BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Saturday, 28 September 2013

डेंगू से बचाव के उपाय

डेंगू से बचाव के उपाय

-घरों में कूलर, गमले, टायर या छत या बगीचे में पड़े सामानों में पानी जमा न होने दें।

-घर के आसपास साफ-सफाई रखें और ध्यान दें कि कहीं पर भी जलभराव तो नहीं हो रहा।

-कई बार वेस्टर्न कमोड में जमा पानी में भी डेंगू के लार्वा पनपते हैं इसलिए इसमें दवा डालें।

-एडीज मच्छर दिन में यानी सूयरेदय के तत्काल बाद और सूर्यास्त से पहले अधिक सक्रिय रहते हैं इसलिए ऐसे वक्त में सबसे अधिक सर्तक रहें।

-पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और शरीर पर मच्छर भगाने वाली दवा भी लगाई जा सकती है।

-मच्छरदानी में सोएं और मच्छर भगाने वाले उपकरणों का उपयोग करें।

-डेंगू के लक्षण जैसे बुखार, सिरदर्द, पेटदर्द, त्वचा पर चकले, उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवाएं।

-डेंगू की पुष्टि होने पर घबराए बिना चिकित्सक की सलाह पर अमल करें।

-ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें ताकि शरीर में पानी की कमी किसी हाल में न हो।


 
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

No comments:

Post a Comment