BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Thursday, 4 April 2013

किसानों का उग्र प्रदर्शन



किसानों का उग्र प्रदर्शन
किसानों ने हक के लिए किया सड़क जाम

..हलसी प्रखंड के प्रतापपुर पंचायत के विभिन्न गांवों के कृषकों ने हरी चादर योजना के तहत मूंग का बीज नहीं मिलने से आक्रोशित होकर गुरुवार को कैंदी गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप लखीसराय-सिकंदरा मुख्य सड़क को जाम कर दो घंटे तक यातायात को ठप कर दिया। मूंग व ढैंचा बीज देने के एवज में 200 रुपए मांगने का आरोप, बीज से वंचित प्रतापपुर पंचायत के करूणाचक निवासी सुधीर कुमार, मोहन बिंद, असर्फी बिंद, फतेहपुर के कृष्णनंदन सिंह, कुमैठा के रामजी तांती, प्रतापपुर के रामप्रवेश महतो, विजय कुमार, दिनेश कुमार, बच्चन साव, आनंदी महतो सहित सैकड़ों किसानों ने बताया कि हरी खाद तैयार कर खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए मूंग एवं ढैंचा का बीज नि:शुल्क देने का निर्देश कृषि अधिकारियों को मिला है। लेकिन हलसी में एसएमएस एवं कृषि सलाहकार 200 रुपए दिए जाने के बाद किसानों को मूंग उपलब्ध करा रहा है। राशि नहीं देने वाले किसान को इससे वंचित किया जा रहा है। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजू कुमारी कणकण ने पहुंचकर किसानों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

 श्रीमति कणकण ने बताया कि कृषि विभाग से जानकारी लेकर प्राप्त बीज किसानों के बीच वितरण किया जाएगा। इस संबंध में एसएमएस जागेश्वर मेहता एवं किसान सलाहकार साधु शरण शैल ने संयुक्त रूप से बताया कि एक ही किसान अपने परिवार के तीन-चार लोगों के नाम से बीज लेने का दबाव देते हैं। विरोध करने पर उक्त लोगों द्वारा गाली-गलौज एवं जान मारने की धमकी दी जाती है।

No comments:

Post a Comment