BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Wednesday, 4 September 2013

सेवादार शिवा का खुलासा, लड़कियों से अकेले में मिलते थे आसाराम

सेवादार शिवा का खुलासा, लड़कियों से अकेले में मिलते थे आसाराम

आसाराम और उनके वफादारों पर जैसे जैसे शिकंजा कसता जा रहा है वैसे ही रोज नए-नए राज खुलते जा रहे हैं। मंगलवार को जब पुलिस ने आसाराम के खास सेवक शिवा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कई राज खोले। सेवादार शिवा ने बताया कि आसाराम लड़कियों से अकेले में ही मिलते थे।

कहा तो यहां तक जा रहा है कि शिवा रात के समय उस कुटिया के बाहर चौकीदारी करता था, जिसमें आसाराम महिलाओं के साथ मौजूद होते थे। इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि वॉर्डन शिल्पी नियमित रूप से छात्राओं एवं अन्य महिलाओं को आसाराम के पास भेजती थी।

खुद शिल्पी के कई वर्षो तक आसाराम के साथ संबंध रहे हैं। शिल्पी के कार्यकुशलता से खुश होकर आसाराम ने उसे गुरुकुल की वॉर्डन बनाने के साथ ही अहमदाबाद और दिल्ली में घर दिलवाया गया था।

वहीं, आसाराम के वकील ने लड़की को बालिग बताते हुए कहा कि उसकी उम्र की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में दर्ज उसकी जन्मतिथि गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि आसाराम को जेल का खाना नहीं दिया जाना चाहिए और उन्हें पूजा पाठ का सामान लाने की अनुमति मिलनी चाहिए। 

No comments:

Post a Comment