लेकिन अभी तक दोषी को गिरफतार नहीं किया गया । इधर दिनेश साव के घर में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतक विक्रम की माॅ का रो-रोकर बुरा हाल है। रोज - व- रोज बेहोश हो जाती है। जबकी उसके बेटा का हत्यारा खुलेआम गांव में घुम रहा है। पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठा है। मृतक के परिजनों का हाल विगडता जा रहा है। और पुलिस कुछ भी नहीं कर रहा है।
    ज्ञात हो कि हलसी थाना क्षेत्र में सलौंजा गांव के समीप 25.09.13 मंगलवार की रात एक युवक विक्रम कुमार (23) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह पड़ोसी जिले जमुई के नवीनगर गांव निवासी दिनेश साव का पुत्र था। 26.09.13.बुधवार की सुबह लोअर किऊल बराज (एलकेबी) नहर के शिवसोना-साढ़माफ मुख्य केनाल से उसका शव बरामद हुआ। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

परिजनों के अनुसार शाम में विक्रम के मोबाइल पर किसी का फोन आया। उसी समय वह मोबाइल पर बात करते हुए घर से निकल गया। रात में नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। उसका मोबाइल भी नहीं लग रहा था। सुबह में हलसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह से सूचना मिली कि विक्रम का शव बरामद हुआ है।
सलौंजा के ग्रामीणों ने बताया, उसी रात नहर की ओर से बचाओ-बचाओ की शोर सुन गांव के कुछ लोग नहर की तरफ गए। लेकिन अंधेरा रहने के कारण ग्रामीण आगे नहीं बढ़ सके। बुधवार की सुबह जब शौच के लिए उधर ग्रामीण गए तो केनाल के पानी में युवक का शव देखा। इसकी सूचना हलसी थानाध्यक्ष को दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में लिया।

 उन्होंने बताया, शव पर धारदार हथियार के कई जगह निशान थे। गर्दन पर भी वार किया हुआ था। युवक के पिता के बयान पर घटना की प्राथमिकी दर्ज की।
बाईट- दिनेश साव - मृतक के पिता
बाईट- चंदन कुमार - मृतक के भाई
बाईट- मां

No comments:

Post a Comment