सेहत को लाभ पहुंचाने के मामले में दूसरे सूखे मेवों की तुलना में कहीं आगे है बादाम, क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में विटामिन ई, कैल्शियम व फाइबर सहित अन्य जरूरी पोषण तत्व पाए जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला फैट मोनो सैचुरेटेड होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखता है। यह फैट का वह प्रकार है जो ऑलिव ऑयल में पाया जाता है, जो कि बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने एवं गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। डाइबिटीज के उपचार, ग्लाइसेमिक नियंत्रण को बेहतर करने और डाइबिटीज के फलस्वरूप उत्पन्न परेशानियों को दूर करने में बदाम का सेवन लाभदायक है। इसमें उच्च मात्रा में मौजूद विटामिन ई और अन्य प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट्स (बीमारियों से लड़ने वाले प्राकृतिक तत्व) हृदय की बीमारी, डाइबिटीज और कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उपरोक्त के अलावा बादाम कई अन्य आवश्यक पोषक तत्वों जैसे फाइबर, पोटेशियम और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। यह कांबिनेशन ब्लडप्रेशर सामान्य रखने में मदद करता है। यही नहीं फोलिक एसिड से भरपूर होने के कारण यह तंत्रिका कोशिकाओं (नर्व सेल्स) को सुरक्षित रखने, उम्र के असर की गति धीमी करने और हृदय की बीमारियों से बचाव करता है।
जब बादाम के हैं इतने फायदे तो जरूर करें इसे अपने आहार में शामिल, ताकि आप रहें हरदम चुस्त-दुरुस्त।
Tags: Almonds, maintain cholesterol, Blood pressure, nerve cells, health

No comments:
Post a Comment