BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Monday, 1 April 2013

इनकाउंण्टर में भूता की मौत


लखीसराय जिले के बड़हिया में पुलिस और अपराधियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी में बड़हिया का कुख्यात शंभू सिंह उर्फ भूता पुलिस की गोली का शिकार होकर बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने खदेड़कर अपराधी भूता एवं उसके गिरोह के एक अन्य साथी अमन कुमार को दबोच लिया। कई अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से तीन पिस्टल व कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। घायल अपराधी भूता को दो गोलियां लगीं। उसे इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टर मारुति नंदन के काफी प्रयास के बावजूद गोली शरीर से नहीं निकाली जा सकी। अपराधियों द्वारा पुलिस पर की गई गोलीबारी में बड़हिया थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भी बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़हिया पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी शंभू सिंह उर्फ भूता अपने सहयोगियों के साथ छिपा है। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बड़हिया पुलिस छापेमारी के लिए जैसे ही नगर पंचायत बड़हिया के नौवा टोली मुहल्ले स्थित उक्त अपराधी के ठिकाने पर पहुंची कि अपराधी भूता, अमन कुमार एवं अन्य अपराधी पुलिस को देखते ही अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। बड़हिया पुलिस ने भी मोर्चा लेकर जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी प्रारंभ की। गोलीबारी के दौरान पुलिस को चकमा देकर अपराधी भागने का प्रयास करने लगा। इसी क्रम में दो गोलियां भूता को लगीं, फिर भी वह भागता रहा। पुलिस ने खदेड़कर भूता और अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों ने पुलिस पर तीन-चार गोलियां चलाई। गिरफ्तार अपराधी शंभू सिंह उर्फ भूता बड़हिया प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष चुनचुन सिंह की हत्या में शामिल था। वह लूट, रंगदारी, अपहरण सहित एक दर्जन कांडों का फरारी है। गिरफ्तार अमन कुमार भी उसी गिरोह से जुड़ा है और हाल ही में वह जेल से छूटकर आया था। उसके विरुद्ध भी कई मामले थाने में दर्ज हैं। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र एवं एसडीपीओ सुबोध कुमार विश्वास ने घटनास्थल एवं रेफरल अस्पताल में जाकर जांच-पड़ताल की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लखीसराय जिला के अपराध का गढ बडहिया थाना क्षेत्र के नौवा टोला में पुलिस और अपराधीयों के बीच हुई 6 राउंड गोलीबारी । पहले अपराधीयों ने पुलिस की जत्था देखकर किया था गोली बारी । तब पुलिस ने बचाव में 12 राउण्ड फायरिंग कर कई मामलों की बाछिंत अपराधी शम्भु सिंह भुता को गोली से इनकाउंण्टर कर दिया वो धटनास्थल पर ही धडाम से गिर गया। ज्ञात हो कि 1महिना पहले ही वो लखीसराय जेल से छुटकर आया था। इसपर कई हत्या,रंगदारी,राहजनी,बलात्कार से संगीन मामला दर्ज है। इसके डर से बडहिया में व्यवसायीयों के बीच काफी आतंक था ।  उसके साथ आम्र्स एक्ट के अपराधी अमन सिंह भी पकडा गया। इन दोनो के पास से 3 पिस्टल 7 जिन्दा कारतुस बरामद किया गया। धायल अपराधी शम्भु सिंह भुता को बेहतर ईलाज के लिए बडहिया रेफरल अस्पाताल से पटना के पी0एम0सी0एच0 रेफर कर दिया गया है। जबकी पुलिस अभी भी उसके अन्य साथीयों की धर पकड के लिए छापेमारी कर रही है। इस धटना से व्यवसायीयों ने राहत की सांस लिया है।भूता को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment