जदयू सांसद सह लोकसभा के मुख्य सचेतक बैद्यनाथ प्रसाद ने कहा है कि भाजपा ने जदयू एवं बिहार की जनता के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा द्वारा राजग के राष्ट्रीय एजेंडा को नजरअंदाज करने के कारण जदयू को गठबंधन से अलग होना पड़ा है। सांसद सह लोकसभा के मुख्य सचेतक लखीसराय स्थित मुकेश महतो के आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जदयू का विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित है। इसके लिए छह टीम बनाई गई है। राजग उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक, उत्तराखंड एवं राजस्थान में चुनाव लड़ना चाहते थे। परंतु जदयू को एक भी सीट पर चुनाव लड़ने नहीं दिया गया। कर्नाटक में चुनाव लड़कर जदयू ने एक सीट हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सरकार में रहने पर सुशील कुमार मोदी एवं नंद किशोर यादव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अच्छे थे। परंतु सत्ता से बाहर होते ही नीतीश कुमार बुरे हो गए। यहां तक कि मध्याह्न भोजन एवं चापाकल में जहर डालकर बच्चों की हत्या की जाने लगी। बेतिया एवं नवादा में साम्प्रदायिक दंगा भड़काने का प्रयास किया गया। प्रशासन की सजगता के कारण घटना को टाला जा सका। पूरे बिहार में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन होने पर भाजपा की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली का जदयू पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने का भी रास्ता साफ हो गया है। दागी सांसद-विधायक को बचाने वाला अध्यादेश को फाड़ने के कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के फैसले का उन्होंने स्वागत किया है। उन्होंने भाजपा को साजिश रचने एवं अफवाह फैलाने वाली पार्टी बताते हुए लोगों से उससे सावधान रहने की अपील की है।
No comments:
Post a Comment