व्यापक पैमाने पर कच्चे तेल की चोरी
भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं खनिज मंत्रालय के अंतर्गत हल्दिया से बरौनी के बीच मनकट्ठा रेलवे पुल के पास पाइप लाइन के क्रूड मेन लाइन के पाइप को काटकर व्यापक पैमाने पर कच्चे तेल की चोरी का राज खुलने के बाद भी रहस्य व सस्पेंस बरकरार है। इंडियन आयल कॉपोरेशन लिमिटेड बरौनी द्वारा प्रतिदिन क्रूड मेन लाइन की नौ घंटे की कड़ी पेट्रोलिंग एवं जिला पुलिस के ठोस दावे के बावजूद जमीन के नीचे पाइप बिछाकर तेल की चोरी होती रही और किसी को पता नहीं चला। भारत सरकार की इतनी बड़ी परियोजना पर आईओसी की कड़ी निगरानी करने के दावों के बावजूद बरौनी पाइप लाइन में किसने लगाई सेंध तथा किस गिरोह ने बेखौफ होकर घटना को दिया अंजाम।
लखीसराय थाना क्षेत्र में मनकट्ठा रेल पुल के समीप पारादीप-हल्दिया-बरौनी क्रुड मेन पाइप लाइन से 20 टैंकलोरी कच्चे तेल की चोरी करने का खुलासा हुआ है। चोरी की साजिश दिल्ली में गिरोह के सरगना गजानंद व पहलवान ने रची थी। इसमें आईओसी कंपनी के पदाधिकारियों व पुलिस की मौन सहमति भी प्राप्त थी। मनकट्ठा रेलवे पुल के पास पाइप लाइन के क्रूड मेन लाइन के पाइप को काटकर व्यापक पैमाने पर कच्चे तेल की चोरी के मामले में4 अन्र्तजिला स्तरीय शातिर चोर गिरफतार । पुलिस इस मामले की गहन पुछताछ कर रही है ।
पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गिरफ्तार सरगना राजेश उर्फ हरि किशोर राय ने पुलिस के समक्ष घटना का राज खोला। मुजफ्फरपुर निवासी राजेश ने पुलिस को बताया, अंतरराज्यीय तेल चोर गिरोह के सरगना गजानंद व पहलवान (दोनों दिल्ली) ने तेल चोरी की साजिश रची। दोनों के इशारे पर 29-30 दिसंबर से 12 जनवरी तक मेन पाइप लाइन को काटकर करीब 20 टैंकलोरी तेल की चोरी की गई। पाइप लाइन से टैंकलोरी में तेल भरकर मुख्य मार्ग एनएच 80 तक पहुंचाने के क्रम में बालगुदर पुलिस पिकेट पर तैनात जवानों ने टैंकलोरी को रोका था। कुछ देर बाद होमगार्ड जवान के मोबाइल पर पुलिस के एक अधिकारी का फोन आने के बाद टैंकलोरी को छोड़ दिया गया। उसने बताया कि टैंकलोरी को मनकट्ठा से मुख्य मार्ग एनएच 80 तक पहुंचाने की जिम्मेदारी गिरोह के मास्टर माइंड गजानंद द्वारा दी गई थी। एसडीपीओ सुबोध कुमार विश्वास ने बताया, कच्चे तेल चोरी के मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान के सहारे मिले साक्ष्य के आधार पर राजेश उर्फ हरि किशोर राय (मुजफ्फरपुर), रविन्द्र शर्मा (दाढीसीर चानन), कुंदन पासवान (बड़हारा, हलसी) एवं बकिया सुरारी हलसी के सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में बालगुदर पुलिस पिकेट के होमगार्ड जवान व आईओसी कंपनी के पदाधिकारियों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस पूरे मामले में गहन जांच की जा रही है तथा दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। तेल चोरी मामले में पेट्रोल मेन जयनारायण चौधरी व जमुई जिले के मलयपुर के एक झोलाछाप डॉक्टर की संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं। इन दोनों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है। गिरफ्तार राजेश व रविन्द्र द्वारा जिस मोबाइल सिम का इस्तेमाल किया गया है, उसका पहचान पत्र फर्जी पाया गया है। छापेमारी के दौरान फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए हलसी बकिया सुरारी से सोनू को गिरफ्तार किया गया है।
Byte...एसडीपीओ .....सुबोध कुमार विश्वास
.png)
.png)
.png)
No comments:
Post a Comment