BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Wednesday, 24 April 2013

बिहार शर्मसार


बिहार के शेखपुरा जिला के अहियापुर की झोपडपटटी के रहने बाला दिनाराम का नालायक बेटा प्रदीप कु0राम की हरकत से पुरा जिला शर्मसार है। गांव के लोग , मुखिया, पडोसी और स्थानीय स्कुली छात्र-छात्राओं में काफी  आक्रोश है । उसके इस धिनौनापन हरकत से पुरा बिहार शर्मसार है । स्कुल की छात्राओं ने बेटी बचाओं देश बचाओं के जमकर नारेबाजी किया और दोषी चाहे जो भी हो उसे फांसी दिये जाने की मांग किया ।
बिहार के शेखपुरा का रहने वाला प्रदीप पहली बार 2009 में सात महीने के लिए दिल्‍ली आया था। इसके बाद वह फरवरी 2013 में फिर दिल्‍ली आया और गाजियाबाद के लोनी में राजमिस्‍त्री का काम करने लगा।  गुडिय़ा के साथ दुष्कर्म करने वाले मनोज और प्रदीप की मुलाकात एक यात्रा के दौरान हुई थी। दोनों बहुत अच्‍छे दोस्‍त बन गए थे। अक्‍सर दोनों एक साथ शराब पीते थे। 15 अप्रैल को प्रदीप मनोज के घर आया और दोनों ने जमकर शराब पी। दोनों कमरे से बाहर निकले तो पांच साल की बच्‍ची खेल रही थी। दोनों ने चॉकलेट का लालच देकर बच्‍ची को उठा लिया। हालांकि, मनोज का कहना है कि बच्‍ची के साथ बलात्‍कार प्रदीप  ने ही किया था। वह सिर्फ वहां खड़ा था।
  बच्‍ची को दोनों ने मारने की भी कोशिश की थी। क्‍योंकि उन्‍हें डर था कि बच्‍ची कहीं उनकी करतूत के बारे में अपने परिवार को न बता दे। इसलिए दोनों ने बच्‍ची का गला घोटकर मारने की कोशिश की। इसके बाद दोनों एक साथ बिहार के लिए  रवाना हो गए। दोनों एक साथ छपरा पहुंचे। वहां से मनोज अपने गांव चला गया और प्रदीप अपने मौसा के यहां। प्रदीप की साली का कहना है कि यदि वह दोषी है तो उसे मौत की सजा होनी चाहिए। कोर्ट में पेश करने के दौरान उग्र लोगों ने आरोपी को भीड़ के हवाले करने की मांग की और कहा कि इसे हम मौत की सजा देंगे। उधर प्रदीप के भाई और भाभी ने कहा कि प्रदीप को जनता के सामने फांसी पर लटका दिया जाए।
राजधानी में पांच साल की 'गुडिया' के साथ रेप की वारदात में  दूसरे आरोपी प्रदीप ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्‍ली पुलिस मनोज और प्रदीप के खिलाफ गैंग रेप का केस दर्ज कर लिया है। प्रदीप ने गुड़िया के साथ हुई दरिंदगी में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। प्रदीप को 4 मई तक की न्‍यायिक हिरासत में ले लिया गया है।
  लखीसराय जिला के बडहिया से गिरफतार प्रदीप  को सभी एक स्वर में फांसी दिये जाने की मांग कर रहे है ।

No comments:

Post a Comment