BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Tuesday, 17 September 2013

फेफड़े का कैंसर की सबसे बड़ी वजह धूमपान

फेफड़े के कैंसर के अस्सी फीसदी मामले धूमपान की वजह से होते है। यह सिगरेट या अन्य कोई भी धुंआ हो सकता है। सिगरेट पीने वाले भी सिगरेट पीने वाले के संपर्क में आने से इसका शिकार हो सकते हैं। फेफड़े के कैंसर को प्रारंभ में लोग अस्थमा या टीबी समझते हैं। दोनों के लक्षण एक जैसा होने के कारण ऐसा होता है। तीन-चार माह तक इसी का इलाज कराते हैं। इसके बाद लोग फेफड़े के कैंसर का इलाज प्रारंभ करते हैं। अब यूनाइटेड स्टेट फूड एंड ड्रग एसोसिएशन ने ऐसे मामले में टीसू डायग्नोसिस को जरूरी कर दिया है। इससे फेफड़े के कैंसर को प्रारंभिक दौर में ही पकड़ा जा सकेगा। इससे आसानी से इलाज संभव होगा। यह कहना है फोर्टिस अस्पताल के फेफड़े के वरिष्ठ डाक्टर मनीष सिंघल का। वह 'हैलो जागरण' कार्यक्रम के तहत फेफड़े के कैंसर पर लोगों के सवालों का जवाब देने सेक्टर 62 नोएडा स्थित दैनिक जागरण कार्यालय आए। लोगों की ओर से पूछे गए कुछ सवाल और डा. मनीष के जवाब के प्रमुख अंश :

- मैं फेफड़े के कैंसर से पीड़ित हूं। ट्यूमर फट रहे हैं। खून आता है। क्या उपचार है?

श्रीचंद वर्मा,
डा. - आपका इलाज रेडिएसन और किमोथेरेपी से संभव है। इससे खून आना बंद हो जाएगा। तीस से चालीस हजार का इलाज है। इससे एक साल आराम मिलेगा। एंटीबायटिक का भी इस्तेमाल करें।


- मैं पहले खूब सिगरेट पीता था। दो साल से छोड़ दिया है। अब खांसी रहती है। फेफड़े में बलगम है। क्या इलाज है?

रामवीर

डा. - आपने जो बताया, वह कैंसर के लक्षण नहीं है। आपको छाती विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। सिगरेट पीने का असर उसे छोड़ने के बीस साल तक होता है। बीस साल तक फेफड़े के कैंसर की संभावना होती है।

- मेरी बेटी के बाल झड़ रहे हैं। क्या यह कैंसर का लक्षण है?

शर्मिष्ठा गुप्ता,
डा. मनीष - बाल झड़ना कैंसर का लक्षण नहीं है। यह हार्मोन की गड़बड़ी से होता है। एमआरआई करा सकते हैं। शुगर या थाइराइड के डाक्टर से संपर्क करें। फिर भी ठीक हो तो न्यूरो के डाक्टर से मिलें।

- मेरे सीने में दो माह से दर्द है। फेफड़े में इंफेक्शन है। यह फेफड़े का कैंसर है?

इंदू भूषण

डा - आपको मसल या हड्डी से संबंधी समस्या है। इसे मस्कुलर पेन कहते हैं। आपको कैंसर नहीं है। ऐसे दर्द कुछ समय में ठीक हो जाते हैं। गैस्टिक की भी समस्या हो सकती है।

- मुझे चार साल से फेफड़े का कैंसर है। बहुत दर्द है?

चंद्रभान,
डा मॉरफीन दवा से दर्द रूक सकता है। अपने डाक्टर से संपर्क कर इस दवा के लिए फार्म भरवा लीजिए। यह दवा डाक्टर के फार्म भरकर देने के बाद ही चुनिंदा दुकानों में मिल सकती है।

-मुझे 20 दिन बुखार रहा। फेफड़े में इंफेक्शन है। यह कैंसर तो नहीं?

ओम प्रकाश सिंह,

डा - आपकी परेशानी एंटीबायटिक से ठीक हो जानी चाहिए। प्रति माह सिटी स्कैन कराए। आपका लक्षण कैंसर का नहीं है।

- मुझे खांसी नहीं है लेकिन बलगम की शिकायत है। एक माह के इलाज के बाद भी ठीक नहीं हुआ।

सेक्टर 142 रिंकू भाटी

डा.- आपको\\ कैंसर नहीं है। आप सुबह सैर करें। व्यायाम और योगा करें। चाहे तो सिटी स्कैन भी करा सकते हैं।

-मुझे चार साल पहले फेफड़े का कैंसर हुआ था। इलाज से ठीक हो गया। अब इंफेक्शन हो जाता है?

राम किशोर त्यागी साहिबाबाद, गाजियाबाद

डा आप छाती विशेषज्ञ से मिले। अभी कुछ नई दवाएं आई हैं। वह फेफड़े के लिए सुरक्षा कवच का काम करती हैं। म्यूसी नैक से भी आराम मिलेगा। वैकसीन का इस्तेमाल भी फायदेमंद है।

फेफड़े के कैंसर के लक्षण

- खांसी में खून आना।

- थोड़े काम में थकावट और सांस फुलना।

- शरीर का वजन कम होना।

- भूख कम लगना।

- सीना फूलना।

बचाव के तरीके

-धूमपान से दूर रहे।

- धूमपान करने वालों से बचें।

- खाने का धुंआ भी खतरनाक हो सकता है। इससे बचें।

No comments:

Post a Comment